LAMORC DIGITAL

Cyient के शेयर से एग्जिट का आ गया टाइम! मोतीलाल ओसवाल ने

Cyient के शेयर से एग्जिट का आ गया टाइम! मोतीलाल ओसवाल ने को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Cyient Share Price: मोतीलाल ओसवाल ने रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि साइएंट के DET बिजनेस ने मार्च 2026 तिमाही में 16.3 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया।
  • IT कंपनी साइएंट के शेयरों में आगे 5 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।
  • ऐसा अनुमान मोतीलाल ओसवाल के प्राइस टारगेट से मिला है।
  • ब्रोकरेज ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

IT कंपनी साइएंट के शेयरों में आगे 5 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। ऐसा अनुमान मोतीलाल ओसवाल के प्राइस टारगेट से मिला है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने साइएंट के जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद इसके शेयर पर अपनी राय रखी है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 64.9 प्रतिशत गिरकर 65.5 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 186.4 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 0.92 प्रतिशत बढ़कर 1,926.9 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 1,909.2 करोड़ रुपये था।

मोतीलाल ओसवाल ने रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि साइएंट के DET (डिजिटल, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी) बिजनेस ने मार्च 2026 तिमाही में 16.3 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया। यह कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) के हिसाब से तिमाही आधार पर 2.4 प्रतिशत कम है। यह ब्रोकरेज के 2.1 प्रतिशत की ग्रोथ के अनुमान से कम रहा। CC टर्म में ट्रांसपोर्टेशन और मोबिलिटी में तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत की ग्रोथ हुई। वहीं नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर में 3.6 प्रतिशत और स्ट्रेटेजिक यूनिट्स में 12.4 प्रतिशत की गिरावट आई।

DET बिजनेस का एडजस्टेड EBIT मार्जिन 12.4 प्रतिशत रहा, जो ब्रोकरेज के 12.7 प्रतिशत के अनुमान से कम है। DET का एडजस्टेड शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 7.6 प्रतिशत और सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत घटकर 138.2 करोड़ रुपये रह गया। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ‘सेल’ रेटिंग के साथ 830 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का क्या है मानना

चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसमें आगे 43 प्रतिशत तक तेजी आने की उम्मीद जताई है। इस ब्रोकरेज का मानना ​​है कि Cyient का मार्च 2026 तिमाही का प्रदर्शन नियर टर्म में मांग में उतार-चढ़ाव के बावजूद कामकाज में स्थिरता को दर्शाता है। कंपनी का मार्जिन मजबूत बना रहा। ऑर्डर मिलने में सुधार, कीमतों में अनुशासन, और AI-बेस्ड इंजीनियरिंग व सेमीकंडक्टर के विस्तार में लगातार तेजी से मध्यम अवधि के लिए संभावनाएं बेहतर दिखती हैं। वह भी तब जब अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भी व्यापक आर्थिक चुनौतियां बनी हुई हैं। DLM की मजबूत ऑर्डर बुक और सेमीकंडक्टर में निवेश, विकास की संभावनाओं को और भी मजबूत बनाते हैं। चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने साइएंट के शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग और 1250 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

शेयर 6 महीनों में 26 प्रतिशत कमजोर

Cyient Ltd के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 872.25 रुपये है। मार्केट कैप 9700 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 26 प्रतिशत और 2 साल में 54 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी के बोर्ड ने 7.2 अरब रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। साइएंट अपने शेयरहोल्डर्स से 64 लाख शेयर 1125 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर वापस खरीदेगी।

Sensex, Nifty में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, क्या अगले हफ्ते मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी?

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top