LAMORC DIGITAL

तीन शेयर जिन्होंने सेंसेक्स को पछाड़ दिया, टाटा ग्रुप की दो

तीन शेयर जिन्होंने सेंसेक्स को पछाड़ दिया, टाटा ग्रुप की दो

पिछले एक साल में तीन स्टॉक्स ने सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे हैं। इनमें दो टाटा ग्रुप की कंपनियां हैं।

  • टाटा ग्रुप की Titan Company का शेयर पिछले एक साल में करीब 36% चढ़ा है।
  • टाटा ग्रुप की Tata Steel का शेयर पिछले एक साल में 54.61% बढ़ा है।
  • डिफेंस सेक्टर की कंपनी BEL का शेयर पिछले एक साल में 56.79% चढ़ा है, जो सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त है।

इन तीन शेयरों की तेजी के पीछे कई कारण हैं, जिनमें सोने की बढ़ती कीमतें, कंपनियों के मजबूत बिजनेस अपडेट, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस में तेजी और सरकार के समर्थन के कारण हैं।

इन शेयरों की तेजी को देखकर निवेशकों को यह सोचने की जरूरत है कि क्या यह रफ्तार आगे भी बनी रहेगी।

पिछले एक साल में तीन स्टॉक्स सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे हैं। इनमें दो टाटा ग्रुप की कंपनियां हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी दौरान अमेरिका-ईरान तनाव और ट्रंप टैरिफ जैसे कारणों से सेंसेक्स करीब 0.08% गिरावट में रहा। यानी इंडेक्स भले दबाव में रहा, लेकिन इन तीन शेयरों ने अलग ही रफ्तार दिखाई।

टाटा ग्रुप की Titan Company का शेयर पिछले एक साल में करीब 36% चढ़ा है। इस तेजी के पीछे सोने की बढ़ती कीमतें, Q3 में 61% मुनाफे की ग्रोथ और Q4 का मजबूत बिजनेस अपडेट रहा है। कंपनी के घरेलू बिजनेस में 42% की बढ़त और इंटरनेशनल ऑपरेशंस में 156% की तेजी देखने को मिली है।

ज्वेलरी सेगमेंट (Tanishq और Mia) की शानदार परफॉर्मेंस, तेजी से नए स्टोर खोलना और हाई वैल्यू कंज्यूमर डिमांड ने इस स्टॉक को मजबूती दी है।

HDFC Securities ने इस शेयर पर ‘रेड्यूस’ कॉल के साथ ₹4,000 का टारगेट दिया है। Citi ने ‘न्यूट्रल’ कॉल के साथ ₹4,750, Goldman Sachs ने ‘बॉय’ कॉल के साथ ₹5,000 और Morgan Stanley ने ‘ओवरवेट’ रेटिंग के साथ ₹5,102 का टारगेट तय किया है। टाइटन का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 1.40% चढ़कर 4,524 रुपये पर बंद हुआ।

टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Steel का शेयर पिछले एक साल में 54.61% बढ़ा है। इसमें तेजी का सिलसिला लगातार बरकरार है। इस तेजी के पीछे Q3 FY26 के मजबूत नतीजे अहम रहे, जहां कंपनी ने 14.58% EBITDA मार्जिन दर्ज किया और 6 मिलियन टन से ज्यादा की रिकॉर्ड घरेलू डिलीवरी की। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ती मांग ने भी इस स्टॉक को सपोर्ट दिया है।

कलींगानगर प्लांट में क्षमता बढ़ाना, ग्लोबल स्टील कीमतों में सुधार और आयात पर लगने वाली ड्यूटी जैसे फैक्टर्स ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।

Macquarie ने इस शेयर पर ‘Outperform’ कॉल के साथ ₹241 का टारगेट दिया है। Elara ने ₹215, Anand Rathi ने ‘Buy’ कॉल के साथ ₹240 और ICICI Securities ने ₹226 का टारगेट रखा है। टाटा स्टील का शेयर शुक्रवार को मामूली बढ़कर के साथ 211.82 रुपये पर बंद हुआ था।

डिफेंस सेक्टर की कंपनी BEL का शेयर पिछले एक साल में 56.79% चढ़ा है, जो सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त है। यह शेयर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों में मजबूत बना हुआ है।

अगर थोड़ा लंबा ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो दो साल में करीब 98% और तीन साल में 355% तक की तेजी दिखी है। इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी का ₹75,000 करोड़ से ज्यादा का मजबूत ऑर्डर बुक है। साथ ही मुनाफे में 20% से ज्यादा की ग्रोथ और सरकार का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर जोर भी इसे सपोर्ट दे रहा है।

इसके अलावा एक्सपोर्ट के बढ़ते मौके, नई टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और वैश्विक तनाव के चलते डिफेंस इक्विपमेंट की मांग बढ़ना भी इस स्टॉक के लिए सकारात्मक रहा है।

ब्रोकरेज हाउस Nirmal Bang ने इस शेयर पर ₹494 का टारगेट दिया है। Nuvama ने ‘Buy’ कॉल के साथ ₹525 का टारगेट रखा है, जबकि Elara Capital ने ₹478 का टारगेट देते हुए ‘Accumulate’ रेटिंग दी है। यह स्टॉक पिछले कारोबारी सत्र में 461.80 पर बंद हुआ था।

इन 20 स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स ने पिछले हफ्ते दिया तगड़ा रिटर्न, क्या बनी रहेगी रफ्तार?

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top