LAMORC DIGITAL

क्रूड के उछाल से बाजार में दबाव, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

क्रूड के उछाल से बाजार में दबाव, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

कच्चे तेल के भाव में उछाल के बाद बाजार में दबाव बढ़ गया है। निफ्टी 350 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23850 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी 900 प्वाइंट से ज्यादा टूटा है।

  • कच्चे तेल में उछाल और आयातकों की ओर से डिमांड बढ़ने से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपये में 44 पैसे का दबाव देखने को मिल रहा है। एक डॉलर का भाव 95 रुपये 26 पैसे तक फिसला है।
  • रेट सेंसिटिव सेक्टर्स में आज सबसे ज्यादा बिकवाली है। ऑटो इंडेक्स फीसदी से ज्यादा फिसला है।

क्रूड के उछाल से बाजार में दबाव बढ़ने से प्रतिभागियों को अपनी निवेश योजना के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए।

Hot Stocks: कच्चे तेल के 126 डॉलर के पार निकलने से बाजार का मूड खराब हो गया है। निफ्टी 350 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23850 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी 900 प्वाइंट से ज्यादा टूटा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी आज दबाव देखने को मिल रहा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। कच्चे तेल में उछाल और आयातकों की ओर से डिमांड बढ़ने से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में 44 पैसे का दबाव देखने को मिल रहा है। एक डॉलर का भाव 95 रुपये 26 पैसे तक फिसला है।

रेट सेंसिटिव सेक्टर्स में आज सबसे ज्यादा बिकवाली है। ऑटो इंडेक्स फीसदी से ज्यादा फिसला है। टाटा मोटर्स और फोर्स मोटर्स 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही रियल्टी और NBFCs में भी दबाव दिखा है। वहीं फार्मा शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। मजबूत नतीजों के दम पर सिंजीन 5 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है। साथ ही एम्फैसिस भी करीब 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। लेकिन बेहद कमजोर नतीजों के चलते HEG 10 फीसदी फिसला है।

वेदांता में आज प्राइस डिस्कवरी हुई। डीमर्जर के बाद इसका भाव 290 रुपये के करीब सेटल हुआ है। वेदांता का डीमर्जर पांच कंपनियों में हो रहा है। बाकी चार कंपनियों की लिस्टिंग बाद में होगी।

बाजार पर कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की राय

बाजार की आज की चाल और अपने पंदीदा शेयरों पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार की ओवरऑल मूड क्रूड पर निर्भर करता है। आज इसका भाव 120 डॉलर प्रति बैरल के पार जाता दिखा है। यह एक बड़ी बात है। ऐसा लगता है बाजार में क्रूड का दबाव बना रहेगा। ऐसे में हमें क्रूड से ही जुड़े कुछ शेयरों में ट्रेड करना चाहिए।

लॉन्ग साइड पर बलरामपुर चीनी का शेयर अच्छा लग रहा है। इसमें लॉन्ग पोजीशन बनाएं। इसमें 1-2 दिन का व्यू रखें। वेरी शॉर्ट टर्म व्यू रखने की जरूरत नहीं है। 520 रुपए के करीब इस शेयर को खरीदें। इसमें हमें 550-560 रुपए के टारगेट मिल सकता है। इसमें काफी अच्छा हायर टॉप, हायर बॉटम का सीरीज फॉर्मेशन बना है। वीकली बेसिस पर तो बहुत ही बड़ा हाई बॉटम बना है। ऐसा लगता है कि यह स्टॉक बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

इसके अलावा एशियन पेंट्स में श्रीकांत चौहान की बिकवाली करने की सलाह है। यह शेयर अभी 2410 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। अगर इसमें कमजोरी आती है तो ये स्टॉक 2350 रुपए से लेकर 2325 रुपए तक की कमजोरी दिखा सकता है। इसमें हमें 2440 रुपए पर स्टॉपलॉस रखना चाहिए।

MTAR tech share price: 4 महीने में दिया 148% का तगड़ा रिटर्न, जानिए आज यह स्टॉक क्यों बना हीरो ऑफ द डे

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top