आज के शेयर बाजार में क्या है हलचल?
आज के शेयर बाजार में हलचल के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण है निफ्टी की वीकली एक्सपायरी। यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब निवेशक अपने पोर्टफोलियो को समायोजित करने और अपने निवेश को बढ़ाने के लिए तैयार होंगे।
- निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के कारण आज के शेयर बाजार में हलचल दिख सकती है।
- कारोबारी नतीजे जारी होने के कारण कई कंपनियों के शेयर में तेजी दिख सकती है।
- वेदांता की डीमर्जर योजना 1 मई से प्रभावी होगी, जिससे कंपनी के शेयर में बदलाव हो सकता है।
- कंपनियों के नतीजे और वेदांता की डीमर्जर योजना के कारण आज के शेयर बाजार में हलचल दिख सकती है।
आज के शेयर बाजार में हलचल के कारणों को समझने से निवेशक अपने निवेश को बढ़ाने और अपने पोर्टफोलियो को समायोजित करने में मदद मिल सकती है।
Stocks to Watch: अमेरिका-ईरान के बीच शांति की उम्मीदों पर कच्चा तेल नरम पड़ा तो वैश्विक बाजारों में रौनक छा गई। गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो इंट्रा-डे में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 20 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 26.76 प्वाइंट्स यानी 0.03% की मामूली तेजी के साथ 78,520.30 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.30 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 24,364.85 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले इंडिया, 360 वन डब्ल्यूएएम, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट, साइएंट डीएलएम, महिंद्रा ईपीसी इरिगेशन, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, पॉवरिका, राजरतन ग्लोबल वायर, सनटेक रियल्टी, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया), टाटा एल्क्सी और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश
PNB Housing Finance Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 14.4% बढ़कर ₹648.7 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 8.2% उछलकर ₹796 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही हर शेयर पर ₹8 के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान हुआ है।
NELCO Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नेल्को ₹4.08 करोड़ के कंसालिडेटेड लॉस से ₹1.09 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में आ गई और साथ ही रेवेन्यू भी 17.3% बढ़कर ₹79.2 करोड़ पर पहुंच गया।
Ugro Capital Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर उग्रो कैपिटल का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 27.1% गिरकर ₹29.55 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान ब्याज से नेट इनकम 12.6% बढ़कर ₹93.7 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा बोर्ड ने शचिंद्रनाथ को फिर से वाइस चेयरमैन और एमडी बनाया है।
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इंडोसोलर का प्रॉफिट 4.9% बढ़कर ₹42 करोड़ पर पहुंच गया तो दूसरी तरफ रेवेन्यू 56.7% गिरकर ₹83.1 करोड़ पर आ गया। इसके अलावा बोर्ड ने 20 अप्रैल से अभिषेक पारीक को सीएफओ बनाया है।
SML Mahindra Q4 (YoY)
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एसएमएल महिंद्रा का प्रॉफिट 2.4% बढ़कर ₹54.2 करोड़ और रेवेन्यू 16.4% उछलकर ₹897.65 करोड़ पर पहुंच गया।
Muthoot Microfin FY26 (YoY)
वित्त वर्ष 2026 में मुथूट माइक्रोफाइनेंस का एयूएम 13% बढ़कर ₹14,006 करोड़, डिस्बर्समेंट्स 6% उछलकर 9,418 करोड़, कलेक्शन एफिसिएंसी 93.07% से 96.43% पर पहुंच गया।
टीवीएस मोटर कंपनी ने इलेक्ट्रिक माइक्रोमोबिलिटी थ्री-व्हीलर्स के डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियलाइजेशन को लेकर हुंडई मोटर कंपनी के साथ एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है। इसके अलावा कंपनी ने जाम्बिया के बाजार में आधिकारिक तौर पर एंट्री की है।
जेएसडब्ल्यू स्टील ने दक्षिण कोरिया की पॉस्को के साथ ओडिशा में सालाना 6 टन क्षमता वाला एक नया स्टील प्लांट बनाने के लिए एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है।
आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के बोर्ड ने वेंकटेशन इलिया नायडू को 20 अप्रैल से एक साल के लिए कंपनी का सीईओ नियुक्त किया है।
Apeejay Surrendra Park Hotels
अपीजय सुरेंद्र पार्क होटल्स ने अयोध्या और उज्जैन में जोन कनेक्ट बाय द पार्क के डेवलपमेंट के लिए दो होटल मैनेजमेंट एग्रीमेंट्स किया है।
AU Small Finance Bank
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड की 27 अप्रैल को होने वाली बैठक में रिजल्ट, डिविडेंड के अलावा QIP के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
वेदांता का कहना है कि उसकी डीमर्जर योजना 1 मई से प्रभावी होगी। डीमर्जर के बाद यह वेदांता के रूप में काम करेगी, जिसमें इसका बेस मेटल्स बिजनेस रहेगा। डीमर्जर के बाद वेदांता एलुमिनियम, तलवंडी साबो पावर, वेदांता स्टील एंड आयरन और माल्को एनर्जी- चार अलग-अलग कंपनियों के रूप में काम करेंगी। इसके अलावा बाल्को में कंपनी के शेयर वेदांता एलुमिनियम को दे दिए जाएंगे।
Ind-Swift Laboratories
एचसीपी इन्वेस्टमेंट्स ने बीएसई पर इंड-स्विफ्ट लैबोरेटरीज के 7 लाख शेयर (0.8%हिस्सेदारी) ₹131.14 के भाव पर ₹9.17 करोड़ में बेचे। इसके साथ ही एचसीपी इन्वेस्टमेंट्स ने तीन दिनों में फार्मा कंपनी में अपनी 7.45% हिस्सेदारी बेच दी है, जबकि 24 फरवरी, 2026 तक उसकी हिस्सेदारी 8.65% थी।
जीडीएन वेंचर्स ने एचईजी के 10 लाख शेयर (0.51% हिस्सेदारी) ₹631.02 के भाव से ₹63.1 करोड़ में बेच दिए।
सेल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे तो दूसरी तरफ सम्मान कैपिटल एफएंडओ की बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।