LAMORC DIGITAL

Gold Price Today: पूरी बात आसान भाषा में

Gold Price Today: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी भी लगातार दूसरे दिन आज सस्ती हुई है।
  • चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18…
  • Gold Rate Today In India: अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की तेजी पर गोल्ड पर दबाव दिख रहा है।
  • आज 6 मई को गोल्ड की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

Gold Rate Today In India: अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की तेजी पर गोल्ड पर दबाव दिख रहा है। आज 6 मई को गोल्ड की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1760 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1610 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन दिल्ली में आज यह सस्ती हुई है और दो दिनों में इसके भाव प्रति किग्रा ₹10,100 कम हुए हैं।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव दिल्ली ₹1,49,220 ₹1,36,890 ₹1,12,030 मुंबई ₹1,49,170 ₹1,36,740 ₹1,11,880 कोलकाता ₹1,49,170 ₹1,36,740 ₹1,11,880 चेन्नई ₹1,50,760 ₹1,38,190 ₹1,15,290 बेंगलुरु ₹1,49,170 ₹1,36,740 ₹1,11,880 हैदराबाद ₹1,49,170 ₹1,36,740 ₹1,11,880 लखनऊ ₹1,49,320 ₹1,36,890 ₹1,12,030 पटना ₹1,49,220 ₹1,36,790 ₹1,11,930 जयपुर ₹1,49,320 ₹1,36,890 ₹1,12,030 अहमदाबाद ₹1,49,220 ₹1,36,790 ₹1,11,930

दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव कम हुए हैं। दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10,100 सस्ती हुई है। इससे पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15000 महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,54,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

आगे कैसी रहेगी गोल्ड की चाल?

WealthMills Securities के रिसर्च डायरेक्टर क्रांति बाथिनी के अनुसार डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से गोल्ड पर दबाव बना हुआ है। जब क्रूड महंगा होता है, तो डॉलर की मांग बढ़ती है, जिससे इसकी कीमतों पर असर पड़ता है। साथ ही अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से भी सोने पर दबाव है। क्रांति बाथिनी का कहना है कि पिछले कुछ सालों की तेजी के बाद सोना अभी कंसोलिडेशन फेज में है।

गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि दुनिया के केंद्रीय बैंकों की गोल्ड की खरीदारी और अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से गोल्ड में तेजी आएगी। हालांकि, गोल्डमैन सैक्स ने शॉर्ट टर्म में गोल्ड में नरमी का अनुमान जताया है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि इस साल के आखिरी तक गोल्ड का प्राइस ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम ($5,400 प्रति औंस) तक पहुंच जाएगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top