Trading plan: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Trading plan: इस हफ्ते बंगाल चुनाव का दूसरे फेज की वोटिंग है।
- पहले फेज में 92.5% से ज्यादा पोलिंग हुई थी।
- अगर फेज 2 में भी पोलिंग ऐसी हुई तो बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा।
- Trading plan: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी है।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Trading plan: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 24100 के पार चला गया है। बैंक निफ्टी भी हरे निशान में लौटा है। 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वोलैटिलिटी INDIA VIX करीब 6% फिसला है। गर्मियों में बिजली की डिमांड बढ़ने से पावर शेयरों में तेजी का मोमेंटम कायम है। टोरेंट पावर 6% उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही JSW एनर्जी,टाटा पावर और INOX WIND में भी चार फीसदी से ज्यादा की तेजी है।
सन फार्मा की डील ने पूरे फार्मा सेक्टर का मूड सुधारा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब 3 फीसदी चढ़ा है। साथ ही बायोकॉन,टोरेंट फार्मा और पीरामल फार्मा भी करीब 3% चढ़े है। उमंग वोहरा को एक्जिक्यूटिव चेयरमैन & ग्रुप CEO नियुक्त करने से कोहेंस लाइफ में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।इसके साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल और रियल्टी सेक्टर में भी 2.5 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। IT और मेटल शेयरों भी आज जोश दिखा है।
बाजार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे पसंद आए हैं। यह शेयर करीब दो फीसदी ऊपर है। अच्छे रिजल्ट के बाद वरुण बेवरेजज में करीब 2.5 फीसदी की तेजी है। रिजल्ट के बाद M&M फाइनेंस 9% से ज्यादा दौड़़ा है। लेकिन बाजार को एक्सिस बैंक और RBL के रिजल्ट नहीं पसंद आए। यह शेयर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है।
आगे के लिए क्या हो रणनीति
सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि पॉलिटिकल संकेतों पर रखें नजर AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए राज्यसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। शुक्रवार को राघव चड्ढा ने AAP को राज्यसभा में दो हिस्सों में तोड़ दिया। अपने साथ 6 और सदस्यों को BJP में मर्ज कर लिया। राज्यसभा में अब BJP के 113 सासंद हैं। राज्यसभा में अब BJP की बहुत मजबूत बहुमत मिल गया है। इस हफ्ते बंगाल चुनाव का दूसरे फेज की वोटिंग है। पहले फेज में 92.5% से ज्यादा पोलिंग हुई थी। अगर फेज 2 में भी पोलिंग ऐसी हुई तो बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा। अगर BJP बंगाल जीत गई तो ये बाजार के लिए एक बहुत बड़ा पुश होगा। आगे जाकर राज्यसभा में BJP का 2/3rd बहुमत हो सकता है। मगर ध्यान रहे चुनावों के नतीजे 4 मई को ही आएंगे।
बाजार के लिए आज अच्छा दिन रहा,दोनों तरफ की ट्रेड चली। बैंक निफ्टी में शॉर्ट ट्रेड और निफ्टी में लॉन्ग ट्रेड चला। मिडकैप-स्मॉलकैप में शानदार तेजी रही। लगातार मिड और स्मॉल कैप पर पॉजिटिव नजरिया रहा है। आज भी मिड और स्मॉल कैप में जोरदार तेजी है। Advance/decline 4:1 से भी बेहतर है। सुबह के BIG STOCK सन फार्मा ने कमाल किया। बड़ा सवाल है कि क्या निफ्टी अब वापस 24,500 तक जा पाएगा?
इ्ंडेक्स में अभी भी दोनों तरफ के मौके हैं। आज सुबह बैंक निफ्टी ने 400 प्वाइंट की शॉर्ट ट्रेड भी दी। लेकिन निफ्टी में पूरे दिन पॉजिटिव मोमेंटम ही रहा। लेकिन इस बाजार में असली मौके शेयरों में हैं। जहां खबर अच्छी रही,वहां रिवॉर्ड बहुत ज्यादा है। कोहेंस और मोबीक्विक आज के ऐसे दो उदाहरण हैं। निफ्टी में अभी भी कुछ कहना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि कच्चा तेल अभी भी गिरने को तैयार नहीं है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस 24,150-24,250 पर और सपोर्ट 23,950-24,050 पर है। बैंक निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस 56,500-56,800 पर और सपोर्ट 56,000-56,200 पर है।
Pharma Stocks: कोहेंस लाइफ में लगा 20% का अपर सर्किट, सन फार्मा भी जोर से भागा, निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 2.5% चढ़ा
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।