Trading Strategy: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Trading Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि एक बात साफ है कि बाजार एक रेंज में है और बेसिक रेंज 23,800-24,200 की है।
- बाजार इसी रेंज में उतार-चढ़ाव दिखा रहा है।
- Trading Strategy: अच्छी शुरुआत के बाद बाजार फिसल गया है।
- ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 150 अंक गिरकर 24100 के करीब कारोबार कर रहा है।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Trading Strategy: अच्छी शुरुआत के बाद बाजार फिसल गया है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 150 अंक गिरकर 24100 के करीब कारोबार कर रहा है। रिलायंस और L&T जैसे दिग्गज शेयरों ने दबाव बनाया है। इधर बैंक निफ्टी भी ऊपर से करीब 400 अंक नीचे आ गया। हालांकि, छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी हो रही है। इसके चलते मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों में रौनक कायम है। आज फॉर्मा शेयरों में तूफानी तेजी दिख रही है। फार्मा इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ाहै। फार्मा में ल्यूपिन,डॉक्टर रेड्डीज और अल्केम में 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। साथ ही बायोकॉन और ऑरो फार्मा भी 3 फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा केमिकल,कैपिटल मार्केट और रियल्टी में भी रौनक है। वहीं FMCG शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज का दिन निराश करने वाला रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों “Make or Break” स्तर पार करने में नाकाम रहे हैं। निफ्टी को 24,250-24,300 और बैंक निफ्टी को 55,500 पर रिजेक्शन मिला है। सुबह की कमेंट्री में ठीक इन्ही स्तरों का जिक्र किया गया था। रिलायंस की अच्छी खासी रैली पर आज ब्रेक लगा है। RIL की 1350 के लेवल से चल रही रैली में मुनाफावसूली दिखी है। ठीक 200 DMA पर जाकर RIL में मुनाफावसूली आई। जैसे 1350 में शॉर्ट गलत था, वैसे ही 1475 पर लॉन्ग गलत था।
L&T ने भी आज बाजार पर दबाव डाला है। इसके अलावा इन्फोसिस और TCS की रैली भी आशंका के मुताबिक फेल हुई। लेकिन आज बैंक निफ्टी के ना चल पाने से निराशा हुई है। आज बैंक निफ्टी निफ्टी के पास 55,500 पार करने का मौका था।
Market Insight: मिडिल-ईस्ट में लड़ाई थमने के संकेत, लॉन्ग टर्म में डिफेंस और कैपिटल मार्केट शेयरों से मिलेगा अच्छा रिटर्न
एक बात साफ है कि बाजार एक रेंज में है और बेसिक रेंज 23,800-24,200 की है। बाजार इसी रेंज में उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। लेकिन मिड और स्मॉलकैप में अच्छी आउटपरफॉर्मेंस है। आज भी मार्केट ब्रेथ बढ़िया है। सुबह के दोनों हीरो SRF और कोफोर्ज में शानदार चाल आई।
फार्मा सेक्टर में भी जोरदार तेजी दिखी है। कल भी हमने फार्मा पर बड़ी रैली की बात की थी। इंडेक्स में अभी भी दोनों तरफ के मौके हैं। बड़ी रैली आज का शिखर पार करने के ऊपर ही आएगी।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 24,250-24,300 पर रेजिस्टेंस और 23,900-23,950 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी के लिए 55,300-55,500 पर रेजिस्टेंस और 54,300-54,500 पर सपोर्ट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।