LAMORC DIGITAL

कोटक बैंक, डीमार्ट, वोडाफोन आइडिया और अन्य 8 शेयरों पर नजर

कोटक बैंक, डीमार्ट और अन्य 8 शेयरों पर नजर

आज के कारोबारी दिन पर वैश्विक और घरेलू मार्केट की चाल पर नजर रहेगी। कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आए हैं और कुछ को करोड़ों की राहत मिली है। यहां 8 शेयरों की डिटेल्स दी गई हैं जिन पर आज नजर रहेगी।

  • कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध मुनाफा 13% उछलकर ₹4,027 करोड़ पर पहुंच गया है।
  • डीमार्ट का रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 19% उछलकर ₹17,683 करोड़ पर पहुंच गया है।
  • मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का रेवेन्यू 21% उछलकर ₹3,850 करोड़ पर पहुंच गया है।
  • वोडाफोन आइडिया के आउटस्टैंडिंग एजीआर बकाए को 27% घटाकर ₹64,046 करोड़ कर दिया गया है।
  • जेन टेक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.2% घटकर ₹178 करोड़ पर पहुंच गया है।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज से शुद्ध इनकम 17% बढ़कर ₹4,002 करोड़ पर पहुंच गई है।
  • आइडियाफोर्ज का रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 7 गुना बढ़कर ₹141 करोड़ पर पहुंच गया है।
  • एपीएल अपोलो ट्यूब्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.1% बढ़कर ₹6,076 करोड़ पर पहुंच गया है।

इन शेयरों पर आज के कारोबारी दिन पर नजर रहेगी। कंपनियों के कारोबारी नतीजे और राहत के बारे में जानने के लिए पढ़ें।

Stocks to Watch on 4 May: पिछले कारोबारी हफ्ते आधे फीसदी से थोड़े कम की बढ़त के बाद अब 4 मई से शुरू हो रहे अगले कारोबारी हफ्ते सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की चाल पर नजर रहेगी। पिछले कारोबारी हफ्ते तो सिर्फ चार ही दिन कारोबार हुआ था क्योंकि 1 मई यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद था। अब सोमवार को जब मार्केट खुलेगा तो वैश्विक परिस्थितियों के अलावा घरेलू मार्केट में भी अपनी खास वजहों से कुछ कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी जैसे कि कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आए तो कुछ को करोड़ों की राहत मिली। यहां ऐसे ही 11 स्टॉक्स की डिटेल्स दी जा रही है।

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध मुनाफा 13% उछलकर ₹4,027 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 8% बढ़कर ₹7,876 करोड़ हो गई। हालांकि NIM यानी नेट इंटेरेस्ट मार्जिन 30 बीपीएस गिरकर 4.67% पर आ गया। बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई और तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 2.75% से 2.6% और नेट एनपीए 0.92% से 0.72% पर आ गया। बैंक के मैनेजमेंट ने -TV18 से बातचीत में कहा कि वित्त वर्ष 2027 में डिपॉजिट मार्केट में सख्ती आएगी और नेट इंटेरेस्ट मार्जिन में धीरे-धीरे कमी आएगी। मैनेजमेंट ने यह भी कहा कि दोबारा बोली खुलती है तो आईडीबीआई बैंक के लिए बोली लगाने पर फिर से विचार किया जा सकता है।

Avenue Supermarts (DMart)

डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 19% उछलकर ₹17,683 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 27% बढ़कर ₹1,210 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 6.42% से उछलकर 6.84% पर पहुंच गया। मार्च तिमाही में कंपनी ने 58 स्टोर खोले तो एक शहर में डीमार्ट रेड्डी बंद किया।

Mazagon Dock Shipbuilders

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का रेवेन्यू 21% उछलकर ₹3,850 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 355% बढ़कर ₹543 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 3.8% से उछलकर 14.1% पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉरमेंस कमजोर रहा और इसका रेवेन्यू 7%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 38% और मार्जिन में 10 बेसिस प्वाइंट्स कमजोर हुआ। अब बाजार की नजर P75I सबमरीन ऑर्डर के अपडेट पर रहेगी।

इंडस टावर्स का रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 0.6% कम हुआ लेकिन सालाना आधार पर 4.8% बढ़ा। साथ ही हाई रिपेयर और मेंटेनेंस कॉस्ट और एनर्जी स्प्रेड की कमजोरी के चलते इसका ऑपरेटिंग मार्जिन 55.3% से गिरकर 55.1% पर आ गया। इसके अलावा कंपनी ने हर शेयर पर ₹14 के डिविडेंड का ऐलान किया जोकि इसकी उम्मीद के मुताबिक रही। इसके अलावा खास बात ये है कि एक ग्राहक के साथ किए गए एक छोटे से हिस्से के लिए मास्टर सर्विस एग्रीमेंट की अवधि समाप्त हो गई है और इसका रिन्यूअल नहीं हुआ है। ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल के मुताबिक ग्राहक के कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की स्थिति में शेयर की कीमत पर प्रति शेयर ₹50 का असर पड़ सकता है।

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने वोडा आइडिया के आउटस्टैंडिंग एजीआर बकाए को 27% घटाकर ₹64,046 करोड़ कर दिया। हालांकि यह मार्केट की उम्मीद से कम रही क्योंकि बाजार को इसमें 50% कमी की उम्मीद थी। कंपनी को एजीआर के मोर्चे पर राहत मिली है, लेकिन कंपनी पर अगले तीन वर्षों में लगभग ₹49,000 करोड़ का स्पेक्ट्रम बकाया अभी भी बाकी है। स्पेक्ट्रम को लेकर कुल कर्ज अभी भी ₹1.2 लाख करोड़ है।

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेन टेक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.2% घटकर ₹178 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 63% फिसलकर ₹51 करोड़ भी ऑपरेटिंग मार्जिन 42.5% से 28.6% पर आ गया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट भी ₹101 करोड़ से ₹31 करोड़ पर आ गया।

Central Bank of India

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज से शुद्ध इनकम (NII) 17% बढ़कर ₹4,002 करोड़ पर पहुंच गई लेकिन शुद्ध मुनाफा ₹1033 करोड़ से घटकर ₹724.4 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.7% से 2.67% पर आ गया लेकिन नेट एनपीए 0.45% से 0.49% पर पहुंच गया। बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी पर अदर इनकम में गिरावट और प्रोविजंस में उछाल का असर दिखा। तिमाही आधार पर एनपीए के लिए प्रोविजंस ₹276 करोड़ से बढ़कर ₹647 करोड़ पर पहुंच गया।

मजबूत एग्जीक्यूशन के दम पर आइडियाफोर्ज का रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर ककीब 7 गुना बढ़कर ₹141 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने ओवरऑल ऑर्डर बुक का 40% काम पूरा कर दिया है। मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी ₹26 करोड़ के घाटे से ₹60 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई। इस दौरान कंपनी ऑपरेटिंग लेवल पर ₹22 करोड़ के घाटे से ₹62 करोड़ के प्रॉफिट में आ गई तो ऑपरेटिंग मार्जिन 44% रहा। मार्च 2026 तिमाही में मैटेरियल कॉस्ट रेवेन्यू का 11% रही जोकि दिसंबर 2025 तिमाही में 51% और मार्च 2025 तिमाही में 67% थी। कंपनी को वित्त वर्ष 2026 में ₹530 करोड़ के ऑर्डर मिले और वित्त वर्ष 2027 में ऑर्डर बुक की शुरुआत ₹314 करोड़ से हुई।

मार्च 2026 तिमाही में सीडीएसएल की टोटल इनकम तिमाही आधार पर 20% गिरकर ₹268 करोड़ पर आ गया तो शुद्ध मुनाफा भी 40% फिसलकर ₹80 करोड़ पर आ गया। इस दौरान डीमैट कस्टडी ₹85 लाख करोड़ से घटकर ₹77 लाख करोड़ पर आ गई। कंपनी की इनकम पर आईपीओ से जुड़े चार्जेज और अन्य इनकम में गिरावट के चलते असर पड़ा। वित्त वर्ष 2026 में 2.7 करोड़ नए डीमैट खाते खुले और इसकी संख्या 18 करोड़ से अधिक हो गई।

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एपीएल अपोलो ट्यूब्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.1% बढ़कर ₹6,076 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 39% उछलकर ₹318 करोड़, प्रति टन ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹4,864 से बढ़कर कई तिमाहियों के हाई ₹5,525 पर पहुंच गया। इस दौरान वॉल्यूम 8.8% बढ़कर ₹925 करोड़ पर पहुंच गया। नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने हर शेयर पर ₹8.5 के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Equitas Small Finance Bank

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹42 करोड़ से उछलकर ₹213 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई भी 18.2% बढ़कर ₹980 करोड़ हो गई। इस दौरान इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई और तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 2.75% से 2.6% और नेट एनपीए 0.92% से 0.72% पर आ गया।

Alkem Labs को बड़ा झटका, 12 दिनों की जांच और दमन फैसिलिटी में अमेरिका को मिली एक-दो नहीं सात गड़बड़ी

चीन के निवेश वाली विदेशी कंपनियां, बिना सरकारी मंजूरी भारत में लगा सकेंगी पैसे, लेकिन पूरी करनी होगी यह शर्त

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top