बैंकिंग स्टॉक्स और अन्य शेयरों की रिपोर्टें को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्टी निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
- इंट्रा-डे में बात करें तो आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank),…
- Stocks to Watch: होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच अगले दौर की बातचीत से पहले मार्केट में रौनक फीकी है।
- दुनिया के अधिकतकर बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Stocks to Watch: होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच अगले दौर की बातचीत से पहले मार्केट में रौनक फीकी है। दुनिया के अधिकतकर बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 17 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 78493.54 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24353.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
आज ग्रो की बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, एसएमएल महिंद्रा, नेल्को, पीएनबी गिल्ट्स, उग्रो कैपिटल, इंडोसोलर, इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज, जुपिटर इंफोमीडिया और नवकार कॉर्पोरेशन के कारोबारी नतीजे जारी होंगे।
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश
HDFC Bank Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एचडीएफसी बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 9.1% बढ़कर ₹19,221 करोड़, ब्याज से नेट इनकम 3.2% उछलकर ₹33,081.6 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 18.3% फिसलकर ₹2,609.6 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.24% से 1.15% और नेट एनपीए 0.42% से 0.38% पर आ गया। बैंक के बोर्ड ने प्रति शेयर ₹13 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है।
ICICI Bank Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईसीआईसीआई बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 8.5% बढ़कर ₹13,701.7 करोड़, ब्याज से नेट इनकम 8.4% उछलकर ₹22,979 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज ₹890.7 करोड़ से तेजी से फिसलकर ₹96.2 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.53% से 1.40% और नेट एनपीए 0.37% से 0.33% पर आ गया।
Yes Bank Q4 (Standalone YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर येस बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 44.7% बढ़कर ₹1,068 करोड़, ब्याज से नेट इनकम 15.9% उछलकर ₹2,638 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 41% फिसलकर ₹188 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.5% से 1.3% और नेट एनपीए 0.3% से 0.2% पर आ गया।
Jio Financial Services Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.9% गिरकर ₹272.2 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 106.5% बढ़कर ₹1,018.5 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा बोर्ड ने हर शेयर पर ₹0.60 के डिविडेंड की सिफारिश की है।
Mastek Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मास्टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30.9% बढ़कर ₹106.2 करोड़ और रेवेन्यू 3.6% उछलकर ₹938 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की अदर इनकम 6 गुना से अधिक उछलकर ₹3.58 करोड़ से ₹23.87 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने हर शेयर पर ₹16 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
Network 18 Media & Investments Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में नेटवर्क 18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स का कंसालिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू 9.7% बढ़कर ₹616 करोड़, ऑपरेटिंग ईबीआईटीडीए 59.5% बढ़कर ₹30 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 150 बीपीएस बढ़कर 4.9% पर पहुंच गया।
Hathway Cable & Datacom Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2025 तिमाही में हाथने केबल एंड डेटाकॉम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 67.3% गिरकर ₹11.33 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 6.4% उछलकर ₹545.85 करोड़ पर पहुंच गया।
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग ने एच जी गोविंदपुर तंगी हाईवे नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी SPV (स्पेशल पर्पज वेइकल) के रूप में बनाई है। इसे ओडिशा में एनएचएआई से कॉन्ट्रैक्ट में मिले ₹1,582.11 करोड़ के सड़क बनाने के प्रोजेक्ट के लिए बनाय गया है। इस प्रोजेक्ट में हाइब्रिड एन्यूटी मोड में ओडिशा में गोविंदपुर (एनएच-55) से बांदोला टोल प्लाजा (एनएच-16) के पास टैंगी तक एक नई छह-लेन, एक्सेस-कंट्रोल्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड (पैकेज III) बनाने का काम है।
ईएमएस ने उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी), वाराणसी के दो कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इन ऑर्डर्स की अनुमानित वैल्यू लगभग ₹143.79 करोड़ और ₹64.8 करोड़ है।
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 13 से 17 अप्रैल 2026 के बीच अमेरिका के न्यू जर्सी के सोमरसेट में स्थित लुपिन के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निरीक्षण किया, जिसके बाद एफडीए ने तीन ऑब्जर्वेशंस जारी किया है।
Zee Entertainment Enterprises
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स के CCDs (कंपल्सरली कंवर्टिबल डिबेंचर्स) में प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के आधार पर एक या अधिक किस्तों में ₹116 करोड़ तक के निवेश को मंजूरी दे दी है।
अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से डेक्सट्रोमेथोर्फन पोलिस्टिरेक्स एक्सटेंडेड-रिलीज ओरल सस्पेंशन, 30 मिलीग्राम/5 मिलीलीटर (ओटीसी) को बनाने और बेचने के लिए फाइनल अप्रूवल मिल गया है। यह दवा गले और ब्रोंकियल में मामूली जलन के चलते होने वाली खांसी से अस्थायी तौर पर राहत देता है।
ईमुद्रा ने एसएमई के लिए ई-साइनर लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिससे इन्हें एचआर, लीगल, फाइनेंस और अन्य फंक्शंस में डॉक्यूमेंट वर्कफ्लो को डिजिटल करने में मदद मिलेगी।
ट्रेंट के बोर्ड की 22 अप्रैल को होने वाली बैठक में कारोबारी नतीजे के साथ-साथ बोनस शेयर जारी करने और राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
अमागी मीडिया लैब्स ने अमागी के अगली पीढ़ी के क्लाउड प्रोडक्शन आर्किटेक्चर में मैट्रॉक्स ओरिजिन सॉफ्टवेयर-डिफाइंड फ्रेमवर्क को मिलाने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है।
अमेरिकी एफडीए ने 6 से 17 अप्रैल तक गोवा में सिप्ला की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का जांच की। जांच के बाद कंपनी को फॉर्म 483 में दो ऑब्जर्वेशंस मिले।
लेमन ट्री होटल्स ने गुजरात के गरुड़ेश्वर में एक लेमन ट्री होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। 90 कमरों वाली इस प्रॉपर्टी को इसकी सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स संभालेगी।
Dredging Corporation of India
ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ने अपने ड्रेजिंग बेड़े को तेल की सप्लाई के लिए इंडियन ऑयल के साथ एक एमओयू किया है। ₹2,157.07 करोड़ का यह एग्रीमेंट पांच साल के लिए है।
Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL)
भेल ने 1×800 मेगावाट अनूपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर जैसे इक्विपमेंट्स की सप्लाई को लेकर एमबी पावर (मध्य प्रदेश) से मिले LoI (लेटर ऑफ इंटेंट) के एस्सेप्टेंस को वापस ले लिया है। इसके अलावा कंपनी ने रायचूर पावर कॉर्पोरेशन से येरामरस थर्मल पावर स्टेशन के लिए 2×800 मेगावाट यूनिट्स और इससे जुड़े कार्यों से जुड़े सप्लाई और सर्विसेज के कॉन्ट्रैक्ट के तहत बकाया राशि की वसूली के लिए बेंगलुरु कमर्शियल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। दावे की राशि ₹143.21 करोड़ है।
स्टील कंपनी लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी ने प्रति शेयर ₹193.42 के भाव पर भारत वायर रोप्स के 20 लाख शेयर खरीद लिए हैं। इसके अलावा लॉयड्स ग्रुप की इंवेस्टमेंट इकाई लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने भी भारत वायर रोप्स के 11.46 लाख शेयर ₹215.17 के भाव पर और 5 लाख शेयर ₹215 के भाव पर खरीदे हैं कंपनी में ₹74.11 करोड़ की 5.31% हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं रेजोनेंस अपॉर्चुनिटीज फंड ने कंपनी के 17.02 लाख शेयर (2.48% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹193 के भाव पर ₹32.84 करोड़ में बेच दिए।
Ind-Swift Laboratories
एचसीपी इन्वेस्टमेंट्स ने इंड-स्विफ्ट लैबोरेटरीज के 48 लाख शेयर (5.53% हिस्सेदारी) ₹134.18 के भाव पर ₹64.4 करोड़ में बेच दिए। इससे पहले इसके पिछले कारोबारी सत्र में भी इसने कंपनी में 1.12% हिस्सेदारी हल्की की थी। शुक्रवार को हुए बल्क डील के साथ एचसीपी इन्वेस्टमेंट्स ने दो दिनों में कुल 6.65% हिस्सेदारी बेच दी है, जबकि 24 फरवरी, 2026 तक इसकी हिस्सेदारी 8.65% थी। वहीं दूसरी तरफ सहस्त्रा एडवाइजर्स ने प्रति शेयर ₹131.74 के भाव से इंड-स्विफ्ट लैबोरेटरीज के 4.75 लाख शेयर खरीदे, और नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड पीसीसी-टचस्टोन ने प्रति शेयर ₹138.07 के भाव से 8.03 लाख शेयर हासिल किए।
सेल और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।