LAMORC DIGITAL

क्रूड 126 डॉलर के पार, आने वाले दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

क्रूड 126 डॉलर के पार, आने वाले दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

क्रूड के बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये के निचले स्तर पर पहुंचने से बाजार के लिए एक नए जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आने वाले दिनों में क्या हो सकता है और कैसे हम अपने निवेश को सुरक्षित रख सकते हैं।

  • क्रूड के बढ़ते दाम से US में महंगाई बढ़ने की संभावना है।
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने से कच्चे तेल के दाम में 120 डॉलर का स्तर अमेरिका पर काफी बढ़ेगा।
  • अगर क्रूड फिर से 90-100 डॉलर के रेंज में आ जाता है तो हम काफी अच्छी स्थिति में रहेंगे।

आने वाले दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने की उम्मीद है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कैसे हम अपने निवेश को सुरक्षित रख सकते हैं और क्रूड के बढ़ते दाम से कैसे निपट सकते हैं।

Market view: बाजार के लिए एक बार फिर से क्रूड और डॉलर-रूपी का रिस्क ओपन हो गया है। क्रूड आज 126 डॉलर के पार चला गया है। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए में भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए इकीगाई असेट मैनेजर (IKIGAI Asset Manager) के फाउंडर और CIO पंकज टिबरेवाल ने कहा कि क्रूड और डॉलर-रूपी का रिस्क तो है लेकिन अमेरिका-ईरान सीजफायर से लगता है कि दोनों कहीं न कहीं एक समझौता चाहते हैं। आने वाले दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने की उम्मीद है। कच्चे तेल के दाम में 120 डॉलर का स्तर अमेरिका पर काफी बढ़ेगा। कच्चे तेल में उछाल से US में महंगाई बढ़ेगी। कच्चे तेल को 80-90 डॉलर के औसत पास आना चाहिए।

आज के दिन हम मार्केट पर काफी कंस्ट्रक्टिव हैं। मार्च की तुलना में देखें तो बाजार में मांग में मजबूती देखने को मिली है। मार्च तिमाही के अब तक आए नतीजे भी अच्छे संकेत दे रहे हैं। अगर क्रूड फिर से 90-100 डॉलर के रेंज में आ जाता है तो हम काफी अच्छी स्थिति में रहेंगे।

पूरा पावर सेक्टर काफी अच्छा

एफआईआई की बिकवाली की बिकवाली के कारण अच्छे नतीजों के बावजूद बैंक शेयर नहीं चले हैं। इसके चलते फाइनेंशियल शेयर काफी सस्ते हो गए है। ये सस्तापन अभी और भी बढ़ सकता है। ऐसे में हमें इस समय फाइनेंशियल्स के अलावा और फिर दूसरे सेक्टरों पर नजर रखनी चाहिए। आने वाले 3-4 तिमाहियों में उनके नतीजे अच्छे आएंगे। पूरा पावर सेक्टर काफी अच्छा लग रहा है। एनर्जी सिक्योरिटी, मेटल, कमोडिटी और केमिकल शेयर आगे 3-5 तिमाही में काफी मजबूत पोजीशन में रहेंगे। इनमें पोर्टफोलियो की पोजीशनिंग होनी बहुत जरूरी है।

फार्मा में CDMO और हॉस्पिटल स्पेस ज्यादा पसंद

उन्होंने आगे कहा कि पहले हम आईटी और फार्मा को डिफेंसिव बेट मानते थे। लेकिन एआई और ग्रोथ को लेकर आईटी में डर पैदा हो गया है। ऐसे में फार्मा सबसे अच्छा डिफेंसिव बेट बन जाता है। कई तिमाहियों के बाद पहली बार मार्च तिमाही फॉर्मा के लिए काफी अच्छी रही है। तमाम चुनौतियों के बावजूद डोमेस्टिक जेनरिक का ग्रोथ 10 फीसदी से ज्यादा रहा है। इसी के कारण फॉर्मा में काफी अच्छा मोमेंटम रहा है। इसमें भी खासतौर पर CDMO और हॉस्पिटल स्पेस ज्यादा पसंद हैं। यूएस में कारोबार करने वाली जेनरिक फॉर्मा कंपनियां भी अच्छी लग रही हैं। यह सेक्टर आगे काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

Hot Stocks: क्रूड 126 डॉलर के पार, बंपर कमाई के लिए कच्चे तेल से जुड़े इन शेयरों पर लगाएं दांव

कई एफएमसीजी शेयर अच्छे भाव पर

एफएमसीजी शेयरों पर बात करते हुए पंकज टिबरेवाल ने आगे कि अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो जब भी देश में महंगाई बढ़ी है तो एफएमसीजी के लीडरों की अर्निंग में बढ़त होती है। इसकी वजह ये है कि हम इस सेक्टर को इनोवेटर न होकर सिर्फ कनवर्टर हैं। इस समय कई एफएमसीजी शेयर अच्छे भाव पर मिल रहे है। आगे इनमें अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top