बैंक खुले रहेंगे विधानसभा चुनावों के नतीजों के दिन
विधानसभा चुनावों के नतीजों के दिन बैंक खुले रहेंगे। जानें क्या है विशेष और क्या है बैंकों की छुट्टी की सूची।
- विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।
- बैंक खुले रहेंगे और सभी राज्यों में सोमवार 4 मई को खुले रहेंगे।
- मई महीने में कई छुट्टियां होंगी, जिनमें त्योहार और वीकली हॉलिडे शामिल हैं।
- 9 मई को दूसरा शनिवार और रबिंद्र नाथ टैगोर जयंती के कारण भी छुट्टी रहेगी।
- 27-28 मई को Eid al-Adha के चलते ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक से जुड़े जरूरी काम करने से पहले अपनी राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।
Bank Holiday: क्या कल सोमवार को बैंक बंद रहेंगे? दरअसल, कल सोमवार 4 मई को देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का नतीजा आना है। जिसके कारण ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि इन राज्यों में बैंक बंद होंगे या नहीं? कल असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। जानिये क्या RBI ने कल की छुट्टी बैंकों को दी है।
क्या सोमवार 4 मई को बंद रहेंगे बैंक
अगर RBI के कैलेंडर पर नजर डालें तो बैंक कल सोमवार 4 मई को बंद नहीं रहेंगे। विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के कारण बैंकों को बंद को छुट्टी नहीं दी गई है। बैंक सभी राज्यों में सोमवार 4 मई को खुले रहेंगे। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया कल 4 मई 2026 को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित करेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले डाक मतपत्र पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। नतीजे दोपहर या शाम तक आने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल में मुकाबला खास माना जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री ममती बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा कड़ी चुनौती दे रही है। इन चुनावों के नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है।
मई महीने में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मई 2026 में बैंकों की कई छुट्टियां रहेंगी, जिनमें त्योहार और वीकली हॉलिडे शामिल हैं। 1 मई को लेबर डे के कारण बैंक बंद रहे। इसके अलावा 3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 9 मई को दूसरा शनिवार और रबिंद्र नाथ टैगोर जयंती के कारण भी छुट्टी रहेगी, जबकि 23 मई को चौथे शनिवार की छुट्टी होगी।
महीने के बाकी दिनों में भी कुछ राज्यों में छुट्टियां रहेंगी। 16 मई को कुछ जगहों पर राज्य दिवस मनाया जाएगा, 26 मई को Kazi Nazrul Islam जयंती पर छुट्टी रहेगी, और 27-28 मई को Eid al-Adha के चलते ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़े जरूरी काम करने से पहले अपनी राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।
किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक – RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट
मई 2026 1 9 16 26 27 28 अगरतला • • • अहमदाबाद • आईजॉल • • इंफाल • • ईटानगर • कानपुर • • कोच्ची • • कोलकाता • • • कोहिमा • गंगटोक • गुवाहाटी • • चंडीगढ़ • चेन्नै • • जम्मू • • • जयपुर • तिरुवनंतपुरम • • देहरादून • • नई दिल्ली • • नागपुर • • पटना • • पणजी • • बंगलूर • • बेलापुर • • भुवनेश्वर भोपाल • • मुंबई • • राँची • • रायपुर • • लखनऊ • • विजयवाड़ा • • श्रीनगर • • • शिमला • • शिलांग • हैदराबाद • •
बैंकों की छुट्टी का कारण
छुट्टी का कारण मई महीनाे की तारीख महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/ मई दिवस (श्रम दिवस)/पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस 1 मई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9 मई राज्य दिवस 16 मई काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26 मई ईद-उल-अज़हा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा 27 मई बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) 28 मई
(सोर्स – RBI वेबसाइट)
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।