LAMORC DIGITAL

'टीवीके प्रमुख विजय वॉरेन बफे की तरह दूरदर्शी

'टीवीके प्रमुख विजय वॉरेन बफे की तरह दूरदर्शी को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • चुनाव आयोग को दिए गए 27 पेज के शपथपत्र में विजय ने बताया है कि 27 मार्च, 2026 को इंडियन ओवरसीज के उनके एक सेविंग्स अकाउंट में 213.36 करोड़ रुपये जमा थे।
  • टीवीके प्रमुख विजय के नेटवर्थ और इनवेस्टमेंट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
  • उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति के बारे में डिटेल जानकारी दी है।
  • इसके मुताबिक, उनका नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

टीवीके प्रमुख विजय के नेटवर्थ और इनवेस्टमेंट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति के बारे में डिटेल जानकारी दी है। इसके मुताबिक, उनका नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये है। उनकी अचल संपत्ति 220 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 404 करोड़ रुपये है। उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी इनकम 184.53 करोड़ रुपये घोषित की है।

विजय की वित्त वर्ष 2024-25 की इनकम के स्रोत में सेल्फ एंप्लॉयमेंट, रेंटल इनकम और इंटरेस्ट अर्निंग्स शामिल हैं। 27 पेज के शपथपत्र में विजय ने बताया है कि 27 मार्च, 2026 को इंडियन ओवरसीज के उनके एक सेविंग्स अकाउंट में 213.36 करोड़ रुपये जमा थे। चार बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट में भी उनके 100 करोड़ रुपये जमा हैं।

सेविंग्स अकाउंट एफडी में जमा पैसे को मिला दिया जाए तो बैंकों में विजय के 313 करोड़ रुपये हैं। बैंक में जमा पैसे को काफी सुरक्षित माना जाता है। इस पर शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है। उनके इस इनवेस्टमेंट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया जता रहे हैं।

He beats nifty returns by keeping his money in FD

कुछ यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि आज जब लोगों की दिलचस्पी म्यूचुअल फंड्स में बढ़ रही है तब विजय की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका पैसा कम रिटर्न वाले बैंकों के सेविंग्स और एफडी में जमा है। शेयरों में भी उनका निवेश ना के बराबर है। बहुत ज्यादा कैश रखने की वजह से उनकी तुलना वॉरेन बफे से की जा रही है। एक यूजर ने कहा है कि वह कैश रखने के मामले में बफे की तरह दूरदर्शी हैं।

TVK Chief Vijay appears to be risk-averse but may be lacking proper financial advice. He has ₹213 Cr in savings bank & FDs of ₹100 Cr which yields very low interest. If he invests in high dividend yield stocks of top PSUs, capital is safe + regular income + capital appreciation pic.twitter.com/pcakqtFxG6 — RJ Stocks (@RakJhun) May 5, 2026

एक यूजर ने लिखा है, “विजय ने अपना पैसा एफडी में रखकर निफ्टी से ज्यादा रिटर्न कमाया है। उनके पास 300 करोड़ रुपये का कैश है। यह वॉरेन बफे की तरह है, जिनके पास 300 अरब का कैश है। थलापति विजय दूरदर्शी हैं।” दरअसल, आज ज्यादातर लोग बैंक के सेविंग्स अकाउंट और एफडी में ज्यादा पैसा रखना नहीं चाहते हैं। इसकी वजह यह है कि बैंक में जमा पैसे पर बहुत कम रिटर्न मिलता है।

Actor vijay whose total asset value is 600cr has invested 100cr in a bank FD… which is 17% of his total assets.

कुछ यूजर्स ने विजय को इनवेस्टमेंट एडवाइस तक दी है। एक यूजर ने लिखा है कि अगर वह हाई डिविडेंड यील्ड वाले पीएसयू स्टॉक्स में निवेश करते हैं तो उनका पैसा सुरक्षित रहेगा और उन्हें रेगुलर इनकम होगी। साथ ही उनका पैसा बढ़ता भी रहेगा। एक यूजर ने लिखा है, “विजय का कुल एसेट 600 करोड़ रुपये है। इसमें से उन्होंने 100 करोड़ बैंक एफडी में रखा है… जो उनके कुल एसेट का 17 फीसदी है। मुझे नहीं पता कि उन्हें किसने यह खराब निवेश सलाह दी है।”

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top