LAMORC DIGITAL

बैंक निफ्टी की अगुवाई में बाजार में तेजी की उम्मीद

बैंक निफ्टी की अगुवाई में बाजार में तेजी की उम्मीद

आज बाजार में एक बड़ी रैली की उम्मीद है, जो बैंक निफ्टी की अगुवाई में हो सकती है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें $110 के नीचे आ गई हैं और कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम 5.0 को मंजूरी दी है।

  • बैंक निफ्टी ने बार-बार 54500 के सपोर्ट को बचाया है, और एक बार फिर से 55300-55500 टेस्ट हो सकता है।
  • कैबिनेट का लक्ष्य `2.55 Lk Cr का क्रेडिट फ्लो है, जो बाजार के लिए एक अच्छी खबर है।
  • बंगाल चुनाव की जीत भी बाजार के लिए एक बड़ा पॉजिटिव है, जो बाजार को आगे बढ़ा सकता है।

आज की रैली के लिए सबसे बड़ा फैक्टर बैंक निफ्टी होगा। अगर बैंक निफ्टी ने पहले घंटे का हाई निकाला तो बड़ा पॉजिटिव होगा। नतीजों के लिहाज से आज सिर्फ बजाज ऑटो बड़ा हैं। सबसे अहम रजिस्टेंस 24250-24300 पर है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार में आज एक बड़ी रैली के समीकरण हैं। बैंक निफ्टी की अगुवाई में बड़ी रैली हो सकती है। आज कोई कारण नहीं है बैंक निफ्टी के नहीं चलने का। ब्रेंट क्रूड $110 के नीचे आया है और कैबिनेट ने भी बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम 5.0 को मंजूरी दी। कैबिनेट का लक्ष्य `2.55 Lk Cr का क्रेडिट फ्लो है। बैंक निफ्टी ने बार-बार 54500 के सपोर्ट को बचाया है। ऐसे में एक बार वापस 55300-55500 टेस्ट हो सकता है। और अगर आज रुपए को सपोर्ट मिला तो रैली बढ़ सकती है। बंगाल चुनाव की जीत भी बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव है। अगर आज रैली फेल हुई तो मतलब कुछ गड़बड़ है।

बाजार: बाकी के संकेत और टेक्सचर

आज 2 एक्सपायरी के बीच का सैंडविच सेशन है। सामान्य तौर पर बुधवार ट्रेंडिंग दिन होते हैं। अगर परसों के हाई के ऊपर निकले तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी । परसों का हाई 24290 था, यानी अच्छी खबर वाले दिन का हाई है। जो भी शॉर्ट होगा, उनके SL यहीं पर होंगे और इसके ऊपर निकले तो आज 24400 भी संभव है। बस एक दिक्कत है FIIs की बड़ी वाली बिकवाली। कल भी कैश और फ्यूचर्स मिलाकर `5168 Cr की बिकवाली हुई है। FIIs शॉर्ट्स अब वापस 2 लाख के करीब हैं। सबसे बड़ा फैक्टर बैंक निफ्टी होगा । अगर बैंक निफ्टी ने पहले घंटे का हाई निकाला तो बड़ा पॉजिटिव होगा। नतीजों के लिहाज से आज सिर्फ बजाज ऑटो बड़ा हैं।

सबसे अहम रजिस्टेंस 24250-24300 पर है। अगर निफ्टी 24300 के ऊपर टिका रहा तो 24450-24500 तक रैली कर सकता है। गैप अप के बाद सपोर्ट 24050-24150 पर रहा। शुरुआती गैप अप के बाद छोटी गिरावट का इंतजार करें। लॉन्ग पोजिशन्स के लिए 24050 का SL रखें। 24300 रिजेक्ट हो तभी बेचें और स्टॉपलॉस 24350 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 54800-55000 (कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55300-55500 (10 और 20 DEMA) पर है। आज लॉन्ग पोजिशन्स लेने की कोशिश कर सकते हैं, SL- सुबह का निचला स्तर ।अगर सब ठीक रहा तो बैंक निफ्टी 55500 भी हिट कर सकता है। अगर आज की रैली फेल हुई तो ये बड़ा निगेटिव होगा। लेकिन आज, लॉजिकल रूप से बैंक निफ्टी को बड़ी रैली करनी चाहिए।

Asian markets today: US-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद के बीच एशिया बाजारों में तेजी, कोस्पी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, डॉलर में दबाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top