Stocks to Watch Zinc, HCL और BEML समेत इन स्टॉक्स पर फोकस; पर को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
- इंट्रा-डे में बात करें तो आज एचसीएल टेक (HCL Tech), एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) और…
- Stocks to Watch: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ाने का ऐलान तो किया लेकिन बातचीत पूरी होने तक होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रहने की बात भी कही तो वैश्विक मार्केट में इसका मिला-जुला रिस्पांस दिख रहा है।
- गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में बिकवाली के दबाव के संकेत मिल रहे हैं।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Stocks to Watch: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ाने का ऐलान तो किया लेकिन बातचीत पूरी होने तक होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रहने की बात भी कही तो वैश्विक मार्केट में इसका मिला-जुला रिस्पांस दिख रहा है। गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में बिकवाली के दबाव के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 21 अप्रैल को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 753.03 प्वाइंट्स यानी 0.96% की तेजी के साथ 79,273.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 211.75 प्वाइंट्स यानी 0.87% की बढ़त के साथ 24,576.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, भारत कोकिंग कोल, डेल्टा कॉर्प, हैवल्स इंडिया, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, महाराष्ट्र स्कूटर्स, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, संगम इंडिया और टाटा कम्युनिकेशंस आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश
HCL Technologies Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एचसीएलटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.2% बढ़कर ₹4,488 करोड़, रेवेन्यू 12.3% उछलकर ₹33,981 करोड़, डॉलर रेवेन्यू 5.3% बढ़कर $ 368.2 करोड़ और ईबीआईटी 3.3% उछलकर ₹5,620 करोड़ पर पहुंचा। हालांकि इस दौरान कंपनी का ईबीआईटी मार्जिन 18% से गिरकर 16.5% पर आ गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹24 के डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू $193.6 करोड़ रही। वित्त वर्ष 2027 के गाइडेंस की बात करें तो कंपनी ने कॉन्स्टैंट करेंसी टर्म में 1-4% की रेवेन्यू ग्रोथ, 1.5-4.5% की सर्विसेज रेवेन्यू ग्रोथ और ईबीआईटी मार्जिन के 17.5–18.5% के बीच होने की उम्मीद जताई है।
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा एलेक्सी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 27.8% बढ़कर ₹220.4 करोड़ और रेवेन्यू 9.4% उछलकर ₹993.8 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने प्रति शेयर ₹75 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।
Cyient DLM Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सिएंट डीएलएम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 27.7% गिरकर ₹22.4 करोड़ और रेवेन्यू 13.8% फिसलकर ₹369.1 करोड़ पर आ गया।
360 ONE WAM Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 360 वन डब्ल्यूएएम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16.8% बढ़कर ₹292 करोड़ और रेवेन्यू 28.1% उछलकर ₹835 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने प्रति शेयर ₹6 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।
Persistent Systems Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 33.7% बढ़कर ₹529.3 करोड़ और रेवेन्यू 25.1% उछलकर ₹4,055.9 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटी भी 30.4% उछलकर ₹659.2 करोड़ और मार्जिन 15.58% से 16.25% पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने प्रति शेयर ₹18 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।
Sunteck Realty Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सनटेक रियल्टी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 24.7% बढ़कर ₹62.8 करोड़ और रेवेन्यू 64.5% उछलकर ₹339 करोड़ पर पहुंच गया।
Rajratan Global Wire Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर राजरतन ग्लोबल वायर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.5% बढ़कर ₹15.4 करोड़ और रेवेन्यू 25% उछलकर ₹314.3 करोड़ पर पहुंच गया।
HDFC Life Insurance Company
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के बोर्ड ने विभा पदालकर को फिर से पांच साल के लिए कंपनी का एमडी और सीईओ बनाने की मंजूरी दे दी है। उनका अगला कार्यकाल 12 सितंबर, 2026 से शुरू होगा।
State Bank of India (SBI)
एसबीआई के आठ अधिकारियों-अमित वर्मा, देबाशीश मिश्रा, दीपक कुमार डे, नीरज कुमार पांडा, रत्ना तेजा दिनाकारा अकेल्ला, सहदेवन राधाकृष्णन, सुखविंदर कौर गणेश और वरिंदर खन्ना को 21 अप्रैल से डिप्टी एमडी के पद पर प्रमोट किया गया है।
पीएनसी इंफ्राटेक ने ₹3,483 करोड़ रुपये की दो एचएएम-बेस्ड नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम बोली लगाई है।
अरबिंदो फार्मा ने ₹800 करोड़ के 54.23 लाख इक्विटी शेयरों को बायबैक करने का फैसला लिया है। यह बायबैक प्रति शेयर ₹1,475 की दर से 23 अप्रैल से शुरू होगा और 29 अप्रैल को समाप्त होगा।
बीईएमएल को रक्षा मंत्रालय से ₹590 करोड़ के ट्रॉल असेंबली की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।
हिंदुस्तान जिंक के 24 अप्रैल को होने वाली बैठक में रिजल्ट के साथ-साथ डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
कर्नाटक बैंक ने प्वाइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) सॉल्यूशंस देने वाली पाइन लैब्स के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।
Onesource Specialty Pharma
फिडेलिटी सिक्योरिटीज फंड ने अपने फिडेलिटी ब्लू चिप ग्रोथ फंड के जरिए वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा के 20.17 लाख शेयर (1.76% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹1,530 के भाव पर ₹308.7 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने वनसोर्स के 7.77 लाख शेयर (0.67% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹1,530.09 के भाव से ₹118.9 करोड़ तो नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड पीसीसी-टचस्टोन ने 10.57 लाख शेयर (0.92% हिस्सेदारी) ₹1,530 के भाव से ₹161.85 करोड़ में बेच दिए। मार्च 2026 तक ऑथम इन्वेस्टमेंट के पास वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा में 5.16% हिस्सेदारी थी।
Shringar House of Mangalsutra
ठक्कर वर्धिलाल शिवरामभाई ने श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र के 15.55 लाख शेयर ₹205.18 के भाव पर ₹31.9 करोड़ में बेच दिए। वहीं विइनैंस फाइनेंशियल सर्विसेज ने 7.55 लाख शेयर ₹206.31 की दर से ₹15.57 करोड़ में तो अर्थकुंभ वेंचर्स एलएलपी ने 8 लाख शेयर ₹204.13 के भाव से ₹16.33 करोड़ में खरीदे हैं।
मेघना अग्रवाल ने श्याम टेलीकॉम के 1.09 लाख शेयर (0.97% हिस्सेदारी) ₹12.81 के भाव से ₹14.01 लाख में हासिल किए।
कैपेशियस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी ने मायाशील वेंचर्स के 1.11 लाख शेयर ₹50.66 के भाव से ₹56.23 लाख में बेचे हैं।
आज सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया और सनोफी इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो प्रॉपशेयर प्लेटिना और प्रॉपशेयर टाइटेनिया के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स-डेट है।
सेल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
US-Iran Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाया, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट की जारी रहेगी नाकेबंदी
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।