LAMORC DIGITAL

पेटीएम शेयर में 7% की बढ़त, कंपनी के मुनाफे से निवेशकों में

पेटीएम शेयर में 7% की बढ़त, कंपनी के मुनाफे से निवेशकों में दिलचस्पी

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में 7 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई गई है। कंपनी के मुनाफे में आने से निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है।

  • वन97 कम्युनिकेशंस ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में 183 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा हासिल किया है।
  • एक साल पहले कंपनी 545 करोड़ रुपये के घाटे में थी।
  • तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया है।

निवेशकों को यह जानना जरूरी है कि पेटीएम का शेयर 2 साल में 250 प्रतिशत मजबूत हो गया है और कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 75,300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में 7 मई को दिन में लगभग 7 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। बीएसई पर शेयर की कीमत 1186.25 रुपये के हाई तक गई। कंपनी के मुनाफे में आने से शेयर में निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान वन97 कम्युनिकेशंस को 183 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ। एक साल पहले कंपनी 545 करोड़ रुपये के घाटे में थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 1,912 करोड़ रुपये था। खर्च 2,269 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही में 2,155 करोड़ रुपये के थे। मार्च 2026 तिमाही में EBITDA प्रॉफिट 132 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसने 88 करोड़ रुपये का EBITDA लॉस देखा था। EBITDA मार्जिन 5 प्रतिशत रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पेटीएम का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 552 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी 663 करोड़ रुपये के घाटे में थी। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 22.2 प्रतिशत बढ़कर 8,437 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 6,900 करोड़ रुपये था। कंपनी ने पहली बार किसी पूरे साल के दौरान मुनाफा दर्ज किया है।

Paytm का शेयर 2 साल में 250 प्रतिशत मजबूत

वन97 कम्युनिकेशंस का मार्केट कैप बढ़कर 75300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। शेयर एक महीने में 14 प्रतिशत, एक साल में 34 प्रतिशत और 2 साल में 250 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,381.75 रुपये और एडजस्टेड लो 803.10 रुपये है।

अप्रैल महीने के आखिर में गोल्डमैन सैक्स ने Paytm के शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग दोहराई और टारगेट प्राइस 1470 रुपये से घटाकर 1,400 रुपये प्रति शेयर कर दिया। बर्नस्टीन ने ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1500 रुपये प्रति शेयर दिया। जेफरीज ने पेटीएम के शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,350 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। लेकिन ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इससे One 97 Communications Limited के फाइनेंस और ऑपरेशंस पर कोई सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

Arvind Ltd के शेयर पर टूटे निवेशक, लगाई 13% तक की छलांग; 52 वीक का नया हाई क्रिएट

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top