LAMORC DIGITAL

बाजार में गिरावट पर खरीदारी रणनीति करेगी काम, कैपिट

बाजार में गिरावट पर खरीदारी रणनीति करेगी काम, कैपिट को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि उनको कैपिटल मार्केट थीम पसंद है।
  • इसी सेगमेंट से एक असेट मैनेजमेंट कपनी उनको पसंद आ रही है।
  • टेक्नो फंडा नजरिए के साथ बाजार का एनालिसिस करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financial Services) के PMS के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि बाजार में इस समय कमजोरी बनी है।
  • बाजार पर क्रूड की महंगाई और रुपए की कमजोरी का असर देखने को मिल रहा है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

टेक्नो फंडा नजरिए के साथ बाजार का एनालिसिस करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financial Services) के PMS के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि बाजार में इस समय कमजोरी बनी है। बाजार पर क्रूड की महंगाई और रुपए की कमजोरी का असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बाजार ये भी मान कर चल रहा है कि आगे हमें अर्निंग्स डाउनग्रेड देखने को मिलेंगे। इससे भी बाजार पर दबाव बन रहा है। क्योंकि अगर से हम जो फॉरवर्ड ईपीएस एस्टीमेट कर रहे थे उसके बेसिस पर तो बाजार शायद आपको 17 के फॉरवर्ड पीई मल्टीपल पर दिखता। लेकिन अर्निंग ही डाउनग्रेड हो गई तो ये मल्टीपल्स आपको महंगे नजर आएंगे। इसको लेकर भी बाजार चिंतित है। ऐसे में बाजार में गिरावट बढ़ सकती है। लेकिन बाजार 22,500-23000 के आसपास के पुराने निचले स्तरों को नहीं तोड़ेगा। इन लेवल्स के आसपास खरीदारी के अच्छे मौके होंगे। बाजार गिरावट में खरीदारी के अच्छे मौके दे रहा है। आशीष चतुरमोहता का मानना है कि एक अच्छी अपसाइड के बाद थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग देखने को नजर आ सकती है। बट ओवरऑल मार्केट बाय ऑन डिप्स की तरफ बढ़ चुका है।

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि उनको कैपिटल मार्केट थीम पसंद है। इसी सेगमेंट से एक असेट मैनेजमेंट कपनी उनको पसंद आ रही है। वह कंपनी है आदित्य बिरला एएमसी। अपनी समकक्ष कंपनियों की तुलना में इसका वैल्यूएशन काफी अच्छा है। फंड्स के परफॉर्मेंस इंप्रूव होने के साथ ही आदित्य बिरला एएमसी के स्टॉक की अच्छी री-रेटिंग देखने को मिल रही है। 75 लाख करोड़ रुपए एयूएम वाली इस इंडस्ट्री में आगे आने वाले सालों में 4-5 गुना की बढ़त देखने को मिल सकती है। इसका फायदा आदित्य बिरला एएमसी जैसी कंपनियों को मिलेगा।

इसी स्पेस से एक और कंपनी एंजल वन भी आशीष चतुरमोहता को पसंद है। उनका कहना है कि देश में ऑफ फाइनेंशियलाइजेशन ऑफ़ सेविंग्स का ट्रेंड बढ़ रहा है। इसका फायदा एंजल वन जैसी कंपनियों को मिलेगा। कैश और डेरिवेटिव्स मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 16 से 20 फीसदी है। कंपनी के नतीजे भी काफी अच्छे रहे हैं। इस गिरावट में एंजेल वन में खरीदारी का मौका दिख रहा है। अगले 6 महीने से 1 साल में इस शेयर में 400-450 रुपए के टागेट मिल सकते हैं।

डिफेंस और एरोस्पेस की थीम भी इनको काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही है। आशीष चतुरमोहता ने पहले भी डेटा पैटर्न की बात की थी। स्टॉक ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनको इस स्पेस में मिड और स्माल कैप कटेगरी से आजाद इंजीनियरिंग और डेटा पैटर्न ये दो स्टॉक्स काफी प्रॉमिसिंग लगते हैं। इनमें उनकी गिरावट पर खरीदारी की सलाह है।

कमिंस पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि यह एक बहुत ही बेहतरीन प्ले है। लगता है कि इसका अर्निंग ग्रोथ मोमेंटम काफी स्ट्रांग रहेगा। डेटा सेंटर केपेक्स ग्लोबली काफी बढ़ रहे हैं। इंडिया में भी उसका रिफ्लेक्शन देखने को नजर आएगा। इसके अलावा एबीबी की पैरेंट कंपनी ने अपने ऑर्डर गाइडेंस को बढ़ा दिया। उसका बेनिफिट एबीबी मिलेगा। इस करेक्शन में मीडियम टू लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए एबीबी में खरीदारी का अच्छा मौका है। स्टॉक में 7000 रुपए पर बहुत बढ़िया बेस बना लिया है। अगर स्टॉक यह बेस होल्ड करता है तो 9500-9600 रुपए के पुराने ऑल टाइम हाई देखने को नजर आ सकते हैं।

US ने भारत से सोलर इंपोर्ट पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने का किया ऐलान, Waaree Energies के शेयर 4% टूटे

एल एंड टी पर अपनी राय देते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि हालांकि स्टॉक मिडिल ईस्ट के क्राइसिस से गुजर रहा है। लेकिन हमें एक चीज ध्यान में रखनी है कि न्यूक्लियर पावर थीम का एल एंड टी को काफी फायदा मिल सकता है। न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट कंपनियों को मंजूरी मिलने से कंपनी को फायदा मिलेगा। 3900-3800 रुपए के आसपास यह शेयर काफी अट्रैक्टिव हो जाएगा। इसमें गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top