LAMORC DIGITAL

सोने-चांदी की कीमतें मुनाफ़ा वसूली के साथ गिरीं

सोने-चांदी की कीमतें मुनाफ़ा वसूली के साथ गिरीं

मंगलवार के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतें गिर गईं। अमेरिकी डॉलर में आई तेज़ी के कारण निवेशकों ने मुनाफ़ा वसूली की, जिससे सोने की कीमतें 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 153,736 रुपए के आसपास पहुंच गईं। चांदी की कीमतें भी 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 250,925 के स्तर पर पहुंच गईं।

  • मंगलवार के कारोबार में सोने की कीमतें 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 153,736 रुपए के आसपास पहुंच गईं।
  • चांदी की कीमतें 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 250,925 के स्तर पर पहुंच गईं।
  • अमेरिकी डॉलर में आई तेज़ी के कारण निवेशकों ने मुनाफ़ा वसूली की।

आपको यह जानना जरूरी है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मज़बूत होते अमेरिकी डॉलर की वजह से सोने और चांदी की कीमतें वोलेटाइल बनी हुई हैं। ग्लोबल क्रूड ट्रेड डॉलर में होता है, इसलिए क्रूड की ऊंची कीमतें डॉलर की मांग को बढ़ा देती हैं, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है।

Silver Gold Price Today: मंगलवार के कारोबार में MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही। इसकी वजह अमेरिकी डॉलर में आई तेज़ी के बीच निवेशकों द्वारा मुनाफ़ा वसूली करना है। जबकि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं,जिसका असर भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। 10.30 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 207 रुपए यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 153,736 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का मई वायदा 1,620 रुपए यानी 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 250,925 के स्तर पर नजर आ रहा था।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ ही मज़बूत होते अमेरिकी डॉलर की वजह से सोने और चांदी की कीमतें वोलेटाइल बनी हुई हैं। चूंकि ग्लोबल क्रूड ट्रेड डॉलर में होता है, इसलिए क्रूड की ऊंची कीमतें डॉलर की मांग को बढ़ा देती हैं,जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में थोड़ी नरमी आने के बाद भी यह लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही बना हुआ है। फरवरी के अंत में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमतों में लगभग 9% और चांदी की कीमतों में लगभग 14% की गिरावट आई है।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 अप्रैल को संकेत दिया है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सीज़फ़ायर को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस बीच, Axios ने बताया है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए 21 अप्रैल की सुबह तक इस्लामाबाद के लिए रवाना हो सकते हैं। राइटर्स के मुताबिक ईरान,पाकिस्तान में अमेरिका के साथ शांति वार्ता में शामिल होने पर विचार कर रहा है।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

एमसीएक्स पर कॉपर का अप्रैल वायदा 0.50 रुपए यानी 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,268.85 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, क्रूड का मई वायदा 79 रुपए यानी 0.97 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,105 रुपए का करीब कारोबार कर रहा था। जबकि, नैचुरल गैस का अप्रैल वायदा 2.60 रुपए यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 248.90 रुपए पर और ELECDMBL अप्रैल वायदा 2 रुपए यानी 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,971 के स्तर पर दिख रहा था।

Market view: जियोपॉलिटिकल लिहाज से आज अहम दिन, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं पृथ्वी फिनमार्ट (Prithvi Finmart) के मनोज कुमार जैन। इनको आज गोल्ड और जिंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं। एमसीएक्स गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट में इनकी 152800 रुपए के आसपास, 151600 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 155000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, एमसीएक्स जिंक अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में इनकी 338 रुपए के आसपास, 334 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 346 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top