किस क्रेडिट कार्ड से टैक्स पेमेंट पर अधिक बेनेफिट्स, को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- How to Pay Income Tax with a Credit Card: वित्त वर्ष 2026 के लिए एडवांस टैक्स की आखिरी किश्त भरने की आज डेडलाइन है।
- इसे कई तरीकों से भरा जा सकता है जिसमें से एक क्रेडिट कार्ड भी…
- How to Pay Income Tax with a Credit Card: वित्त वर्ष 2025-26 के एडवांस टैक्स की आखिरी किश्त जमा करने की डेडलाइन 15 मार्च है यानी कि आज।
- अब जिन टैक्सपेयर्स की अनुमानित देनदारी ₹10 हजार से अधिक है, उन्हें बकाए पर ब्याज शुल्क से बचने के लिए समय पर किश्त भरना जरूरी है।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
How to Pay Income Tax with a Credit Card: वित्त वर्ष 2025-26 के एडवांस टैक्स की आखिरी किश्त जमा करने की डेडलाइन 15 मार्च है यानी कि आज। अब जिन टैक्सपेयर्स की अनुमानित देनदारी ₹10 हजार से अधिक है, उन्हें बकाए पर ब्याज शुल्क से बचने के लिए समय पर किश्त भरना जरूरी है। आजकल इनकम टैक्स भरने के कई तरीके हैं। क्रेडिट कार्ड से टैक्स भरना कुछ लोगों को आकर्षक लग सकता है क्योंकि इससे रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल सकते हैं या स्पेंडिंग माइलस्टोन पूरे हो सकते हैं। लेकिन इसके साथ ट्रांजैक्शन फीस और समय पर बिल न चुकाने पर ऊंचा ब्याज भी जुड़ा होता है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ई-पे टैक्स फैसिलिटी से मल्टीपल गेटवेज के जरिए क्रेडिट कार्ट पेमेंट संभव है। हालांकि मुख्य सवाल ये है कि क्या रिवार्ड और बेनेफिट्स प्रोसेसिंग फीस को एडजस्ट करने के लिए पर्याप्त है। यहां क्रेडिट कार्ड से टैक्स के पेमेंट को लेकर ए2जेड जानकारी दी जा रही है।
कौन-कौन से क्रेडिट कार्ड से टैक्स देने पर क्या बेनेफिट्स?
कुछ प्रीमियम या बिजनेस क्रेडिट कार्ड रिवार्ड प्वाइंट्स या माइलस्टोन बेनेफिट्स ऑफर करते हैं जिससे ट्रांजैक्शन कॉस्ट की काफी हद तक भरपाई हो सकती है। हालांकि वास्तविक बेनेफिट्स इस बात पर निर्भर करता है कि कार्ड जारी करने वाली कंपनी रिवार्ड या स्पेंडिंग माइलस्टोन में सरकारी पेमेंट को शामिल करती है या नहीं।
कौन-कौन से कार्ड से हो सकता है टैक्स पेमेंट?
सभी प्रकार के क्रेडिट कार्ड से इनकम टैक्स का पेमेंट नहीं किया जा सकता है। अधिकतर बड़े क्रेडिट कार्ड नेटवर्क का इस्तेमाल ई-पे टैक्स फैसिलिटी के जरिए इनकम टैक्स पेमेंट में किया जा सकता है। वीजा, मास्टर कार्ड और रूपे नेटवर्क्स के पेमेंट गेटवेज को व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिकन कार्ड भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं लेकिन इनकी एस्सेप्टेंस केनरा बैंक जैसे कुछ खास गेटवेज तक सीमित हो सकती है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने से पहले गेटवे सपोर्ट जरूर जांच लेना चाहिए।
क्रेडिट कार्ड से टैक्स पेमेंट से जुड़े ट्रांजैक्शन चार्जेज
क्रेडिट कार्ड से टैक्स भरते समय पेमेंट गेटवे प्रोसेसिंग फीस लगती है और उस पर 18% जीएसटी भी लगती है। जैसे कि ₹10 हजार के टैक्स पेमेंट पर 0.85% यानी ₹85 के गेटवे फीस और ₹15.3 के जीएसटी को मिलाकर कुल लागत करीब ₹100.3 हो जाती है। यहां कुछ पेमेंट गेटवेज के ट्रांजैक्शन चार्जेज के बारे में बताया जा रहा है।
कब क्रेडिट कार्ड से टैक्स भरना फायदेमंद?
क्रेडिट कार्ड से टैक्स चुकाना कुछ कार्डहोल्डर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सिर्फ खास परिस्थितियों में। सबसे मुख्य बात ये है कि क्या रिवार्ड्स या बेनेफिट्स पेमेंट गेटवे के ट्रांजैक्शन फीस से अधिक है या नहीं। कार्ड इनसाइड के अंकुर मित्तल ने कहा कि क्रेडिट कार्ड से इनकम टैक्स का पेमेंट्स उनके लिए सबसे अधिक फायदेमंद है जिनके पास प्रीमियम या बिजनेस क्रेडिट कार्ड हैं, क्योंकि इनसे पेमेंट पर रिवॉर्ड या माइलस्टोन बेनेफिट्स मिलने की संभावना अधिक होती है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अधिकतर रेगुलेर क्रेडिट कार्ड या तो टैक्स पेमेंट को रिवार्ड से बाहर रखते हैं या बहुत कम बेनेफिट्स देते हैं। यहां तीन ऐसी परिस्थितियों दी जा रही हैं, जब क्रेडिट कार्ड से टैक्स पेमेंट पर फायदा मिला सकता है।
अगर आपके कार्ड का रिवॉर्ड रेट 0.7%–1% से ज्यादा है, तो प्रोसेसिंग फीस के बाद भी फायदा हो सकता है।
कई प्रीमियम कार्ड तय खर्च पर बोनस पॉइंट, ट्रैवल वाउचर या स्टेटमेंट क्रेडिट देते हैं। बड़े टैक्स पेमेंट इन लिमिट्स को जल्दी पार करने में मदद कर सकते हैं।
जब थोड़े समय के लिए कैश फ्लो चाहिए। क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर बिल की ड्यू डेट तक इंटरेस्ट-फ्री विंडो मिलता है।
कब क्रेडिट कार्ड से टैक्स पेमेंट पर फायदा नहीं?
अंकुर मित्तल का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से टैक्स पेमेंट करने से पहले कार्डहोल्डर्स को सावधानी से यह देख लेना चाहिए कि क्या बेनेफिट्स लागत को कितना कवर कर सकती है। उनका कहना है कि कई मामलों में, टैक्स या गवर्नमेंट पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड कम होते हैं या मिलते ही नहीं है। ऐसे में इसे लेकर पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड का ब्याज सालाना 30-40% तक होता है यानी कि समय पर बिल न चुकाया जाए तो रिवार्ड से अधिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए टैक्स पेमेंट करने पर आमतौर पर कोई ट्रांजैक्शन फीस नहीं लगता है जिससे अधिकतर टैक्सपेयर्स के लिए अधिक इकनॉमिकल चॉइस साबित होती है।
क्रेडिट कार्ड से इनकम टैक्स कैसे भरें
इनकम टैक्स ई-टैक्स पोर्टल पर जाएं।
पैन और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
टैक्स कैटेगरी चुनें, जैसे कि एडवांस टैक्स/सेल्फ एसेसमेंट टैक्स।
एसेसमेंट ईयर और अमाउंट जैसे कि सरचार्ज, सेस, इंटेरेस्ट या पेनाल्टी डालें।
पेमेंट गेटवे चुनें और आगे बढ़ें।
क्रेडिट कार्ड को पेमेंट मेथड के तौर पर चुनें और कार्ड डिटेल्स भरें।
ओटीपी से ट्रांजैक्शन पूरा करें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।