LAMORC DIGITAL

Akshaya Tritiya Offers: पूरी बात आसान भाषा में

Akshaya Tritiya Offers: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Akshaya Tritiya Offers: सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ज्वैलरी की प्री-बुकिंग में उछाल है।
  • ज्वैलर्स के मुताबिक ईरान-अमेरिका युद्ध थमने के संकेतों की खबरों के बीच सोने के भाव में…
  • Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के मौके पर ज्वैलरी बाजार सज गए हैं और ऑफर्स भी आ गए हैं।
  • ज्वैलर्स की तरफ से मेकिंग चार्जेज में 30% तक की छूट और कैशबैक जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के मौके पर ज्वैलरी बाजार सज गए हैं और ऑफर्स भी आ गए हैं। ज्वैलर्स की तरफ से मेकिंग चार्जेज में 30% तक की छूट और कैशबैक जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा नया ज्वैलरी कलेक्शन भी लॉन्च किया है। हालांकि,इस बार सोने के दाम पिछले साल के मुकाबले 60% चढ़े हुए हैं। इसके बावजूद ज्वैलर्स को अबकी बार 15% तक ज्यादा बिक्री की उम्मीद है।

अक्षय तृतीया पर ऑफर्स की भरमार

तनिष्क इस मौके पर गोल्ड मेकिंग चार्जेस पर 20% तक छूट और पुरानी ज्वैलरी पर 100% एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की तरफ से आनिका और तान्विका नाम से नया कलेक्शन लॉन्च किया है। साथ ही कैशबैक का भी ऑफर लॉन्च किया गया है। आदित्य बिरला ज्वैलरी इन्द्रिया ने अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए गोल्ड रेट प्रोटेक्शन प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहक 25% एडवांस देकर बाद में कम रेट का फायदा उठा सकते हैं और इसके अलावा सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अक्षय तृतीया के लिए खास बेंगल उत्सव की शुरुआत की है। ज्वैलर्स के मुताबिक इस बार लाइट वेट और मॉडर्न ज्वैलरी का ट्रेंड ज्यादा है।

सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ज्वैलरी की प्री-बुकिंग में उछाल

सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ज्वैलरी की प्री-बुकिंग में उछाल है। ज्वैलर्स के मुताबिक ईरान-अमेरिका युद्ध थमने के संकेतों की खबरों के बीच सोने के भाव में तेजी लाजमी है। जानकारों का कहना है कि बदलते वक्त के साथ और सोने के दामों में साल दर साल आती तेजी को देखते हुए सोना खरीदारों के लिए निवेश का साधन भी बन रहा है। यही वजह है कि ज्वैलरी के साथ-साथ डिजिटल गोल्ड और सिक्कों की डिमांड भी बढ़ रही है।

निवेशकों के लिए क्या हो रणनीति

SAMCO सिक्योरिटीज में मार्केट पर्सपेक्टिव्स और रिसर्च के हेड, अपूर्व सेठ ने कहा कि अक्षय तृतीया के मौके पर निवेशकों को लगभग 70–80% हिस्सा सोने में और मुनाफ़े की संभावना के लिए 20–30% हिस्सा चांदी में लगाना चाहिए। साथ ही,सिर्फ़ भावनाओं के आधार पर निवेश करने के बजाय, बाज़ार में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए अपनी खरीदारी को किस्तों मेंअलग-अलग समय पर करना चाहिए।

वेंचुरा सिक्योरिटीज (Ventura Securities) के CRM और कमोडिटी, एन.एस. रामास्वामी का मानना ​​है कि 2026 की अक्षय तृतीया नज़दीक होने के कारण,सोने और चांदी के एलोकेशन पर फोकस करने की जरूरत। किसी के भी पोर्टफोलियो में बुलियन पैक (10% सोना और 10% चाँदी) के लिए 20% आवंटन की सलाह होगी।

महंगे हो गए स्मार्टफोन, मार्च तीमाही में मोबाइल हैंडसेट्स की कीमतें 15 से 30% तक बढ़ीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Scroll to Top