LAMORC DIGITAL

बाजार में बुल्स का जोश, क्या आज भी तेजी जारी रहेगी?

बाजार में बुल्स का जोश, क्या आज भी तेजी जारी रहेगी?

बाजार में बुल्स का जोश देखकर लगता है कि कल की तेजी आज भी जारी रह सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं।

  • अगर ग्लोबल जियोपोलिटिकल फ्रंट से कोई खराब खबर नहीं आती तो बाजार में कल की तेजी आज भी जारी रहेगी।
  • निफ्टी का स्ट्रक्चर बुलिश है और यह गिरावट पर खरीदारी वाला बाजार है।
  • बैंक निफ्टी सभी इंडेक्सों में सबसे मजबूत दिख रहा है और इसका स्ट्रक्चर काफी पॉजिटिव है।

इन स्थितियों में अगर आप अपने पसंदीदा शेयरों पर निवेश करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

अगर आप निफ्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 24450-24475 के आसपास कोई डिप मिलने पर बाय ऑन डिप की रणनीति अपनानी होगी।

अगर आप बैंक निफ्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 57150-57200 के आसपास कोई गैप अप मिलने पर चेज नहीं करना है और अगर 150 अंकों तक की कोई डिप मिले तो वहां खरीदारी करनी चाहिए।

Market view: अमेरिका और ईरान में बातचीत को लेकर सस्पेंस के बीच कल बाजार में बुल्स जोश में नजर आए। सेंसेक्स,निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप के अलावा बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.4% बढ़त के साथ बंद हुआ था। निफ्टी 212 प्वाइंट चढ़कर 24,577 पर और सेंसेक्स 753 प्वाइंट चढ़कर 79,273 पर बंद हुआ था। बैंक निफ्टी 789 प्वाइंट चढ़कर 57,371 पर बंद हुआ था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिखी थी। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.4% बढ़त पर बंद हुआ था। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये तेजी आज भी जारी रह सकती है और आज बाजार में किन सेक्टर्स और शेयरों में कमाई का बढ़िया मौका है? इन सवालों का जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं www.sethamit.com के अमित सेठ।

बाजार पर बात करते हुए अमित सेठ ने कहा कि अगर ग्लोबल जियोपोलिटिकल फ्रंट से कोई खराब खबर नहीं आती तो बाजार में कल की तेजी आज भी जारी रहेगी। निफ्टी की बात करें तो इसका स्ट्रक्चर बुलिश है। यह गिरावट पर खरीदारी वाला बाजार है। निफ्टी ने सफलता के साथ 10, 20 और 50 डेमा तीनों मूविंग एवरेजेस फिर से हासिल कर लिए हैं। इसके लिए 200 डेमा के आसपास रेजिस्टेंस आता है जो थोड़ा सा ही दूर 2500 820 के आसपास है। ऐसे में आज बाय ऑन डिप की रणनीति रहेगी। अगर हमें किसी भी कारणवश 24450-24475 के आसपास कोई डिप मिलता है तो हमें बाय करना चाहिए। 30-40 प्वाइंट का एक स्टॉप लॉस लगाएं। गैप अप होता है तो चेज नहीं करना है। क्योंकि, ऐसे में रिस्क रिवॉर्ड फेवरेबल नहीं रहेगा। अगर आपके पास पहले से कोई पोजीशंन है तो स्टॉप लॉस 24000-24450 के आसपास लगा के पोजीशन बनाए रखनी चाहिए।

रही बात बैंक निफ्टी की तो यह सभी इंडेक्सों में सबसे मजबूत दिख रहा है। रीजन यह है कि बैंक निफ्टी ने निफ्टी के उलट अपना 200 डेमा भी रिगेन कर लिया है। यहां पे स्ट्रक्चर काफी पॉजिटिव है। अगर कोई गैप अप मिले तो चेज नहीं करना है क्योंकि रिस्क रिवार्ड फेवरेबल नहीं होगा। गैप अप में अगर आप पोजीशनली होल्ड कर रहे हैं तो अपना स्टॉप लॉस 57150-57200 के आसपास लगा के होल्ड करें। अगर 150 अंकों तक की कोई डिप मिले तो वहां खरीदारी करनी चाहिए। बैंक निफ्टी थोड़ा बड़ा इंडेक्स है तो स्टॉपलॉस भी 100-125 प्वाइंट का होना चाहिए। आज बैंक निफ्टी में हमें 58000 तक के टारगेट्स मिल सकते हैं। बैंक निफ्टी में बाय ऑन डिप्स की ही सलाह है।

Market insight: गोल्ड लोन कंपनियों में दिखेगी शानदार ग्रोथ, AI के आने से पावर सेक्टर को होगा फायदा

आज के लिए अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए अमित सेठ ने कहा कि फाइनली एफएमसीजी सेक्टर अच्छा कर रहा। यहां पर हमने एक लंबे अरसे से अंडर परफॉर्मस देखा,सेलिंग देखी। लेकिन अब यहां पर सेलिंग खत्म होती नजर आ रही है। हम देख रहे हैं कि जो मेजर वीकली मंथली सपोर्ट्स है वहां से काफी सारे एफएमसीजी चार्ट्स रिवर्स कर रहे हैं। ऐसे में HUL का स्ट्रक्चर काफी पॉजिटिव लग रहा है। इसके लिए एक स्ट्रांग सपोर्ट एरिया 2200 रुपए के आसपास है। पिछले 2-3 सालों में स्टॉक ने तीन बार इस लेवल को टच किया और वहीं से हमने इसमें एक रैली देखी। तो इसमें एक अच्छे सपोर्ट जोन से रिवर्सल आ रहा है। HUL में पिछले दिनों काफी अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। इस स्टॉक में पोजीशन बनाई जा सकती है। इसके लिए हमें 2280 रुपएका स्टॉप लॉस रखना है। स्टॉक में 2375 रुपए के टारगेट मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top