LAMORC DIGITAL

Trading Strategy: पूरी बात आसान भाषा में

Trading Strategy: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Trading Strategy: कल नतीजों के लिहाज से बड़ा दिन है।
  • कल L&T,M&M और हीरो मोटो रिजल्ट पेश करेंगी।
  • आवाज़ अनुमान के मुताबिक L&T के नतीजों में वेस्ट एशिया संकट का असर दिख सकता है।…
  • अच्छे संकेतों के बावजूद बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आई है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

अच्छे संकेतों के बावजूद बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आई है। 24300 के करीब पहुंचने के बाद निफ्टी ऊपरी स्तरों से 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। बैंक निफ्टी ऊपर से करीब 700 प्वाइंट गिरा है। क्रूड 110 डॉलर के करीब पहुंच गया है। डाओ फ्यूचर्स में भी दबाव दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में रफ्तार कायम है। रियल्टी शेयरों में जोरदार रफ्तार दिख रही है। यह इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। रियल्टी में गोदरेज प्रॉपर्टी और DLF तीन परसेंट चढ़े हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स,फार्मा और NBFCs में भी रौनक है। वहीं IT और डिफेंस में दबाव दिख रहा है।

बंगाल,तमिलनाडु और केरल में सत्ता परिवर्तन के साफ संकेत दिख रहे हैं। रुझानों में बंगाल में 15 साल के ममता शासन का अंत दिख रहा है। BJP प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। तमिलनाडु में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। असम और पुडुचेरी में भी BJP बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। आज शाम को प्रधानमंत्री मोदी BJP मुख्यालय जाएंगे।

कल नतीजों के लिहाज से बड़ा दिन है। कल L&T,M&M और हीरो मोटो रिजल्ट पेश करेंगी। आवाज़ अनुमान के मुताबिक L&T के नतीजों में वेस्ट एशिया संकट का असर दिख सकता है। इसके मुनाफे में 4 फीसदी की गिरावट की आशंका है। इधर M&M और हीरोमोटो से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। M&M की आय 33 फीसदी तो हीरोमोटो के रेवेन्यू में 26 फीसदी के उछाल का अनुमान है।

बाजार: निराश करने वाला दिन

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज निराश करने वाला दिन रहा BJP ने बंगाल में चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। बंगाल इलेक्शन में बड़ी जीत के बाद भी मुनाफावसूली हुई है। एक बार फिर जरूरत से ज्यादा जोश नहीं दिखाना काम आया है। हमारी बात हुई थी कि ऊपरी स्तरों पर टिकना मुश्किल है। सुबह का नजरिया था कि 55,500 पर बैंक निफ्टी 55,700 के स्टॉप लॉस के साथ बेचें और बैंक निफ्टी 55,600 से ज्याकर तेजी से नीचे आया। निफ्टी में भी ऊपरी स्तरों से करेक्शन हुआ।

ऊंचाई पर क्यों नहीं टिक पा रहा बाजार?

FIIs की बड़ी वाली बिकवाली बाजार को रोक रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के ऊपर सेटल हो चुका है। ऐसे में बड़े बैंकों का चलना थोड़ा मुश्किल है। जब तक बैंक निफ्टी नहीं चलेगा,बाजार नहीं चलेगा। इसलिए हमारा नजरिया रहा है कि सिर्फ शेयरों पर फोकस किया जाए या फिर बैंक निफ्टी में रैली फेल होने पर बेचा जाए।

Market Trends: बीजेपी की जीत से बाजार को मिलेगा सपोर्ट, टॉप इंडस्ट्रियल हाउसेज से जुड़े शेयरों पर रहे नजर

क्रूड फिर से धीरे-धीरे 110 की तरफ बढ़ रहा है। जब तक क्रूड 100 और 95 डॉलर के ऊपर है,बाजार नहीं चल पाएगा और अगर चलेगा भी तो ट्रैप ही करेगा। बात यहां पर डरने या डराने की नहीं है। लोगों को फंसाने से अच्छा है उन्हें हकीकत बताना और यही हम करते आए हैं और करते रहेंगे। Individual शेयरों में अभी भी जबरदस्त मौके हैं।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 25,300-25,400 पर रेजिस्टेंस और 23,950-24,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें बेचने की रणनीति कारगर रही है। 55,500 पर बेचने को कहा और 54,900 तक भी गए। इंट्रा-डे में ही आपको 600 प्वाइंट से ज्यादा मिल गए। अभी भी वही रणनीति रहेगी।

बाजार इस समय एक चक्रव्यूह में फंसा है। FII की बिकवाली और क्रूड और रुपया बड़ा निगेटिव है। लेकिन नतीजे और पॉलिटिकल खबरें पॉजिटिव हैं। हम स्टॉक स्पेसिफिक रहेंगे और हेज रखेंगे। बैंक निफ्टी में आज फिर शॉर्ट ट्रेड में बड़ा पैसा बना है। यहां 55500 के ऊपर ही तेजी का मन बनाएंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top