LAMORC DIGITAL

मीशो शेयर में 20% तेजी, जेपी मॉर्गन ने दिया 215 रुपये का

मीशो शेयर में 20% तेजी, जेपी मॉर्गन ने दिया 215 रुपये का लक्ष्य

मीशो शेयर में हाल ही में 20% की तेजी आई है, जो निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर है। जेपी मॉर्गन ने मीशो शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 215 रुपये निर्धारित किया है।

  • मीशो शेयर में 20% की तेजी आई है और जेपी मॉर्गन ने इसका लक्ष्य 215 रुपये निर्धारित किया है।
  • कंपनी की NMV में सालाना आधार पर 23 फीसदी की ग्रोथ संभव है।
  • कंपनी की क्लाइंट ऑर्डर फ्रीक्वेंसी हाई है और आगे यह 7.5 गुना से बढ़कर 13 गुना हो सकती है।
  • कंपनी का फ्री कैश फ्लो वित्त वर्ष 2028 तक पॉजिटिव हो सकता है।

निवेशकों को यह जानना जरूरी है कि मीशो शेयर में क्या हो रहा है और क्या हो सकता है। जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की NMV में सालाना आधार पर 23 फीसदी की ग्रोथ संभव है। इसके अलावा, कंपनी की क्लाइंट ऑर्डर फ्रीक्वेंसी हाई है और आगे यह 7.5 गुना से बढ़कर 13 गुना हो सकती है।

Meesho Share Price: आज के कारोबारी सत्र में मीशो (Meesho) के शेयर में जोरदार तेजी आई है। 1.20 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 20.33 रुपए यानी 11.77 फीसदी की बढ़त के साथ 193 रुपए के ऊपर दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 196.62 रुपए है। इस शेयर पर जेपी मॉर्गन काफी बुलिश है। उसका मानना है कि Meesho में 20% तेजी दिख सकती है। मीशो पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग देते हुए शेयर का लक्ष्य 215 रुपए दिया है। उसके स्टॉक में यहां से 20 फीसदी तेजी आने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसका वैल्युएशन मजबूत फ्यूचर EBITDA और FCF ग्रोथ पर आधारित है।

जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर जारी अपनी ताजी रिपोर्ट में कहा कि मीशो की NMV (Net Merchandise Value) में सालाना आधार पर 23 फीसदी की ग्रोथ संभव है। कंपनी की क्लाइंट ऑर्डर फ्रीक्वेंसी हाई है। आगे यह 7.5 गुना से बढ़कर 13 गुना हो सकती है। हालांकि, रिटर्न में कमी आ रही है। लेकिन आगे विज्ञापन से भी कमाई बढ़ सकती है और लॉजिस्टिक कॉस्ट में कमी आ सकती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी का फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव हो सकता है। निवेश के चलते फ्री कैश फ्लो निवेटिव हो गया है। वित्त वर्ष 2030 तक 3 फीसदी NMV संभव है। EBITDA ब्रेक इवेन और बेहतर वर्किंग कैपिटल देखने को मिल सकता है। कंपनी की टियर 2 और टियर 3 शहरों में अच्छी मौजूदगी है। मीशो मॉल के जरिए कंपनी का प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस है। भारत के ई-कॉमर्स स्पेस में सालाना 20–25 फीसदी की ग्रोथ हो रही है। इससे कंपनी को फायदा होगा।

मीशो के शेयर पर एक नजर

स्टॉक का 52 वीक हाई 254.40 रुपए और 52 वीक लो 125.56 रुपए है। आज का इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 108,256,820 शेयर के आसपास है। वहीं, इसका मार्केट कैप 87,789 करोड़ रुपए पर दिख रहा है। 1 हफ्ते में इसमें 8.10 फीसदी की और 1 महीने में 36.82 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में यह शेयर 10.41 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल अब तक इसमें 6.56 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

कंपनी के प्रदर्शन पर एक नजर

दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 490.6 करोड़ रुपये हो गया था। इसका मुख्य कारण त्योहारी सीज़न के दौरान कंपनी को खर्चों में हुई भारी बढ़त थी। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 37.43 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इस तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च लगभग 44 फीसदी बढ़ गया था। ई-इस तिमाही के दौरान इसका खर्च लगभग 4,071 करोड़ रुपये रहा।

इस तिमाही के दौरान कंपनी की कामकजी आय 31 फीसदी की बढ़त के साथ 3,517.5 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि, दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2,678.64 करोड़ रुपये पर रही थी।

Market view: आने वाले दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने की उम्मीद, पावर सेक्टर में हैं कमाई के जबरदस्त मौके -पंकज टिबरेवाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top