Nifty 24200 से ऊपर बना रहा तो जल्द 25000 तक जा सकता है, को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- अमेरिका और ईरान से आने वाली खबरें जल्द डील होने का संकेत दे रही हैं।
- अगर यह डील हो जाती है तो शेयर बाजारों में बड़ी तेजी आ सकती है।
- इससे क्रूड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आ सकती…
- शेयर बाजार 7 मई को गिरावट के साथ बंद हुए।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
शेयर बाजार 7 मई को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 0.15 फीसदी यानी 114 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 0.02 फीसदी यानी 4.3 अंक गिरकर 24,326 पर बंद हुआ। मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी कभी लाल निशान में तो कभी हरे निशान में नजर आए।
डील होने तक बाजार में दिख सकता है उतार-चढ़ाव
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “मिडिल ईस्ट से आ रही खबरों से यह संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान डील करना चाहते हैं। यह शेयर बाजारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। हालांकि, डील होने तक घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। उधर, रुपये में कमजोरी का असर विदेशी फंडों के निवेश पर पड़ रहा है।”
डील की उम्मीद से क्रूड 100 डॉलर से नीचे आया
जियोजित इनवेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, “मिलेजुले विदेशी संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। मार्केट्स के कुछ चुनिंदा पॉकेट्स में निवेशकी दिलचस्पी दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन लार्जकैप शेयरों से अच्छा रहा। होर्मुज को धीरे-धीरे खोलने को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते से क्रूड 100 डॉलर के नीचे आ गया।”
इंडिया वीआईक्स में गिरावट जारी
इंडिया वीआईएक्स में 7 मई को 0.34 फीसदी गिरावट आई। यह 16.62 पर आ गया है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में यह काफी गिरा है। कुछ दिन पहले यह 19 पर था। अगर यह 15 तक आ जाता है तो इसका मतलब है कि बाजार का सेंटीमेंट बदल रहा है। बाजार के लिए फिलहाल बड़ा ट्रिगर क्रूड ऑयल की कीमतें हैं। ब्रेंट क्रूड 7 मई की शाम 3.38 फीसदी गिरकर 97 डॉलर पर चल रहा था।
क्रूड में नरमी से महंगा बढ़ने का खतरा घटेगा
अमेरिका और ईरान से आने वाली खबरें जल्द डील होने का संकेत दे रही हैं। अगर यह डील हो जाती है तो शेयर बाजारों में बड़ी तेजी आ सकती है। इससे क्रूड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, क्रूड की कीमतें जल्द 28 फरवरी के पहले के स्तर तक आने की उम्मीद नहीं है। इसमें कुछ महीनों का समय लग सकता है। लेकिन, क्रूड में नरमी आने से महंगाई बढ़ने का खतरा कम हो जाएगा।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
एंजल वन टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले ने कहा, “बाजार में छोटे-बड़े शेयरों में खरीदारी को देखते हुए निफ्टी के जल्द 24,600 की बाधा पार कर जाने की उम्मीद है। इसके बाद निफ्टी 25,000-25,100 की तरफ बढ़ सकता है। यह एक साइकोलॉजिकल लेवल है, जो 200 डीएमए भी है।” उन्होंने कहा कि पॉजिटिव अंडरटोन को देखते हुए गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है। निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 24,100-24,000 पर है।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।