फेयरफैक्स इंडिया का IIFL कैपिटल में 51% हिस्सेदारी बढ़ाने का बड़ा निवेश
फेयरफैक्स इंडिया ने IIFL कैपिटल की हिस्सेदारी बढ़ाकर 51% करने का ऐलान किया है, जिससे कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। यह निवेश ₹2,000 करोड़ का होगा और इसके लिए कंपनी अपनी यूनिट एफआईएच मॉरीशस इंवेस्टमेंट्स के जरिए पैसा लगाएगी।
- फेयरफैक्स इंडिया की IIFL कैपिटल में हिस्सेदारी बढ़ाकर 51% करने का निवेश ₹2,000 करोड़ का होगा।
- कंपनी अपनी यूनिट एफआईएच मॉरीशस इंवेस्टमेंट्स के जरिए पैसा लगाएगी।
- निवेश के बाद फेयरफैक्स इंडिया को IIFL कैपिटल के बोर्ड में दो डायरेक्टर्स नॉमिनेट करने का हक मिलेगा।
इस निवेश के बाद IIFL कैपिटल के शेयरों में तेजी आई है और यह 8% से अधिक उछलकर ₹358.90 तक पहुंच गया है। यह एक बड़ा निवेश है जो कंपनी के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।
IIFL Capital Shares: आयआयएफएल कैपिटल सर्विसेज ने आज एक ऐसा ऐलान किया जिसने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी। कंपनी ने ऐलान किया कि कनाडा के फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की इंवेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी फेयरफैक्स इंडिया अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51% करने वाली है तो निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े। इसके चलते शेयर रॉकेट बन गए और 8% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 5.49% की बढ़त के साथ ₹349.65 (IIFL Capital Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 8.28% उछलकर ₹358.90 तक पहुंच गया था।
IIFL Capital के शेयर किस भाव पर खरीद रही Fairfax India?
आयआयएफएल कैपिटल ने एक्सचेंज फाइलिंग में आज जानकारी दी कि कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की इंवेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी फेयरफैक्स इंडिया कंपनी नें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51% करेगी। यह प्रति शेयर ₹350 के भाव पर ₹2 हजार करोड़ का निवेश करेगी। फेयरफैक्स इंडिया कंपनी में अपनी यूनिट एफआईएच मॉरीशस इंवेस्टमेंट्स के जरिए करेगी और इसे शेयरों का प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट होगा। अभी फेयरफैक्स इंडिया की आईआईएफएल कैपिटल में 30.5% होल्डिंग है। इस निवेश के साथ एफआईएच मॉरीशस को कंपनी के बोर्ड में दो डायरेक्टर्स नॉमिनेट करने का हक मिलेगा। इस ट्रांजैक्शन के बाद एक मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों के चलते एक ओपन ऑफर लाना पड़ेगा।
प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट और ओपन ऑफर के बाद फेयरफैक्स इंडिया की आईआईएफएल कैपिटल में 51% हिस्सेदारी होगी। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक फेयरफैक्स इंडिया और इसकी सहयोगी कंपनी एचडब्ल्यूआईसी एशिया फंड क्लास ए सौदे के बाद निर्मल जैन और आर वेंकटरमण के मौजूदा प्रमोटर्स ग्रुप में शामिल होगी।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
आयआयएफएल कैपिटल के शेयरों ने कम समय में ही निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 7 मई 2025 को बीएसई पर यह ₹206.60 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 8 महीने में यह करीब 99% उछलकर 7 जनवरी 2026 को ₹411.10 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है यानी कि महज 11 महीने में निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया।
Meesho के शेयरों में 7% का तगड़ा उछाल, लेकिन टारगेट प्राइस ने दिया एलर्ट सिग्नल
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।