सिंजीन इंटरनेशनल: तिमाही नतीजों के बाद शेयर में तेजी
सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों में हाल ही में तेजी देखी गई है, जिसके पीछे के कारणों को समझना जरूरी है। आइए जानते हैं कि कंपनी के तिमाही नतीजों ने शेयर के दाम पर क्या असर डाला है।
- सिंजीन इंटरनेशनल के शेयर 10 फीसदी तक उछल गए, जो कि एक बड़ा उछाल है।
- कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 19.31 फीसदी गिरकर 147.90 करोड़ रुपये रहा।
- मार्च तिमाही में रेवेन्यू 1.8 फीसदी बढ़कर 1,037 करोड़ रुपये रहा, जो कि साल दर साल आधार पर है।
- विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी ने सिंजीन के शेयरों पर ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बनाए रखी है और शेयर के लिए 835 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
पाठकों को यह जानकारी क्यों महत्वपूर्ण है: सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों में हाल ही में तेजी देखी गई है, जो कि निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद शेयर के दाम पर क्या असर पड़ा है, यह जानना जरूरी है।
सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों में 30 अप्रैल को पंख लग गए। सुबह में शेयर मजबूत खुला। फिर यह 10 फीसदी तक उछल गया। हालांकि, बाद में तेजी कुछ कम हो गई। 11:24 बजे यह शेयर 7.95 फीसदी के उछाल के साथ 466 रुपये पर चल रहा था। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 19.31 फीसदी गिरकर 147.90 करोड़ रुपये रहा।
मार्च तिमाही में रेवेन्यू 1.8 फीसदी बढ़ा
Syngene International का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 1.8 फीसदी बढ़कर 1,037 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1,018 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 11.7 फीसदी गिरकर 303.4 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 343.6 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 450 बेसिस प्वाइंट्स गिरकर 29.3 फीसदी रहा।
मैक्वायरी ने दिया 835 रुपये का टारगेट प्राइस
विदेश ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी ने सिंजीन के शेयरों पर ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 835 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी का EBITDA उसके अनुमान से 11 फीसदी ज्यादा है। लेकिन 150 करोड़ रुपये का एडजस्टेड प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) अनुमान से 8 फीसदी कम है।
बीते एक महीने में 20 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है शेयर
सिंजीन ने कहा है कि एक अकेली बड़ी मॉलेक्यूल बायोलॉजिकल क्लाइंस से बिजनेस में कमी का असर रेवेन्यू पर पड़ रहा है। अगर इसे छोड़ दिया जाए तो अंडलाइंग बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। बीते एक महीने में सिंजीन इंटरनेशनल का शेयर 20 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।
हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में बड़ी गिरावट
इस हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 1.43 फीसदी यानी 344 अंक गिरकर 23,833 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.40 फीसदी यानी 1095 अंक फिसलकर 76,402 रुपये पर आ गया था। 1 मई को शेयर बाजार महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बंद रहेंगे। फिर, बीएसई और एनएसई 4 फरवरी को खुलेंगे।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।