LAMORC DIGITAL

Bajaj Auto Q4 Results: पूरी बात आसान भाषा में

Bajaj Auto Q4 Results: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Bajaj Auto Q4 Results: बजाज ऑटो ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड ₹2,746 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।
  • इसने ₹150 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया।
  • मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, रेवेन्यू और EBITDA…
  • Bajaj Auto Q4 Results: बजाज ग्रुप की Bajaj Auto ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

Bajaj Auto Q4 Results: बजाज ग्रुप की Bajaj Auto ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का प्रॉफिट टैक्स के बाद ₹2,746 करोड़ रहा। यह पिछले साल के ₹2,049 करोड़ के मुकाबले 34 प्रतिशत ज्यादा है। इसने अब तक का सबसे ज्यादा स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया है। इस बढ़त के पीछे घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ रही।

बजाज ऑटो ने बताया कि इस मुनाफे में ₹35 करोड़ का एक एक्सेप्शनल गेन भी शामिल है। यह सेल्स टैक्स डिफरल लोन को डिस्काउंट पर पहले चुकाने से मिला।

रेवेन्यू में भी जबरदस्त उछाल

बजाज ऑटो का रेवेन्यू 32 प्रतिशत बढ़कर ₹16,006 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹12,148 करोड़ था।

EBITDA 36 प्रतिशत बढ़कर ₹3,323 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹2,451 करोड़ था। ऑपरेटिंग मार्जिन भी 20.2 प्रतिशत से बढ़कर 20.8 प्रतिशत हो गया, यानी 60 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ है।

वॉल्यूम ग्रोथ में तेजी

घरेलू बाजार में टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7,60,846 यूनिट हो गई। निर्यात भी 25 प्रतिशत बढ़कर 6,10,212 यूनिट पहुंच गया। कुल मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 13,71,058 यूनिट हो गई।

किन सेगमेंट ने किया बेहतर प्रदर्शन

घरेलू मोटरसाइकिल सेगमेंट में करीब 30 प्रतिशत की ग्रोथ रही, जिसमें खास तौर पर Pulsar N/NS सीरीज का योगदान रहा। KTM और Triumph ब्रांड्स ने भी 40 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की, जिसमें KTM Duke और Triumph Speed 400 मॉडल्स का बड़ा रोल रहा।

निर्यात बाजार में Pulsar ब्रांड ने मजबूत प्रदर्शन किया, खासकर लैटिन अमेरिका में। इसके अलावा अफ्रीका और एशिया के बाजारों में भी डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई।

कमर्शियल और इलेक्ट्रिक सेगमेंट

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी तेजी बनी रही, जिसमें ICE पोर्टफोलियो और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बढ़ती मांग का योगदान रहा। कंपनी ने Wego P9018 लॉन्च किया, जो इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बताया जा रहा है। इसमें बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज मिलती है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी रिकॉर्ड

Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर ने इस तिमाही में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी बिक्री 1 लाख यूनिट के पार पहुंच गई। कंपनी ने Chetak C25 वेरिएंट लॉन्च करके इसे ज्यादा किफायती सेगमेंट में भी उतारा है।

बजाज ऑटो के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹150 प्रति शेयर (1500%) का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। अगर शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल जाती है, तो यह डिविडेंड 24 जुलाई 2026 के आसपास निवेशकों के खाते में भेज दिया जाएगा। बजाज ऑटो ने 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

बजाज ऑटो का शेयर बुधवार को 3.42% की बढ़त के साथ 10,390 रुपये पर बंद हुआ। इसने 1 साल में 30.77% का रिटर्न दिया है।

मार्केट पीक पर था, तब शुरू की SIP? जानिए लार्ज, मिड और स्मॉल कैप ने कैसा दिया रिटर्न

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top