यस बैंक के शेयरों में तेजी के पीछे क्या है?
यस बैंक के शेयरों में तेजी का दौर जारी है, और वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही के कारोबारी नतीजे इसकी चमक को और बढ़ावा दे रहे हैं।
- पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45% बढ़ा।
- बैंक का ब्याज से नेट इनकम (NII) 16% की रफ्तार से बढ़ा।
- बैंक का नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) 2.7% रहा और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 23% की तेजी आई है।
यस बैंक के शेयरों में तेजी के पीछे क्या है? क्या यह बैंक के फंडामेंटल्स में सुधार का परिणाम है, या कुछ और? हमें यह जानने की जरूरत है कि क्या यह तेजी स्थायी है, या यह एक अल्पकालिक घटना है।
Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर लेंडर येस बैंक के शेयरों में आज मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद जोरदार तेजी आई है। लगातार चौथे कारोबारी दिन इसकी चमक बढ़ी है। हालांकि मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बावजूद एनालिस्ट्स का रुझान मिला-जुला है जिससे शेयरों की अधिकतर शुरुआती बढ़त गायब हो गई। फिलहाल बीएसई पर यह 12:15 पर 0.24% की बढ़त के साथ ₹20.24 के भाव (Yes Bank Share Price) पर है। इंट्रा-डे में बात करें तो 3.07% उछलकर बीएसई पर यह ₹20.82 के भाव पर पहुंच गया था। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 12 एनालिस्ट्स में से दो ने इसे खरीदारी, दो ने होल्ड और आठ ने सेल रेटिंग दी है।
कैसी रही Yes Bank की मार्च तिमाही?
बैंक के कारोबारी नतीजे की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45% और ब्याज से नेट इनकम (NII) 16% की रफ्तार से बढ़ा। बैंक का नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) 2.7% रहा तो ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 23% की तेजी आई है। इसका C/I (कॉस्ट-टू-इनकम) रेश्यो 66.7% रहा। इसका लोनबुक 11% और डिपॉजिट्स 12% की रफ्तार से बढ़ा तो CASA (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) डिपॉजिट्स ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है और मार्च तिमाही में ग्रास एनपीए 1.3% और नेट एनएपीए 0.2% रहा। बैंक ने 13-15% की लोन-ग्रोथ का अनुमान लगाया है।
क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान?
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने ₹21 के टारगेट प्राइस पर येस बैंक को न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में बैंक के फंडामेंटल्स में सुधार के साथ-साथ ग्रोथ, मार्जिन, और प्रॉफिटेबिलिटी में व्यापक मजबूती का जिक्र किया है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि 0.95% का कोर RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) अभी भी उम्मीदों के हिसाब से नहीं है। नोमुरा का कहना है कि प्रॉफिटेबिलिटी को कई बातों से सपोर्ट मिल सकता है लेकिन एक स्थायी RoA प्रोफाइल बनाने में समय लगेगा। नए मैनेजमेंट के तहत बैंक काम कैसे करता है, इस पर नजर बनी रहेगी।
एक और ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने ₹15 के टारगेट प्राइस के साथ मॉर्गन स्टैनले को अंडरवेट रेटिंग दी है। इसकी वजह ये है कि ब्रोकरेज के मुकाबिक फंडामेंटल्स की तुलना में इसका वैल्यूएशन अधिक है।
जेपीमॉर्गन ने भी ₹18 के टारगेट प्राइस पर इसकी अंडरवेट रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मार्च तिमाही के नतीजे इसकी उम्मीद से बेहतर रहे। यस बैंक का RoA रीकंस्ट्रक्शन के बाद पहली बार लगभग 1% लेकिन यह सिक्योरिटी रिसीट्स (SR) से हुई रिकवरी के चलते रही। जेपीमॉर्गन का कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के दौरान सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच MSME सेगमेंट से उभरते खतरों के संभावित जोखिमों के बीच इन लेवल्स की स्थिरता पर नजर बनी रहेगी।
Yes Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 45% बढ़ा, NPA में गिरावट
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।