LAMORC DIGITAL

भारत कोकिंग कोल की शेयर कीमतें गिरीं, कंपनी का ऑपरेशन से

भारत कोकिंग कोल की शेयर कीमतें गिरीं, कंपनी का ऑपरेशन से

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयरहोल्डर्स के लिए 23 अप्रैल काफी भारी बीत रहा है।

  • BCCL के शेयर 5.4 प्रतिशत तक गिरकर 33.92 रुपये के लो तक पहुंच गए।
  • जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की परफॉरमेंस कमजोर रहने की वजह से शेयर में बिकवाली का दबाव है।
  • कोल इंडिया की सब्सिडियरी ने बताया कि तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 60 प्रतिशत कम होकर 27.28 करोड़ रुपये रह गया।

पाठकों को यह जानकारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन्हें कंपनी की परफॉरमेंस और शेयर बाजार की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करती है। यह जानकारी उन्हें अपने निवेश निर्णय लेने में मदद कर सकती है।

सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयरहोल्डर्स के लिए 23 अप्रैल काफी भारी बीत रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 5.4 प्रतिशत तक गिरी। BSE पर शेयर 33.92 रुपये के लो तक गया। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की परफॉरमेंस कमजोर रहने की वजह से शेयर में बिकवाली का दबाव है। कोल इंडिया की सब्सिडियरी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया कि तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 60 प्रतिशत कम होकर 27.28 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 66.5 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 प्रतिशत गिरकर 3,282.95 करोड़ रुपये पर आ गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 3,865.79 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 तिमाही के दौरान कच्चे कोयले का ऑफटेक यानि डिस्पैच 7.22 MT रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 9.88 MT था।

पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान BCCL का ऑपरेशंस से रेवेन्यू घटकर 13,644.78 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 15,917.21 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा कम होकर 128.28 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 1240.19 करोड़ रुपये था। कच्चे कोयले का ऑफटेक 33.05 MT दर्ज किया गया, जो एक साल पहले 38.3 MT था।

धुले हुए कोकिंग कोल की कीमतों में बदलाव

भारत कोकिंग कोल ने अपने धुले हुए कोकिंग कोल की कीमतों में बदलाव किया है। यह वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगी। अब धुले हुए प्राइम कोकिंग कोल (PCC) के लिए बेसिक प्राइस 13,043 रुपये प्रति MT और धुले हुए मीडियम कोकिंग कोल (MCC) के लिए 10,937 रुपये प्रति MT तय किया गया है।

इस साल जनवरी में लिस्ट हुई थी BCCL

भारत कोकिंग कोल जनवरी 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 1,068.78 करोड़ रुपये का IPO 107.16 गुना भरा था। कंपनी का मार्केट कैप 15900 करोड़ रुपये है। कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर अब तक BSE पर 45.21 रुपये के हाई और 28.02 रुपये के लो तक गया है।

HSBC ने भारत के लिए रेटिंग घटाकर की “अंडरवेट”, एक महीने में दूसरी बार कटौती; महंगे तेल ने ग्रोथ के लिए बढ़ाए जोखिम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top