क्रिप्टो बाज़ार में आज तेज़ी का माहौल है, जहाँ प्रमुख डिजिटल संपत्तियों में वृद्धि देखी जा रही है।
क्रिप्टो मार्केट में उछाल: प्रमुख डिजिटल संपत्तियों की स्थिति
- बिटकॉइन (Bitcoin) 1.38% बढ़कर $81,912.42 (₹77.52 लाख) पर कारोबार कर रहा है।
- वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटों में 2.71% बढ़कर $2.44 लाख करोड़ (₹256.47 लाख करोड़) हो गया है।
- पिछले सात दिनों में, टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 11% की वृद्धि देखी गई है, जिसमें डॉगकॉइन (DogCoin) और हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) ने सबसे अधिक उछाल दर्ज की है।
- हालांकि, पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो लेनदेन की मात्रा में 3.95% की गिरावट आई है, जो $14.9 हजार करोड़ (₹14.1 लाख करोड़) रहा।
यह जानकारी निवेशकों और क्रिप्टो उत्साही लोगों के लिए बाज़ार के मौजूदा रुझानों और प्रमुख डिजिटल संपत्तियों के प्रदर्शन को समझने में सहायक हो सकती है।
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 1% से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.38% की तेजी के साथ $81,912.42 (₹77.52 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.71% की तेजी आई है और यह $2.44 लाख करोड़ (₹256.47 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा देने वाले नौसैनिक अभियान ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया तो ईरान से सुलह की उम्मीदें बढ़ीं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है। इसने क्रिप्टो मार्केट में जोश भर दिया।
वीकली भी टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन
अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सात दिनों में इनमें करीब 11% तक की तेजी आई है। एक हफ्ते में सबसे अधिक उछाल डॉगकॉइन (DogCoin) और हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) में दिखी।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-
क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव 7 दिन में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) $81,912.42 1.38% 6.33% एथेरियम (Ethereum) $2,394.46 0.78% 3.02% टेथर (Tether) $0.9996 0.01% 0.03% एक्सआरपी (XRP) $1.44 2.45% 3.65% बीएनबी (BNB) $645.51 2.86% 3.20% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9998 0.01% 0.00% सोलाना (Solana) $88.99 4.98% 5.36% ट्रॉन (Tron) $0.3427 0.69% 5.97% डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.1167 4.69% 10.64% हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $44.33 2.87% 9.78%
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $14.9 हजार करोड़ (₹14.1 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 3.95% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.16% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.47% हिस्सेदारी है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।