बैंक बंद: त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण
अगर आप अपने बैंकिंग कार्यों को पूरा करने के लिए बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।
- गरिया पूजा के कारण त्रिपुरा में सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
- बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।
- UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस हमेशा की तरह मिलती रहेंगी।
- अप्रैल के बचे दिनों में छुट्टी की पूरी लिस्ट 20 अप्रैल: कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
आपको यह जानना जरूरी है कि अप्रैल के बचे दिनों में कौन से राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस जानकारी से आप अपने बैंकिंग कार्यों को समय पर पूरा कर सकेंगे।
Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रह हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। मंगलवार 21 अप्रैल को देशभर में बैंक बंद नहीं हैं, लेकिन त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। बाकी, राज्यों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक गरिया पूजा के कारण सिर्फ त्रिपुरा में बैंक हॉलिडे रखा गया है।
गरिया पूजा त्रिपुरा का एक प्रमुख त्योहार है। हालांकि, ये त्योहार सिर्फ त्रिपुरा में मनाया जाता है जिस कारण छुट्टी सिर्फ इस एक राज्य में रखी गई है। गरिया पूजा का त्योहार फसल, खुशहाली और समृद्धि से जुड़ा होता है। इस दिन लोग भगवान गरिया की पूजा करते हैं और अच्छी पैदावार की कामना करते हैं। त्योहार के कारण राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, जिन राज्यों में बैंक खुले हैं वहां सभी सर्विस सामान्य रहेंगी। वहीं जहां बैंक बंद हैं, वहां ब्रांच से जुड़े काम जैसे कैश जमा, चेक क्लियरेंस या ड्राफ्ट बनवाना नहीं हो पाएगा। लेकिन ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस हमेशा की तरह मिलती रहेंगी।
अप्रैल के बचे दिनों में छुट्टी की पूरी लिस्ट
20 अप्रैल: कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेगी।
25 अप्रैल: चौथा शनिवार
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
अप्रैल 2026 1 2 3 9 14 15 16 20 21 अगरतला • • • • अहमदाबाद • • • आईजॉल • इंफाल • • • ईटानगर • • • कानपुर • • • कोच्ची • • • • • • कोलकाता • • • • कोहिमा • गंगटोक • • गुवाहाटी • • • • चंडीगढ़ • चेन्नै • • • जम्मू • • जयपुर • • तिरुवनंतपुरम • • • • • • देहरादून • • • नई दिल्ली • • नागपुर • • • पटना • • • पणजी • • • बेंगलुरु • • • • बेलापुर • • • भुवनेश्वर • • • भोपाल • • मुंबई • • • रांची • • रायपुर • • लखनऊ • • • विजयवाड़ा • • • श्रीनगर • • शिमला • • शिलांग • हैदराबाद • • •
छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1 पुण्य गुरुवार 2 गुड फ्रायडे 3 केरल विधानसभा चुनाव 2026 9 डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14 बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15 बोहाग बिहु 16 बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20 गरिया पूजा 21
Silver Rate Today: आज सोमवार 20 अप्रैल को चांदी हुई सस्ती, जानिये यूपी-बिहार-दिल्ली में क्या रहा सिल्वर रेट
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।