सोने-चांदी की कीमतें गिरी, अमेरिका-ईरान तनाव के बाद डॉलर को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Silver Gold Price Today: MCX पर कॉपर का अप्रैल वायदा 3.25 रुपए यानी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,279.85 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।
- वहीं, नैचुरल गैस का अप्रैल वायदा 0.40…
- Silver Gold Price Today: गुरुवार,23 अप्रैल को MCX पर इंट्राडे कारोबार में सोने की कीमतों में लगभग 1% तक की गिरावट आई,जबकि चांदी की कीमतें 2% से भी ज़्यादा गिर गईं।
- अमेरिका और ईरान के बीच नए तनाव की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Silver Gold Price Today: गुरुवार,23 अप्रैल को MCX पर इंट्राडे कारोबार में सोने की कीमतों में लगभग 1% तक की गिरावट आई,जबकि चांदी की कीमतें 2% से भी ज़्यादा गिर गईं। अमेरिका और ईरान के बीच नए तनाव की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे अमेरिकी डॉलर मज़बूत हुआ। भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों ने सोने-चांदी में मुनाफ़ा वसूली की है। 12.10 बजे के आसपास एमसीएक्स गोल्ड जून वायदा 382 रुपए यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 152,275 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का मई वायदा 4,384 रुपए यानी 1.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 243,980 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
ब्रेंट क्रूड के 2% बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकलने के बाद डॉलर इंडेक्स में 0.15% की बढ़त हुई,जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा। वहीं,दुनिया भर के निवेशक मध्य पूर्व की घटनाओ और ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के युद्ध पर करीबी से नज़र रखे हुए हैं,जो गोल्ड की आगे की चाल को प्रभावित कर सकते हैं।
MCX के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से घरेलू स्पॉट मार्केट में सोने की कीमतें 4% से ज़्यादा गिर गई हैं। फिर भी यह इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले एसेट क्लास में से एक बना हुआ है। MCX के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल भारत में अब तक स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 14% की बढ़ोतरी हुई है,जबकि पिछले साल इसमें 75% की तेज़ी आई थी। इसकी तुलना में इक्विटी बेंचमार्क निफ्टी में इस साल अब तक 7% की गिरावट आई है।
पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में मजबूती,कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें वोलेटाइल रहेंगी। उनके मुताबिक MCX पर, सोने को 1,51,500 और फिर 1,50,650 रुपए पर सपोर्ट और 1,53,650 और 1,54,700 रुपए पर रेजिस्टेंस मिल रहा है। वहीं चांदी को 2,45,500 और 2,42,000 रुपए पर सपोर्ट तथा 2,51,200 और 2,54,800 रुपए पर रेजिस्टेंस मिल रहा है।
दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर
MCX पर कॉपर का अप्रैल वायदा 3.25 रुपए यानी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,279.85 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, नैचुरल गैस का अप्रैल वायदा 0.40 रुपए यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 255.80 रुपए पर दिख रहा है। जबकि, क्रूड का मई वायदा 164 रुपए यानी 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ 8,884 रुपए पर दिख रहा है। एमसीएक्स पर ELECDMBL अप्रैल वायदा 1 रुपए यानी 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 4,985 के स्तर पर नजर आ रहा है।
Gold-silver Price Today: रिस्क-ऑन सेंटिमेंट के बीच सोना-चांदी में गिरावट जारी, फेड पर बाजार का फोकस
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की वंदना भारती । इनको आज नैचुरल गैस और कॉपर में कमाई के मौके दिख रहे हैं। एमसीएक्स नैचुरल गैस में इनकी 257 रुपए के आसपास, 253 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 265 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, एमसीएक्स कॉपर में इनकी 1280 रुपए के आसपास, 1274 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1295 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।