निफ्टी 24100 के ऊपर क्लोजिंग पर आगे बढ़ेगी
बाजार में रौनक देखने को मिल रही है, निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 24150 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में करीब 550 प्वाइंट का उछाल आया है।
- निफ्टी 24150 के करीब कारोबार कर रहा है।
- बैंक निफ्टी में करीब 550 प्वाइंट का उछाल आया है।
- मिडकैप और स्मॉलकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं।
अगर आज निफ्टी 24100 के ऊपर टिकता है तो हम आगे कुछ पॉजिटिव रुझान के साथ ट्रेड कर सकते हैं।
पाठकों को यह जानना महत्वपूर्ण है कि बाजार में क्या हो रहा है और आगे क्या हो सकता है। यह जानकारी उन्हें अपने निवेश निर्णय लेने में मदद कर सकती है।
Market trend: पश्चिम एशिया में शांति और क्रूड में नरमी से बाजार मे रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 24150 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी करीब 550 प्वाइंट का उछाल आया है। करीब एक फीसदी की तेजी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी ठंडा पड़ा है।
ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि इस सीरीज की शुरुआत से लेकर अभी तक बाजार में कंसोलीडेशन ही देखने को मिल रहा है। मार्केट के डेली पैरामीटर्स में कोई मोमेंटम पक्का नहीं हुआ है। आज अगर 24100 के ऊपर क्लोजिंग होती है तो एक टिकाऊ मूव के संकेत मिलेंगे और रिस्क-रिवॉर्ड के नजरिए से बाजार की दिशा साफ होगी। अगर आज निफ्टी 24100 के ऊपर टिकता है तो हम आगे कुछ पॉजिटिव रुझान के साथ ट्रेड कर सकते हैं।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि इस उठापटक में भी कुछ शेयर काफी अच्छा करते दिखें है। इनको भारती एयरटेल में वैल्यू देखने को मिल रही है। इस स्टॉक में उनकी 1750 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2000 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। स्टॉक का सेटअप काफी पॉजिटिव है। इससे मोमेंटम में रिवर्सल दिखा है। अब इसमें अपसाइड रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। इसमें हायर टॉप और हायर बॉटम के पैटर्न है। इस शेयर में कमाई के अच्छे मौके दिख रहे है।
मोमेंट के नजरिए से सहज अग्रवाल को डीएलएफ का शेयर भी अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में डेली चॉर्ट पर एक ट्रेंड लाइन ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है। इस स्टॉक में उनकी 585 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 640 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
Vodafone Idea share price: 11 रुपए के FPO प्राइस से ऊपर आया वोडाफोन आइडिया, जानिए क्यों आई इतनी तेजी
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।