LAMORC DIGITAL

सोने की कीमतें डॉलर और क्रूड की नरमी से बढ़ी, MCX पर 1% से

सोने की कीमतें डॉलर और क्रूड की नरमी से बढ़ी, MCX पर 1% से

सोने-चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी है। सोना आज 1.52 लाख रुपये के पार निकला है, जबकि चांदी का भाव 2.57 लाख के पार निकला है।

  • सोना MCX पर ₹1,265, या 0.83% बढ़कर ₹1,53,397 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
  • चांदी MCX पर ₹6,505, या 2.57% बढ़कर ₹2,59,770 प्रति किलोग्राम हो गई है।
  • स्पॉट गोल्ड की कीमतें 1% बढ़कर $4,738.86 प्रति औंस हो गईं हैं।

पाठकों को यह जानना जरूरी है कि डॉलर और क्रूड की नरमी के कारण सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। यह जानकारी उन्हें अपने निवेश निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी है। सोना आज लगातार दूसरे दिन 1.52 लाख रुपये के पार निकला है। जबकि चांदी का भाव 2.57 लाख के पार निकला है। COMEX पर सोना $4700 के पार निकला है। COMEX पर चांदी $78 के पार निकली। एक हफ्ते में सोना 2% चढ़ा है और चांदी 5% चढ़ी।

MCX पर जून फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने का रेट ₹1,265, या 0.83% बढ़कर ₹1,53,397 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि MCX पर जुलाई फ्यूचर चांदी का रेट ₹6,505, या 2.57% बढ़कर ₹2,59,770 प्रति किलोग्राम हो गया।

इंटरनेशनल मार्केट में, स्पॉट गोल्ड की कीमतें 1% बढ़कर $4,738.86 प्रति औंस हो गईं, जबकि पिछले सेशन में यह लगभग 3% बढ़कर 27 अप्रैल के बाद के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गई थीं। जून डिलीवरी के लिए US गोल्ड फ्यूचर 1.2% बढ़कर $4,748.50 प्रति औंस हो गया। स्पॉट सिल्वर की कीमतें भी 2.6% बढ़कर $79.31 प्रति औंस हो गईं।

कीमतों में आगे भी जारी रहेगी तेजी

DGJG के वीसी चंद्र प्रकाश सिरोया ने कहा कि जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच गोल्ड की कीमते काफी वौलेटाइल हुई है। लेकिन वॉर को लेकर आई पॉजिटिव खबर सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट कर रही है। जिसके चलते आगे कीमतों में बढ़त की पूरी संभावनाए है। यूएई के बाजार में दोबारा तेजी लौट रही है।

वहीं कीमतों में स्थिरता आने पर मांग में तेजी आएगी। फ्लाइट्स दोबार शुरु होने से भी मांग में तेजी आई है। चंद्र प्रकाश सिरोया ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि 4750-4800 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं अमेरिका- ईरान में समझौता होने पर दाम और बढ़ सकते है। सोने में 4500 डॉलर के आसपास सपोर्ट बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि छुट्टियों पर हवाई सेवा बंद थी, जिससे लोगों ने अच्छा खर्च किया है। लोग डिजिटल तरीके से भी खरीदारी कर रहे है। यहीं वजह है कि अक्षय तृतीया और ईंद जैसे मौके पर सोने की मांग अच्छी रही है।

Gold Price Today: डॉलर और क्रूड की नरमी से चढ़ा सोने का भाव, MCX पर 1% से ज्यादा का उछाल, अब आगे कैसी रहेगी इसकी चाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top