LAMORC DIGITAL

M&M फाइनेंस: नतीजों के बाद शेयर में उछाल

M&M Finance के हालिया नतीजों ने शेयर बाजार में हलचल मचा दी है, जिससे निवेशकों का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ है।

M&M Finance: नतीजों के बाद शेयर में तेजी और भविष्य की उम्मीदें

  • M&M Finance का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 55% बढ़ा है, जबकि NII में 24.8% की बढ़ोतरी हुई है।
  • कंपनी के AUM में सालाना आधार पर 12% और तिमाही आधार पर 4% की बढ़त देखी गई है, साथ ही क्रेडिट कॉस्ट घटकर 0.9% पर आ गई है।
  • प्रबंधन अगले 4-5 वर्षों में AUM में 16-18% की सालाना ग्रोथ और MSME, लीजिंग, और मॉर्गेज में 30-40% ग्रोथ की उम्मीद कर रहा है।
  • कंपनी के बोर्ड ने ₹7.5 प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है, और ब्रोकरेज फर्मों ने लक्ष्य मूल्य बढ़ाकर ₹440 तक कर दिया है।

यह जानकारी निवेशकों को M&M Finance के हालिया प्रदर्शन और भविष्य की विकास संभावनाओं को समझने में मदद कर सकती है, खासकर ब्रोकरेज फर्मों द्वारा दिए गए सकारात्मक लक्ष्यों और कंपनी की विस्तार योजनाओं को देखते हुए।

M&M Financial share price: नतीजों के बाद M&M फाइनेंस में जोरदार तेजी आई है। आज ये स्टॉक हीरो ऑफ द डे बना है। फिलहाल 10.50 बजे के आसपास ये शेयर 22.80 रुपए यानी 7.74% फीसदी की तेजी के साथ 316 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका इंट्राडे हाई 331 रुपए और इंट्राडे लो 311.60 रुपए है। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 19,339,627 शेयर के आसपास दिख रहा है। इसका मार्केट कैप 44,117 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है।

चौथी तिमाही में M&M FIN का मुनाफा सालाना आधार पर 55% बढ़ा है। वहीं, NII में सालाना आधार पर 24.8% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के AUM में सालाना आधार पर 12% और तिमाही आधार पर 4% की बढ़त देखने को मिली है। Q4 में कंपनी का मुनाफा अनुमान से 5% ज्यादा रहा है। 0.9% के साथ क्रेडिट कॉस्ट निचले स्तरों पर आ गई है। क्रेडिट कॉस्ट से मजबूत पोर्टफोलियो के संकेत मिल रहे है।

M&M FINANCIAL मैनेजमेंट की कमेंट्री

अगले 4-5 साल में कंपनी के AUM में सालाना आधार पर 16-18% ग्रोथ की उम्मीद है। MSME, लीजिंग Mortgage में 30-40% ग्रोथ संभव है। क्रॉस-सेलिंग में भी 30-40% ग्रोथ संभव है। बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से मार्जिन में बढ़ोतरी हुई। CV लेंडिंग में LCV पर खास फोकस होगा। पुरानी गाड़ियों के सेगमेंट में अच्छे मौके की उम्मीद है। मैनेमजेंट को भरोसा है कि 2% RoA बरकरार रहने का अनुमान है। कंपनी का वैल्यूएशन FY27 P/B के 1.5x पर है।

कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए,₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹7.5 (यानी 375 प्रतिशत) के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

नोमुरा ने इस स्टॉक के खरीदने की सलाह देते हुए इसका टारगेट प्राइस 400 रुपए से बढ़ाकर 440 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने ज़्यादा ऑपरेटिंग खर्च और क्रेडिट लागत को ध्यान में रखते हुए,FY27-28 के अपने नेट प्रॉफ़िट के अनुमानों में 1-3 प्रतिशत की कटौती की है। M&M Finance ने Q4FY26 में नेट प्रॉफ़िट में 55 प्रतिशत की सालाना (Y-o-Y) बढ़ोतरी दर्ज की, जो नोमुरा के अनुमान से 9 प्रतिशत ज़्यादा है। यह बढ़ोतरी 70 बेसिस पॉइंट्स (bps) के सालाना नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) विस्तार और 12 प्रतिशत की सालाना लोन बढ़ोतरी के कारण हुई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने स्टॉक को खरीदने की सलाह देते हुए ₹350 का टारगेट दिया है। वहीं, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने इसकी रेटिंग अपग्रेड करते हुए ‘Add’ कर दी है और इसका टारगेट 280 रुपए से बढ़ा कर 340 रुपए कर दिया है। इसकी तरह JM फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज ने स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए टारगेट ₹320 से बढ़ाकर ₹350 कर दिया है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 5.43 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.96 फीसदी की बढ़त हुई है। 3 महीने में ये शेयर 12.17 फीसदी टूटा है। वहीं, इस साल इसमें 20.81 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 1 साल में 20.63 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 3 साल में ये शेयर 24.26 फीसदी भागा है।

Market trend: बाजार में गैप-अप टिकने में रहा कामयाब, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top