LAMORC DIGITAL

निफ्टी की चुनौती: 24,400 के स्तर को पार करने में क्या है

निफ्टी की चुनौती: 24,400 के स्तर को पार करने में क्या है

बाजार की चुनौतियों को समझना बेहद जरूरी है, खासकर जब निफ्टी 24,400 के स्तर को पार करने की कोशिश कर रहा है।

  • निफ्टी को 24,400 के लेवल को पार करने में तकलीफ हो रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मार्केट का ट्रेंड नेगेटिव है।
  • मानस जायसवाल का मानना है कि मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव ही है और जब तक निफ्टी 23,800 जो कि 20 डे मूविंग एवरेज है उसके ऊपर बना रहेगा, बाजार में उम्मीद कायम रहेगी।
  • बैंक निफ्टी भी थोड़ा स्ट्रगल कर रहा है, लेकिन अगर ये 57,000 के लेवल को ब्रेक कर करेगा तो 58,500 की तरफ जाने की कोशिश करेगा।

इन बातों को ध्यान में रखते हुए, निफ्टी और बैंक निफ्टी के भविष्य के लिए क्या हो सकता है, यह समझना बेहद जरूरी है।

Market trend: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर सस्पेंस बढ़ने से बाजार भी सहम गया है। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कल सोमवार 20 मार्च को बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। सेंसेक्स,निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 11 प्वाइंट चढ़कर 24,365 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 27 प्वाइंट चढ़कर 78,520 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 17 प्वाइंट चढ़कर 56,582 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। कैपिटल मार्केट,IT और रियल्टी शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। अब सवाल ये है कि आज बाजार कैसा रह सकता है और कहां हो सकती है कमाई। इन सवालों के जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं manasjaiswal.com के टेक्निकल एनालिस्ट मानस जायसवाल ।

मार्केट के ट्रेंड के बारे में बात करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी को 24,400 के लेवल को पार करने में तकलीफ हो रही है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मार्केट का ट्रेंड नेगेटिव है। मानस का मानना ये है कि मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव ही है और जब तक निफ्टी 23,800 जो कि 20 डे मूविंग एवरेज है उसके ऊपर बना रहेगा, बाजार में उम्मीद कायम रहेगी। आप उम्मीद कर सकते हैं कि निफ्टी अपने 200 मूविंग एवरेज जो कि 24,900 के आसपास है उसको टेस्ट करने की कोशिश करेगा। ऐसे में यह अभी भी बाय ऑन डिक्लाइन का मार्केट है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कभी भी कोई करेक्शन देखने को मिले तो 23,800 के स्टॉप लॉस से पोजीशनल ट्रेड ली जा सकती है। ऐसा लगता है कि बहुत ही जल्द निफ्टी अपने 200 डे मूविंग एवरेज जो कि 24,900 है, उसकी तरफ जाने की कोशिश करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी भी थोड़ा स्ट्रगल कर रहा है, क्योंकि यह 200 डे मूविंग एवरेज के आसपास ट्रेड कर रहा है। लेकिन अगर ये 57,000 के लेवल को ब्रेक कर करेगा तो 58,500 की तरफ जाने की कोशिश करेगा। बैंक निफ्टी में भी ट्रेंड पॉजिटिव है। यह जब तक 55500 के ऊपर ट्रेड करता रहेगा इसका ट्रेंड भी पॉजिटिव बना रहेगा। मानस जायसवाल का मानना है कि बैंक निफ्टी जब तक 5500 के ऊपर मौजूद है यह ऊपर ही जाएगा। अगर यह 57,000 के ऊपर जाता है तो फिर 58,000 तक के भी लेवल्स भी देखने को मिल सकते हैं। उधर उनको निफ्टी में 24,900 का लेवल काफी अहम लगता है। निफ्टी बार-बार उसकी तरफ जाने की कोशिश करेगा। निफ्टी अभी भी जो 3400 अंकों का गैप है उसको भरता नजर आ सकता है।

Top Stock picks: लंबे नजरिए से इन तीन शेयरों पर लगाएं दांव, बनेगा मोटा पैसा

आज के लिए मानस जायसवाल के पसंदीदा शेयर

मानस जायसवाल ने कहा कि आज के लिए उनकी दो रिकमेंडेशन हैं। ये दोनों लॉन्ग साइड रिकमेंडेशन हैं। इनमें से पहला है उनो मिंडा । यह स्टॉक 1020 रुपए से हायर टॉप हायर बॉटम्स बना रहा है। कल स्टॉक ने एक फ्रेश ब्रेकआउट दिए और अपने 350 डे मूविंग एवरेज के ऊपर निकला। काफी बढ़िया वॉल्यूम्स देखने को मिले। उनो मिंडा में 1099 के स्टॉप लॉस से खरीदारी करने की सलाह होगी। इसमें 1175 रुपए तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

दूसरा स्टॉक ट्यूब इन्वेस्टमेंट का। ट्यूब इन्वेस्टमेंट अपने 200 मूविंग एवरेज के आसपास कंसोलिडेशन दिखा रहा था। कल इसमें हमें एक फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिला है। स्टॉक 200 डे मूविंग एवरेज के ऊपर निकल गया है। ऐसे में यहां पर भी खरीदारी करने की राय रहेगी। 2824 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएंगे। इसमें 3000 रुपए तक के टारगेट्स पॉसिबल हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top