Buzzing Stocks: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Buzzing Stocks: 5 राज्यों के चुनावी नतीजों का असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा है।
- जैसे जैसे नतीजे आ रहे हैं वैसे वैसे कई शेयरों पर रिएक्शन साफ दिख रहा है।
- Buzzing Stocks: 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है।
- अभी तक के रुझानों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Buzzing Stocks: 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के रुझानों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। रुझानों में पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। अगर रुझान नतीजों में बदलते हैं तो बंगाल में पहली बार गैर कांग्रेस,गैर लेफ्ट और गैर TMC सरकार बनेगी। वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन बहुमत से थोड़ी दूर है।
असम से बीजेपी के लिए एक बार फिर खुशखबरी आ रही है। रुझानों में असम में एक बार फिर BJP सरकार बनती दिख रही है। लेकिन केरलम में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। यहां रुझानों में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF यानि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट बहुमत के पार चला गया है। केरलम में लेफ्ट सरकार जाना तय है। केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी होगी। वहीं पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार बनती दिख रही है।
शेयर बाजार पर भी 5 राज्यों के चुनावी नतीजों का असर
5 राज्यों के चुनावी नतीजों का असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। जैसे जैसे नतीजे आ रहे हैं वैसे वैसे कई शेयरों पर रिएक्शन साफ दिख रहा है। आइए जानते हैं शेयरों का चुनावी कनेक्शन। सन टीवी,बंधन बैंक,सीईएससी,इमामी,टेक्समैको रेल,लक्स इंडस्ट्रीज,डॉलर इंडस्ट्रीज,सैटिन क्रेडिटकेयर, आईएफबी एग्रो और आईएफबी इंडस्ट्रीज का तगड़ा चुनावी कनेक्शन है। इसके चलते आज इन शेयरों में काफी एक्शन देखने को मिला है।
DMK तमिलनाडु में पिछड़ रही है। कंपनी का मालिकाना हक कलानिधि मरन के पास है। कलानिधि मरन दिवंगत DMK नेता एम. करुणानिधि के भतीजे हैं। कलानिधि मरन के भाई दयानिधि मरन DMK सांसद हैं। इसके चलते आज इस शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली है।
बंधन बैंक पर चुनावी असर
माइक्रो फाइनेंस और प.बंगाल में कंपनी का बड़ा एक्सपोजर है। बेहतर कानून व्यवस्था MFI कारोबार के लिए पॉजिटिव है। राज्य में खर्च बढ़ने से MFI कर्ज में बढ़ोतरी संभव है। कंपनी के 40% डिपॉजिट्स और 23% एडवांस पश्चिम बंगाल से आते हैं। बंगाल में बीजेपी की जीत से कंपनी को फायदा हो सकता है।
यह कंपनी RP संजीव गोयनका (RPSG) ग्रुप का हिस्सा है। यह कोलकाता की मुख्य बिजली डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है। कोलकाता मेट्रो की अकेली बिजली डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है। पावर टैरिफ और लाइसेंस राज्य सरकार के हाथ में है। इस वजह से आज इस शेयर में भी तेजी आई है। यह शेयर 11.19 रुपए यानी 5.97 फीसदी की बढ़त के साथ 198.72 रुपए पर बंद हुआ है।
इमामी पश्चिम बंगाल फोकस्ड FMCG कंपनी है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने से ग्रोथ आने की उम्मीद है। इसका असर इस शेयर पर भी देखने को मिला है। आज यह शेयर 11.55 रुपए यानी 2.60 फीसदी की बढ़त के साथ 456.05 रुपए पर बंद हुआ है।
टेक्समैको रेल पर चुनावी असर
पश्चिम बंगाल रेल मॉर्डनाइजेशन का हब है। बीजेपी की जीत से रेल मॉर्डनाइजेशन को पुश मिलने की उम्मीद है। इसके चलते आज टेक्समैको रेल का शेयर भागा है। कारोबारी सत्र के अंत में यह 2.47 रुपए यानी 2.34 फीसदी की बढ़त के साथ 107.94 रुपए पर बंद हुआ है।
लक्स इंडस्ट्रीज+डॉलर इंडिया पर असर
पश्चिम बंगाल इनरवियर कारोबार का हब है। बंगाल इनरवियर के लिए प्रमुख टेक्सटाइल/कॉटन हब है। BJP सरकार में लेबर रिफॉर्म,इज ऑफ डूइंग और बिजनेस को बढ़ावा मुमकिन है। इसके चलते आज ये शेयर भागे हैं।
सेटिन क्रेडिटकेयर पर चुनावी असर
असम में 14% लोन बुक और बंगाल में इसकी 9% लोन बुक है। BJP सरकार में लेबर रिफॉर्म,इज ऑफ डूइंग और बिजनेस को बढ़ावा मुमकिन है। इसके चलते आज ये शेयर भागे हैं।
IFB एग्रो+IFB Ind पर चुनावी असर
पश्चिम बंगाल में इनकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। अगर बीजेपी की सरकार आने से राज्य के कारोबारी माहौल में सुधार होता है तो इन कंपनियों को फायदा होने की उम्मीद है। इसी वजह के आज ये शेयर भी चले हैं।
Trading Strategy: जब तक क्रूड 100 डॉलर के ऊपर है बाजार नहीं चलेगा और अगर चलेगा भी तो ट्रैप ही करेगा
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।