LAMORC DIGITAL

बाजार में 800 अंकों की गिरावट, निवेशकों की ₹2 लाख करोड़ की

बाजार में 800 अंकों की गिरावट, निवेशकों की ₹2 लाख करोड़ की हानि

आज के शुरुआती कारोबार में घरेलू स्टॉक मार्केट लाल है, जिसके कारण निवेशकों की पूंजी ₹2 लाख करोड़ कम हो गई है।

  • सेंसेक्स 746.24 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 77,770.25 पर है।
  • निफ्टी 50 219.55 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24,158.55 पर है।
  • बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ घट गया है।

निवेशकों को यह जानना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इसलिए, पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेना आवश्यक है।

Sensex-Nifty starts red: कच्चे तेल के प्रति बैरल $100 के पार जाने, देशी-विदेशी निवेशकों की बिकवाली और दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबावों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट भी आज लाल है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 गिरावट के साथ खुले हैं। अधिकतर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज लाल है। मिडकैप स्टॉक्स में भी बिकवाली का दबाव है। हालांकि स्मॉलकैप स्टॉक्स में कुछ खरीदारी हो रही है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 746.24 प्वाइंट्स यानी 0.95% की गिरावट के साथ 77,770.25 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 219.55 प्वाइंट्स यानी 0.90% की फिसलन के साथ 24,158.55 पर है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 243.30 प्वाइंट्स टूटकर 24,134.80 और सेंसेक्स 823.43 प्वाइंट्स गिरकर 823.43 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,69,36,824.29 करोड़ था। आज यानी 23 अप्रैल 2026 को बिकवाली के दबाव में यह ₹4,67,34,018.64 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹202,805.65 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 5 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से फिलहाल सिर्फ पांच स्टॉक्स ग्रीन हैं। सबसे अधिक तेजी आज एचसीएलटेक, पावरग्रिड और टीसीएस में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट इंडिगो, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

63 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2956 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1334 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1487 में गिरावट का रुझान है और 135 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 63 शेयर एक साल के हाई और 11 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 78 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 48 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top