LAMORC DIGITAL

OnEMI Technology IPO: पूरी बात आसान भाषा में

OnEMI Technology IPO: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • OnEMI Technology IPO: आईपीओ के आखिरी दिन दोपहर तक के आंकड़ों के अनुसार, इसे अब तक कुल 0.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
  • अलग-अलग कैटेगरी की बात करें तो संस्थागत निवेशकों का हिस्सा…
  • OnEMI Technology Kissht IPO: फेमस डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Kissht और पेमेंट ऐप Ring की पैरेंट कंपनी OnEMI Technology Solutions के आईपीओ का आज अंतिम दिन है।
  • कंपनी इस इश्यू के जरिए प्राइमरी मार्केट से ₹925.92 करोड़ जुटाना चाहती है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

OnEMI Technology Kissht IPO: फेमस डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Kissht और पेमेंट ऐप Ring की पैरेंट कंपनी OnEMI Technology Solutions के आईपीओ का आज अंतिम दिन है। कंपनी इस इश्यू के जरिए प्राइमरी मार्केट से ₹925.92 करोड़ जुटाना चाहती है। इस आईपीओ में ₹850 करोड़ के नए शेयर और ₹75.92 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है।

सब्सक्रिप्शन की ताजा स्थिति

आईपीओ के आखिरी दिन दोपहर 12:04 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इसे अब तक कुल 0.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है। अलग-अलग कैटेगरी की बात करें तो संस्थागत निवेशकों (QIB) का हिस्सा 1.45 गुना भरा है, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने अपने कोटे का 0.5 गुना और रिटेल निवेशकों ने केवल 0.16 गुना ही बोली लगाई है।

IPO से जुड़ी जरूरी जानकारी

इश्यू साइज: ₹925.92 करोड़, ₹850 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹75.92 करोड़ का OFS। प्राइस बैंड: ₹162 से ₹171 प्रति शेयर। न्यूनतम निवेश: रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 87 शेयरों के एक लॉट के लिए ₹14,877 का निवेश करना होगा। अलॉटमेंट और लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 6 मई को और लिस्टिंग 8 मई को BSE और NSE पर होगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

OnEMI Technology मुख्य रूप से पर्सनल लोन और संपत्ति पर ऋण (LAP) जैसे डिजिटल लोन उत्पाद प्रदान करती है। हालिया नतीजों में वित्तीय मोर्चे पर कंपनी के प्रदर्शन में गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल आय 20.44% घटकर ₹1,352.7 करोड़ रह गई, जबकि इसी दौरान इसका शुद्ध लाभ (PAT) भी 18.6% गिरकर ₹160.6 करोड़ पर आ गया।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के आईपीओ को ‘सब्सक्राइब लॉन्ग टर्म’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि, कंपनी का AUM वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच 64% के CAGR से बढ़कर ₹5,956 करोड़ तक पहुंच गया है। ₹171 के अपर प्राइस बैंड पर यह शेयर 1.4x P/B के वैल्यूएशन पर उपलब्ध है, जो फेयर है।

पैसे रखें तैयार, ये दिग्गज कंपनी लाने जा रही ₹2000 करोड़ का IPO! विप्रो के अजीम प्रेमजी ने भी लगाया है पैसा

ग्रे मार्केट में क्या है हलचल?

अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर बहुत उत्साह नहीं दिख रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, OnEMI Technology का GMP फिलहाल ₹2 चल रहा है। ₹171 के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹173 पर होने की संभावना है, जो निवेशकों के लिए करीब 1% के मामूली मुनाफे का संकेत दे रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top