LAMORC DIGITAL

Dr. Lal PathLabs का शेयर बना रॉकेट, मुनाफा घटने के बावजूद

Dr. Lal PathLabs का शेयर बना रॉकेट, मुनाफा घटने के बावजूद को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Dr Lal PathLabs Share Price: शेयर के लिए ब्रोकरेज की 'बाय' रेटिंग बरकरार है।
  • मार्च 2026 तिमाही में EBITDA 11 प्रतिशत बढ़ गया।
  • मार्जिन घटकर 26.6 प्रतिशत पर आ गया।
  • लाल पैथ लैब्स के शेयरहोल्डर्स के लिए 4 मई को दिन बेहद अच्छा बीता।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

डॉ. लाल पैथ लैब्स के शेयरहोल्डर्स के लिए 4 मई को दिन बेहद अच्छा बीता। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 20 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 1641.70 रुपये के हाई तक गया और अपर सर्किट हिट हुआ। बाद में शेयर 15 प्रतिशत बढ़त के साथ 1573.45 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी ने 30 अप्रैल को तिमाही नतीजे जारी किए थे। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर और उसके बाद शनिवार, रविवार के चलते शेयर बाजार बंद था। लिहाजा नतीजों पर निवेशकों की प्रतिक्रिया आज, सोमवार को सामने आई।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में डॉ. लाल पैथ लैब्स का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 702.7 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के रेवेन्यू 602.6 करोड़ रुपये से 16.6 प्रतिशत ज्यादा है। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 15.2 प्रतिशत गिरकर 131.3 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2025 तिमाही में 154.8 करोड़ रुपये था।

EBITDA 11 प्रतिशत बढ़कर 186.8 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 169 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का मार्जिन घटकर 26.6 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले 28 प्रतिशत था। पूरे वित्त वर्ष 2025—26 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 504.8 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2762.9 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Dr. Lal PathLabs देगी 4 रुपये का फाइनल डिविडेंड

डॉ. लाल पैथ लैब्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी मंजूर किया है। इस पर 25 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद 30 दिनों के अंदर पेमेंट कर दिया जाएगा। रिकॉर्ड डेट 26 जून है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

इसके अलावा कंपनी ने Shahbazkers Diagnostic Centre Private Limited (SDCPL) में 100% हिस्सेदारी की खरीद कंप्लीट कर ली है। अब SDCPL, डॉ. लाल पैथ लैब्स के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी बन गई है। इसके अलावा कंपनी ने दुबई में एक नई सब्सिडियरी भी शुरू की है।

ब्रोकरेज का क्या है रुख

Dr. Lal PathLabs का मार्केट कैप बढ़कर 26300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 53.21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग के साथ 1740 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। नोमुरा ने भी ‘बाय’ रेटिंग दी है। टारगेट 1,800 से बढ़ाकर 1,860 रुपये कर दिया है। JM फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज ने ‘बाय’ रेटिंग दी है। टारगेट 2,075 रुपये से घटाकर 2,072 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

Jaiprakash Associates Acquisition: वेदांता को NCLAT से फिर झटका, अदाणी समूह की बोली के खिलाफ अपील खारिज

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top