Pine Labs की होगी Shopflo Technologies, ₹88 करोड़ में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Pine Labs नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।
- शॉपफ्लो टेक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर चेकआउट प्लेटफॉर्म बनाती, चलाती और बेचती है।
- 31 मार्च, 2025 तक टर्नओवर 14.73 करोड़ रुपये…
- फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स, शॉपफ्लो टेक्नोलोजिज प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स, शॉपफ्लो टेक्नोलोजिज प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। सौदा 88 करोड़ रुपये का रहेगा। हिस्सेदारी की खरीद एक या एक से अधिक राउंड में की जाएगी। इस प्रस्ताव पर कंपनी के बोर्ड ने 25 अप्रैल की मीटिंग में मुहर लगा दी। पाइन लैब्स, शॉपफ्लो टेक के मौजूदा शेयरहोल्डर्स से शेयर खरीदकर यह अधिग्रहण करेगी। पाइन लैब्स ने इस बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी है।
शॉपफ्लो टेक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर चेकआउट प्लेटफॉर्म बनाती, चलाती और बेचती है। यह इंजन और ई-कॉमर्स को सक्षम बनाने वाली सर्विसेज या सॉल्यूशंस व टेक्नोलॉजी की पेशकश करती है। 31 मार्च, 2025 तक कंपनी का टर्नओवर 14.73 करोड़ रुपये था।
एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि यह सौदा रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। इस खरीद को 3 महीने के अंदर पूरा किया जाना है। इस खरीद से शॉपफ्लो, पाइन लैब्स को D2C मर्चेंट्स के लिए एक इंटीग्रेटेड, एंड-टू-एंड प्लेटफॉर्म की पेशकश करने में मदद करेगी। प्लेटफॉर्म में शामिल हैं—
इन-स्टोर पेमेंट्स और मर्चेंट सॉल्यूशंस ऑनलाइन चेकआउट, कन्वर्जन ऑप्टिमाइजेशन यानि ज्यादा विजिटर्स को कस्टमर्स में बदलना, और D2C ग्रोथ टूल्स यानि बिक्री बढ़ाने के टूल्स कंज्यूमर एंगेजमेंट और उन्हें बार-बार खरीदारी के लिए वापस लाने के लिए पेशकशें सभी चैनलों पर बिना किसी रुकावट के डेटा और इनसाइट्स की मौजूदगी
नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी Pine Labs
Pine Labs मुख्यतः PoS (पॉइंट ऑफ सेल) टर्मिनल के जरिए ऑफलाइन पेमेंट्स पर फोकस्ड रही है। लेकिन अब यह अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है, जैसे कि ऑनलाइन पेमेंट्स (Fave), बाय नाउ पे लेटर सर्विसेज, इनवॉइस मैनेजमेंट, गिफ्टिंग सॉल्यूशंस आदि। कंपनी नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 3,900.17 करोड़ रुपये का IPO 1.36 गुना भरा था।
शेयर एक महीने में 17 प्रतिशत मजबूत
शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 195.65 रुपये है। पाइन लैब्स का मार्केट कैप 22400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक महीने में 17 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर BSE पर अभी तक 283.70 रुपये के रिकॉर्ड हाई तक गया है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 548.40 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 56.63 करोड़ रुपये रहा था।
RBL Bank Q4 Results: मुनाफे में 234% का बंपर उछाल, NII 7% बढ़ी; डिविडेंड घोषित
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।