LAMORC DIGITAL

Ola Electric Share Price: पूरी बात आसान भाषा में

Ola Electric Share Price: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक के रजिस्ट्रेशन में अप्रैल में 20% की बढ़त आई है, जबकि सेक्टर में गिरावट का ट्रेंड रहा।
  • स्टॉक 1 महीने में 41% उछला और लो से 65% चढ़ा।
  • Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली Ola Electric Mobility Limited ने अपने लेटेस्ट रजिस्ट्रेशन डेटा को लेकर अहम जानकारी दी है।
  • कंपनी के मुताबिक, अप्रैल 2026 में उसका प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि पूरे सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली Ola Electric Mobility Limited ने अपने लेटेस्ट रजिस्ट्रेशन डेटा को लेकर अहम जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, अप्रैल 2026 में उसका प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि पूरे सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।

अप्रैल में रजिस्ट्रेशन में तेज बढ़त

ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक, उसकी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बढ़कर 12,166 यूनिट तक पहुंच गया। यह मार्च 2026 के 10,133 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर करीब 20% की ग्रोथ दिखाता है।

खास बात यह है कि यह ग्रोथ ऐसे समय में आई है, जब पूरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में अप्रैल के दौरान 22% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। यानी जहां बाकी कंपनियां दबाव में थीं, वहीं Ola Electric ने इस माहौल में भी अपनी पकड़ मजबूत दिखाई।

मोटरसाइकिल सेगमेंट में बढ़ती पकड़

ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि उसका इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे बड़े बाजारों में इसकी मांग बढ़ती नजर आ रही है।

Ola की Roadster X मोटरसाइकिल को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कैटेगरी में तेजी से एक मजबूत प्रोडक्ट के रूप में उभर रही है। इसके साथ ही कंपनी के 4680 Bharat Cell आधारित प्रोडक्ट्स की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है, जो घरेलू बैटरी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देती है।

EV अपनाने की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद

ओला इलेक्ट्रिक का मानना है कि ग्लोबल स्तर पर एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर बढ़ती चिंता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाने की रफ्तार और तेज हो सकती है।

Ola Electric ने ऐसे समय में ग्रोथ दिखाकर यह संकेत दिया है कि कंपनी की बाजार में स्थिति मजबूत बनी हुई है। आने वाले महीनों में नए प्रोडक्ट लॉन्च और बढ़ती EV डिमांड कंपनी के प्रदर्शन को और गति दे सकते हैं।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का हाल

ओला का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में करीब 1 पर्सेंट बढ़कर 36.55 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 1 महीने में स्टॉक 41.17% उछल चुका है। यह अपने 52 वीक के लो यानी 22.25 रुपये से करीब 65% चढ़ चुका है।

हालांकि, पिछले 6 महीने में स्टॉक 28.50% गिरा है। वहीं, लिस्टिंग के बाद से इसने 59.92% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप 15.31 हजार करोड़ रुपये है।

Vedanta demerger: वेदांता का डिमर्जर लागू, मोतीलाल ओसवाल ने बताया अब कैसी रहेगी शेयर की चाल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top