LAMORC DIGITAL

TVS Motor ने अप्रैल में बेची 7% अधिक गाड़ियां, लेकिन इस: पूरी

टीवीएस मोटर की अप्रैल की बिक्री में 7% की वृद्धि एक अच्छी खबर है, लेकिन सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने अपने लक्ष्यों को पूरा किया है।

टीवीएस मोटर की अप्रैल की बिक्री के मुख्य बिंदु

  • टीवीएस मोटर ने अप्रैल में 4.73 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 7% की वृद्धि है।
  • दोपहिया गाड़ियों की बिक्री सालाना आधार पर 6% उछलकर 4.55 लाख यूनिट तक पहुंच गई।
  • इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में 36% की वृद्धि हुई और यह 37,771 यूनिट्स पर पहुंच गई।
  • टीवीएस मोटर का कहना है कि देशी-विदेशी बाजारों में खुदरा मांग मजबूत बनी हुई है।

यह जानकारी पाठकों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन्हें समझने में मदद करती है कि टीवीएस मोटर की बिक्री में क्या बदलाव हुए हैं और कंपनी के भविष्य के लक्ष्य क्या हैं।

TVS Motor April Sales: टीवीएस ग्रुप की टीवीएस मोटर ने अप्रैल महीने में कितनी गाड़ियां बेचीं, इसका आंकड़ा सामने आ चुका है। अप्रैल महीने में कंपनी की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 7% की रफ्तार से बढ़ी। यह ग्रोथ ऐसे समय में आई, जब दुनिया भर में सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतें उफान पर थी। ऐसे कठिन समय में सेल्स ग्रोथ के चलते अब सोमवार 4 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले यानी गुरुवार 30 अप्रैल को बीएसई पर यह कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में 1.69% की गिरावट के साथ ₹3492.00 (TVS Motor Share Price) पर बंद हुआ था।

कैसी रही TVS Motor के लिए अप्रैल?

अप्रैल महीने में सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों के चलते डिस्पैच वॉल्यूम काफी प्रभावित हुआ, इसके बावजूद आज 2 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक टीवीएस मोटर कंपनी की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 7% की रफ्तार से बढ़कर 4.43 लाख यूनिट्स से 4.73 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी के दोपहिया गाड़ियों की बिक्री सालाना आधार पर 6% उछलकर 4.55 लाख यूनिट तक पहुंच गई। घरेलू मार्केट में दोपहिया गाड़ियों की बिक्री 8% की रफ्तार से बढ़कर 3.49 लाख यूनिट तक पहुंच गई। सेगमेंट के भीतर स्कूटर की बिक्री 24% उछलकर 2.11 लाख यूनिट तक पहुंच गई, लेकिन इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री में गिरावट आई और यह सालाना आधार पर 2.20 लाख यूनिट से 2.00 लाख यूनिट रह गई।

कंपनी के इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में जोरदार तेजी दिखी और सालाना आधार पर यह अप्रैल महीने में 36% उछलकर 37,771 यूनिट्स पर पहुंच गई। इंटरनेशनल बिजनेस ने अभी इस दौरान अपना दम दिखाया और यह 3% की रफ्तार से बढ़कर 1.20 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। अब तिपहिया गाड़ियों की बात करें तो इस दौरान यह 37% बढ़कर 18,637 यूनिट्स पर पहुंच गया।

टीवीएस मोटर का कहना है कि देशी-विदेशी बाजारों में खुदरा मांग मजबूत बनी हुई है। हालांकि सप्लाई चेन में चुनौतियों, जैसे कि एंप्लॉयीज की कम उपलब्धता, कच्चे माल की किल्लत और निर्यात के लिए सीमित कंटेनर्स की उपलब्धता के चलते उत्पादन में कमी से डिस्पैच वॉल्यूम प्रभावित हुई है। कंपनी का कहना है कि स्थिति से निपटने की कोशिशें की जा रही हैं और मई 2026 में उत्पादन में सुधार होने की उम्मीद है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

टीवीएस मोटर के शेयर पिछले साल 9 मई 2025 को ₹2,625.40 के भाव पर थे जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 9 ही महीने में यह 52.21 % उछलकर 26 फरवरी 2026 को ₹3,970.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल हैं।

M&M के ट्रैक्टर्स की बढ़ी मांग, निर्यात में तेज उछाल, चेक करें अप्रैल के धमाकेदार आंकड़े

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top