LAMORC DIGITAL

चुनावी संकेतों पर Sensex मजबूत, निवेशकों की दौलत में ₹4

चुनावी संकेतों पर Sensex मजबूत, निवेशकों की दौलत में ₹4 को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Sensex-Nifty Closes Green: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुए।
  • शुरुआती कारोबार में चौतरफा रौनक के बाद मुनाफावसूली के चलते दो अहम सेक्टर के…
  • Sensex-Nifty Closes Green: कच्चे तेल की नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने दुनिया के अधिकतर बाजारों में आज रौनक बिखेरी।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की मदद के संकेत और पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को ईरान के नए प्रस्ताव भेजने की वजह कच्चा तेल नरम पड़ा।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

Sensex-Nifty Closes Green: कच्चे तेल की नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने दुनिया के अधिकतर बाजारों में आज रौनक बिखेरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की मदद के संकेत और पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को ईरान के नए प्रस्ताव भेजने की वजह कच्चा तेल नरम पड़ा। वैश्विक स्तर से मजबूत संकेतों के बीच आज घरेलू स्टॉक मार्केट में विधानसभा चुनाव के नतीजों ने खरीदारी का माहौल बना दिया। सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त दिखी तो निफ्टी के मिडकैप100 और स्मॉलकैप100 इंडेक्सेज में भी करीब 1-1% की तेजी आई।

इन सबके बीच ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹4 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 355.90 प्वाइंट्स यानी 0.46% की बढ़त के साथ 77,269.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 121.75 प्वाइंट्स यानी 0.51% के उछाल के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ है।

सेक्टरवाइज बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में लगभग सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में थे। हालांकि मुनाफावसूली के चलते निफ्टी आईटी करीब 1% टूट गया और निफ्टी पीएसयू बैंक भी रेड जोन में आ गया। वहीं निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक तो निफ्टी मेटल 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

निवेशकों की दौलत में ₹4.31 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,63,01,247.225 करोड़ था। आज यानी 1 मई 2026 को यह ₹4,67,33,159.61 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,31,912.385 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 22 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 22 ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक गिरावट भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

185 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4558 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2607 शेयर मजबूत हुए तो 1735 में गिरावट रही जबकि 216 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 185 शेयर एक साल के हाई और 35 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 17 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचलों के बारे में यहां पढ़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top