LAMORC DIGITAL

मार्केट में 7 कारणों से गिरावट, निफ्टी के लिए खतरा

मार्केट में 7 कारणों से गिरावट, निफ्टी के लिए खतरा

आज के मार्केट में क्या हो रहा है? दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबाव के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट भी झुलस गए हैं।

  • अमेरिका और ईरान के बीच तनाव
  • कच्चे तेल की महंगाई
  • वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझान
  • देशी-विदेशी निवेशकों की बिकवाली
  • आज सेंसेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी
  • मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स 1.59% उछलकर 18.59 पर पहुंच गया है

पाठकों को यह जानना जरूरी है कि मार्केट में क्या हो रहा है और क्यों। यह जानकारी आपको अपने निवेश निर्णय लेने में मदद कर सकती है।

Why Market Fall: दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबाव के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट भी आज झुलस गए। अधिकतर सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स फिलहाल लाल हैं। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की बात करें तो इनमें करीब 1% की गिरावट आई गई। फिलहाल 10:05 AM पर सेंसेक्स 359.52 प्वाइंट्स यानी 0.46% की गिरावट के साथ 78,156.97 और निफ्टी 50 भी 73.50 प्वाइंट्स यानी 0.30% की फिसलन के साथ 24,304.60 पर है। हालांकि शुरुआती कारोबार में तो निफ्टी 243.30 प्वाइंट्स टूटकर 24,134.80 और सेंसेक्स 823.43 प्वाइंट्स गिरकर 823.43 तक आ गया था। यहां मार्केट में बिकवाली की सात अहम वजहों के बारे में नीचे बताया जा रहा है।

इन वजहों से मार्केट धड़ाम

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव

पश्चिमी एशिया में चल रही जंग को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान तो हुआ है लेकिन अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। बातचीत आगे बढ़ नहीं पा रही है, जिससे बाजार में घबराहट है।

अमेरिका और ईरान के बीच सहमति नहीं बनने और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी पर कच्चा तेल फिर उबल पड़ा और प्रति बैरल यह $100 के पार चला गया। इसकी आंच में दुनिया के अधिकतर बाजार झुलस गए। कच्चे तेल की महंगाई ने महंगाई बढ़ने की तेज रफ्तार, चालू खाते के घाटे में उछाल और मैक्रो लेवल पर अस्थिरता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझान

अमेरिकी मार्केट में नास्डाक और एसएंडपी500 ओवरनाइट ग्रीन बंद हुए लेकिन यूरोपीय मार्केट में हाहाकार रहा। एशिया के भी सभी अहम बाजारों में आज बिकवाली की आंधी चल रही।जापान का निक्केई 225, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान का ताइवान वेटेड और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 1-1% से अधिक टूट गया तो चीन का शंघाई कंपोजिट भी करीब 0.75% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है।

देशी-विदेशी निवेशकों की बिकवाली

अधिकतर दिनों में जब विदेशी निवेशक धड़ाधड़ बिकवाली करते थे तो घरेलू संस्थागत निवेशक खरीदारी कर मार्केट को संभालने की कोशिश करते थे। हालांकि 22 अप्रैल को ऐसा हुआ कि विदेशी और देशी, दोनों संस्थागत निवेशकों ने ताबड़तोड़ बिकवाली की जिसके चलते आज मार्केट पर दबाव बना। एफआईआई ने 22 अप्रैल को ₹2078 करोड़ के शेयरों की नेट बिकवाली की तो डीआईआई ने ₹1048 करोड़ के शेयरों की नेट बिकवाली की।

आज सेंसेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी है। इसके चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी तेज उठा-पटक दिख रही है।

मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स 1.59% उछलकर 18.59 पर पहुंच गया है। इससे वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका पर निवेशक फटाफट मुनाफा निकाल रहे हैं।

पिछले कुछ कारोबारी दिनों में मार्केट में काफी अच्छी रौनक दिखी थी। आज और एक कारोबारी दिन पहले की गिरावट को छोड़ दें तो तीन दिनों की कमजोरी के साथ इस महीने निफ्टी 10% से अधिक मजबूत हुआ। ऐसे में इस तेजी का फायदा उठाने के लिए कुछ निवेशक अपना मुनाफा निकाल रहे हैं जिससे मार्केट पर दबाव बना है।

मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 24,300 मजबूत सपोर्ट के तौर पर काम कर रहा है जोकि आज ब्रेक हुआ लेकिन फिर वापस इसी लेवल के आस-पास यह घूम रहा है यानी कि कंसालिडेट होने की कोशिश में है। हालांकि नीचे की तरफ अगर 24,100-24,000 का बेस टूटा तो इसमें तेज गिरावट आ सकती है। ऊपर की तरफ बात करें तो 24,500-24,600 के आस-पास तगड़ा रेजिस्टेंस है और यह ब्रेकआउट हुआ तो अच्छी तेजी दिख सकती है। बैंक निफ्टी को ऊपर की तरफ 57,500 के आस-पास तगड़ा रेजिस्टेंस झेलना पड़ रहा है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Trading Plan: स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन और सेक्टर रोटेशन जारी रहने के साथ बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top