आज के शेयर बाजार में क्या होगा?
सेंसेक्स एक्सपायरी के बाद आज के शेयर बाजार में क्या होगा, यह जानने के लिए यहां कुछ महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं।
- वैश्विक बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
- आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है, जिसके कारण मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है।
- इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे: थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज, प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज, किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज।
- इन कंपनियों के शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है: बायोकॉन, कैसर कॉर्पोरेशन, ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज।
पाठकों को यह जानने के लिए यहां दी गई जानकारी का फायदा उठाना चाहिए कि आज के शेयर बाजार में क्या होगा। यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है और निवेश के लिए सलाह नहीं दी जाती है।
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 6 मई को सेंसेक्स (Sensex) 940.73 प्वाइंट्स यानी 1.22% की बढ़त के साथ 77,958.52 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 298.15 प्वाइंट्स यानी 1.24% की उछाल के साथ 24,330.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज
प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज
किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेमंड लाइफस्टाइल का शुद्ध मुनाफा 53% गिरकर ₹12 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 8% उछलकर ₹603 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 14% घटकर ₹85 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 16.4% से 13.9% रह गया।
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीबी फिनटेक का शुद्ध मुनाफा 54% बढ़कर ₹261 करोड़ और रेवेन्यू 36% उछलकर ₹2,061 करोड़ पर पहुंच गया
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पॉलीकैब इंडिया का शुद्ध मुनाफा 7% बढ़कर ₹786 करोड़ और रेवेन्यू 27% उछलकर ₹8,865 करोड़ पर पहुंच गया।
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध मुनाफा 19% बढ़कर ₹408 करोड़ और ब्याज से शुद्ध इनकम यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 5.4% बढ़कर ₹915 करोड़ पर पहुंच गया।
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर श्री सीमेंट्स का शुद्ध मुनाफा 8% घटकर ₹574 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 10.3% उछलकर ₹6,101 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3% घटकर ₹1,384 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 25.8% से 22.6% पर आ गया।
Stocks in News: इन स्टॉक्स पर भी रहेगा फोकस
बायोकॉन ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि किरण मजूमदार-शॉ ने अपनी भतीजी को उत्तराधिकारी चुना है, जिसके कारण 6 मई को शेयर की कीमतों में तेज हलचल दिखी थी।
कैसर कॉर्पोरेशन ने इमेजिंग डील्स लिमिटेड के खुद में प्रस्तावित विलय से जुड़े मामले को लेकर एक्सचोंजों के पास शिकायतों से जुड़ी रिपोर्ट्स दाखिल की है।
ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी ने गुजरात में 8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की है।
अकल्प्या इंडिया इक्विटी फंड ने प्रति शेयर ₹16.51 के भाव से सिंथेटिक फर्निशिंग फैब्रिक्स बनाने वाली ग्रेविटी इंडिया के 50,000 शेयर (0.06%) खरीदे। सिंथेटिक फर्निशिंग फैब्रिक्स का निर्माण करती है।
मैथ्यू साइरियाक ने प्रति शेयर ₹95.05 के भाव से मुंबई की टाइल्स और मार्बल कंपनी निटको के 20 लाख शेयर खरीदे।
मनसुखभाई कुरजीभाई खुंट ने प्रति शेयर ₹126 के भाव से पर्पल वेव के 85,000 शेयर (0.92% होल्डिंग) बेचे तो भावना हितेश पटेल ने ₹126.34 के भाव से 55,000 शेयर (0.59% होल्डिंग) खरीदे।
इंडियानिवेश रेनेसां फंड ने प्रति शेयर ₹80.50 के भाव पर ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज के 2.36 लाख शेयर (0.55% हिस्सेदारी) बेच दी।
इंडिया एसएमई ग्रोथ फंड-सीरीज 2 ने प्रति शेयर ₹115.08 के भाव से कृषिवल फूड्स के 30,000 शेयर खरीदे।
प्रमोटर भाविनीबेन गौरांग शाह ने प्रति शेयर ₹408.34 के भाव से कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के 72,000 शेयर (0.70% होल्डिंग) बेच दिए। इससे पहले गौरांग शाह के पास कंपनी में लगभग 50.26% हिस्सेदारी थी।
आज ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
स्टॉक मार्केट से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें
Asian Markets Today: US-ईरान शांति समझौते की उम्मीद में एशिया बाजारों में तेजी, निक्केई 4% से ज्यादा चढ़कर पहली बार 62,000 पर पहुंचा
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।