GE Vernova TD में तूफानी तेजी, 9% से ज्यादा भागा शेयर, को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- GE Vernova TD share price: कंपनी ने 2026 की शुरुआत ज़ोरदार ढंग से की है।
- कंपनी के ऑर्डर इनफ़्लो,रेवेन्यू और मार्जिन में मजबूत बढ़त देखने को मिली है।
- GE Vernova TD share price: बाजार का फोकस आज GE वर्नोवा (GE VERNOVA) पर है।
- फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 378.60 रुपए यानी 8.93 फीसदी की बढ़त के साथ 4618 रुपए के आसपास दिख रहा।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
GE Vernova TD share price: बाजार का फोकस आज GE वर्नोवा (GE VERNOVA) पर है। इस शेयर में आज तूफानी तेजी है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 378.60 रुपए यानी 8.93 फीसदी की बढ़त के साथ 4618 रुपए के आसपास दिख रहा। आज का इसका इंट्रा डे हाई 4628 रुपए और इंट्रा डे लो 4294.90 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,587,628 शेयर और मार्केट कैप 118,242 करोड़ रुपए के आसपास है। बिजली के उपकरण बनाने वाली इस कंपनी के तिमाही के नतीजे काफी शानदार रहे हैं। साथ ही कंपनी मैनेजमेंट ने आगे का गाइडेंस भी अच्छा दिया है। इसके चलते आ इस शेयर में जोरदार तेजी आई है।
GE VERNOVA के शानदार नतीजे
कंपनी ने 2026 की शुरुआत ज़ोरदार ढंग से की है। कंपनी के ऑर्डर इनफ़्लो,रेवेन्यू और मार्जिन में मजबूत बढ़त देखने को मिली है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर तेज़ी से बढ़ रहा इलेक्ट्रिफ़िकेशन और पावर सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग रही।
कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16% बढ़कर 9.3अरब डॉलर हो गया। इसकी मुख्य वजह इसके इलेक्ट्रिफिकेशन और पावर सेगमेंट में उपकरणों की मज़बूत मांग रही। इलेक्ट्रिफिकेशन सेगमेंट सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला डिवीज़न बना रहा, जिसका रेवेन्यू 61% बढ़कर 3 अरब डॉलर हो गया।
पावर सेगमेंट से रेवेन्यू सालाना आधार पर 2% बढ़कर 5 अरब डॉलर हो गया,जबकि विंड सेगमेंट कमज़ोर रहा और 23% गिरकर 1.4 अरब डॉलर पर आ गया। कंपनी ने 4.8 अरब डॉलर यानी 17.44 डॉलर प्रति शेयर का प्रॉफ़िट दर्ज किया,जबकि एक साल पहले यह 26.4 करोड़ डॉलर या 91 सेंट प्रति शेयर था।
डेटा सेंटर,नई फ़ैक्टरियों और अर्थव्यवस्था के बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिफिकेशन से बिजली की बढ़ती मांग ने पावर सेक्टर की कंपनियों को बड़ा पुश दिया है। इसका फायदा GE VERNOVA T&D जैसी कंपनियों को मिला है।
इस तिमाही के दौरान कंपनी के कुल ऑर्डर 71% बढ़कर 18.3 अरब डॉलर हो गए। इस बढ़ोतरी में सभी सेगमेंट का योगदान रहा। इसके परिणामस्वरूप, ऑर्डर बैकलॉग बढ़कर 163 अरब डॉलर हो गया। इसमें ज़्यादा मार्जिन वाले इक्विपमेंट बैकलॉग में 80% की बढ़ोतरी शामिल है। अब कंपनी को उम्मीद है कि 2027 तक यह बैकलॉग 200 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
कंपनी के नतीजों के मुताबिक इलेक्ट्रिफ़िकेशन के ऑर्डर 86% से ज़्यादा बढ़कर 7.1 अरब डॉलर पर रहे हैं। इसके चलते बुक-टू-बिल रेशियो लगभग 2.5 रहा। कंपनी को ग्रिड उपकरणों की लगातार बनी मज़बूत मांग से सपोर्ट मिला है। कंपनी ने बताया है कि उसने 21 गीगावाट (GW) के नए गैस उपकरण कॉन्ट्रैक्ट किए हैं, जिसमें 19 GW के स्लॉट रिजर्वेशन एग्रीमेंट से हैं और 2 GW के पक्के ऑर्डर हैं।
Stock to buy: खपत से जुड़े एफएमसीजी स्टॉक्स में शानदार मोमेंटम, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इस शेयर पर रहे नजर
पेरेंट कंपनी ने गाइडेंस बढ़ाया
तिमाही में मज़बूत प्रदर्शन को देखते हुए,कंपनी ने 2026 के लिए अपने रेवेन्यू के अनुमान को बढ़ाकर 44.5 अरब डॉलर से 45.5 अरब डॉलर की रेंज में कर दिया है। जबकि पिछले अनुमान में कहा गया था कि 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 44 अरब डॉलर से 45 अरब डॉलर के बीच रह सकता। कंपनी ने फ्री कैश फ्लो और एडजस्टेड EBITDA मार्जिन के लिए भी अपने गाइडेंस में बढ़ोतरी कर दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।