LAMORC DIGITAL

बाजार में डर कम, मुनाफा बढ़ने का मौका

बाजार में डर कम, मुनाफा बढ़ने का मौका

बाजार में एक नया मौका आ गया है, जहां डर कम हो रहा है और मुनाफा बढ़ने की संभावना है।

  • ब्रेंट क्रूड $101-102 के बीच में है, जो एक अच्छी खबर है।
  • US कोर्ट ने ट्रंप के 10% ग्लोबल टैरिफ को अवैध करार दिया है, जिससे बाजार में स्थिरता आ सकती है।
  • बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी शानदार काम कर रही है, जिससे रोज नतीजों पर शेयर 5-20% तक भागे हैं।

पाठकों को यह जानना जरूरी है कि बाजार में क्या हो रहा है और कैसे वे अपने निवेश को बढ़ा सकते हैं।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल रात सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द बना ‘Love Tap’।ट्रंप ने ईरान पर नया हमला किया, बोला लड़ाई नहीं ये ‘Love Tap’ है। ट्रंप ये करते आए हैं, बाजार के ट्रेंड के खिलाफ कदम लेते रहे हैं। मगर अच्छी बात ये है कि क्रूड बहुत ज्यादा नहीं भागा है। अब भी ब्रेंट क्रूड $101-102 के बीच में ही है। बाजार के लिए एक बहुत बड़ी पॉजिटिव खबर भी है। US कोर्ट ने ट्रंप के 10% ग्लोबल टैरिफ को भी अवैध करार दिया। किसी देश संबंधी टैरिफ को कोर्ट पहले ही अवैध बता जुका है। अब ऐसे में देखना होगा कि अब ट्रंप क्या करेंगे?बाजार में बेस बन चुका है और सेंटिमेंट पॉजिटिव है। कल FIIs की बिकवाली भी काफी कम हुई है। ऐसे में आज गैपडाउन में खरीदारी का मौका होगा। जब तक निफ्टी 24,150 के ऊपर है, फिक्र की कोई बात नहीं है।

बाजार में आज बहुत कुछ है, लोकल और ग्लोबल दोनों। सबसे पहले हमें कुछ नतीजों पर रिएक्ट करना है। BSE, पिडिलाइट, ब्रिटानिया जैसे बड़े F&O शेयरों पर रिएक्शन आएगा। आज नतीजों के लिहाज से काफी बड़ा दिन है। मगर बाजार का सबसे बड़ा संकेत अब भी ब्रेंट क्रूड और रुपया ही है। ब्रेंट क्रूड कल गिरकर $100 के नीचे आया था। अभी वो $101-102 के बीच में है। डॉलर-रुपया में दो दिनों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। रुपया अगर वापस 92-93 तक आया तो ये बड़ा पॉजिटिव होगा। ट्रंप ने हमले के बाद फिर बोला कि डील की बात चल रही है।

US-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

US ने ईरानी टैंकर्स को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी US जहाजों पर हमला किया। US के ईरान के पोर्ट और शहरों पर हमले की खबरें है। US सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान ने युद्धपोतों पर मिसाइलों से हमला किया। ईरान ने ड्रोन और छोटी नावों से भी हमला किया। तनाव बढ़ाना नहीं चाहते, हमले का जवाब दिया। सैनिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होर्मुज में US शिप पर ईरान का हमला किया। ईरानी मिसाइल हमले को हवा में नाकाम किया । US सेना ने ईरान के हमलों का जवाब दिया । सुरक्षा को तैयार, तनाव बढ़ाने की कोशिश नहीं।

बाजार: अब क्या हो स्ट्रैटेजी

बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी शानदार काम कर रही है। रोज नतीजों पर शेयर 5-20% तक भागे हैं। कल सुबह 8:30 बजे साफ कहा था कि Paytm को आज का stock of the day होगा। जिन्हें 8:30 बजे Paytm के नतीजे खराब लगे, 9 बजे तक वो अच्छे हो गए। -आवाज़ पर आपको एकदम साफ नजरिया दिया जाएगा। आज भी हम साफ नजरिया लेंगे: Hero/Accident of the Day पर और सबसे अहम बात ये है कि चलने वाली थीम्स रुक नहीं रही हैं। सबसे बड़ा उदाहरण है BSE/Capital Market शेयर। मार्च अंत में `2700 के स्तर पर BSE पर पॉजिटिव व्यू लिया था।

आज शायद उस स्विंग में मुनाफावसूली का मौका मिलेगा। लगातार 3 दिनों से पिडिलाइट पर हमारा पॉजिटिव नजरिया रहा है और आज पिडिलाइट उन लोगों को रिवॉर्ड करेगा जिन्होंने पिछले 2-3 दिन में लिया था। मिडकैप इंडेक्स पहले ही नया हाई हिट कर चुका है। स्मॉलकैप इंडेक्स भी शायद जल्द ही नया हाई हिट करे और बड़ा पैसा यहीं मिडकैप, स्मॉलकैप में बनेगा।

पहला सपोर्ट 24,200-24,250 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,050-24,150 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,200-24,250 पर है इसके लिए सख्त SL 24,100 पर है। पहला रजिस्टेंस 24,300-24,350 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,450-24,500 पर है। 24,400-24,450 जोन में लॉन्ग सौदों में मुनाफा बुक करें। अभी के लिए निफ्टी में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए स्ट्रैटेजी एकदम आसान है। 55,500-55,800 तक की गिरावट में खरीदारी करें और 55,200 का एक सख्त SL लगा दें। और अगर ये ट्रेड चली तो 56,200-56,500 और फिर 57,000 के लक्ष्य है। बस ब्रेंट क्रूड $102-104 के ऊपर नहीं जाना चाहिए।

Global Market: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, बिगड़ा ग्लोबल बाजारों का मूड, एशिया में प्रेशर, कोस्पी 1% लुढ़का

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top