जेन टेक के शेयरों में 69% की गिरावट, रेवेन्यू में 45% की कमी
जेन टेक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए, जिसमें सामने आया कि कंपनी के कारोबार को मार्च तिमाही में तगड़ा शॉक लगा।
- जेन टेक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 69% घट गया और रेवेन्यू भी 45% घट गया।
- ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी को तगड़ा शॉक लगा, जिसमें ईबीआईटीडीए मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 63.1% गिरकर ₹51 करोड़ पर आ गया।
- कंपनी ने हर शेयर पर ₹1 के डिविडेंड का भी ऐलान किया, जिसकी रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त 2026 फिक्स की गई है।
पाठकों को यह जानकारी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके निवेश निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है और व्यक्तिगत सलाह के रूप में नहीं दी जानी चाहिए।
Zen Tech Result: सोमवार 4 मई को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो ऐरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेन टेक के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। ऐसा इसलिए कि कंपनी ने 1 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए और इसमें सामने आया कि कंपनी के कारोबार को मार्च तिमाही में तगड़ा शॉक लगा। मार्च तिमाही में जेन टेक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 69% घट गया और रेवेन्यू भी रेवेन्यू भी 45% घट गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी को तगड़ा शॉक लगा। ऐसे में सोमवार इसके शेयरों पर नजर रहेगी और इसके मौजूदा स्थिति की बात करें तो एक कारोबारी दिन गुरुवार 30 अप्रैल को बीएसई पर यह 0.72% की गिरावट के साथ ₹1671.25 (Zen Tech Share Price) पर बंद हुआ था। शुक्रवार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद था।
Zen Tech Result: खास बातें
पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में जेन टेक का शुद्ध मुनाफा 68.8% गिरकर ₹101.1 करोड़ से ₹31.5 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी को रेवेन्यू के मोर्चे पर भी झटका झेलना पड़ा जोकि इस दौरान ₹324.9 करोड़ से 45.2% घटकर ₹178.1 करोड़ पर आ गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉरमेंस भी कमजोर रहा। कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 63.1% गिरकर ₹51 करोड़ पर आ गया तो साथ ही ऑपरेटिंग मार्जिन भी 42.5% से घटकर 28.6% रह गया है। मार्च 2026 तिमाही के नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने हर शेयर पर ₹1 के डिविडेंड का भी ऐलान किया जिसकी रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त 2026 फिक्स की गई है।
एक साल में कैसी रही जेन टेक के शेयरों की चाल?
जेन टेक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 5 जून 2025 को बीएसई पर यह ₹2,268.15 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 7 ही महीने में यह 46.04% टूटकर 14 जनवरी 2025 को ₹1,224.00 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
FY26 में ETF में ₹1.8 लाख करोड़ का निवेश, पहले के रिकॉर्ड से दोगुने से भी ज्यादा, एक ट्रेंड में आया बड़ा बदलाव भी
अब फटाफट लॉन्च हो सकेंगी AIF की फंड स्कीम्स, SEBI ने बदले नियम, लेकिन बढ़ा इनका काम
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।