LAMORC DIGITAL

बाजार में रौनक, अमेरिका-ईरान सुलह की उम्मीदें

बाजार में रौनक के पीछे कई कारण हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण अमेरिका-ईरान सुलह की उम्मीदें हैं।

बाजार में रौनक के मुख्य कारण

  • अमेरिका-ईरान सुलह की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिससे कच्चे तेल के भाव नरम हुए हैं।
  • घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का रुझान है।
  • ऑटो, फार्मा और पीएसयू बैंक के निफ्टी इंडेक्सेज में 1-1% से अधिक का उछाल है।

इन कारणों से बाजार में रौनक है, लेकिन यह ध्यान देना जरूरी है कि बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति हमेशा बदलती रहती है। इसलिए, निवेश करने से पहले अपने एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है।

Why Market Rise: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह के संकेतों पर दुनिया के अधिकतर बाजारों में रौनक छा गई। एफएमसीजी सेक्टर को छोड़ घरेलू स्टॉक मार्केट में भी चौतरफा रौनक है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का रुझान है। फिलहाल 11:15 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 145.22 प्वाइंट्स यानी 0.19% की बढ़त के साथ 77,163.01 और निफ्टी 50 भी 59.70 प्वाइंट्स यानी 0.25% के उछाल के साथ 24,092.50 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 657.22 प्वाइंट्स चढ़कर 77,675.01 और निफ्टी 218.05 प्वाइंटस उछलकर 24,250.85 तक पहुंचा था।

मार्केट में इन वजहों से रौनक

जियो-पॉलिटिकल टेंशन में नरमी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा देने वाले नौसैनिक अभियान ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया तो ईरान से सुलह की उम्मीदें बढ़ीं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है।

मार्केट में घबराहट को मापने वाले इंडेक्स India VIX में 2% अधिक गिरावट आई और यह 17.50 लेवल पर आ गया तो इससे मार्केट में डर कम हुआ है।

अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर कच्चे तेल के भाव नरम पड़े हैं। एक बैरल ब्रेंट क्रूड का भाव इस हफ्ते की शुरुआत में $115 के लेवल से टूटकर अब $108 पर आ गया है।

ऑटो, फार्मा और पीएसयू बैंक ने भरा दम

सेक्टरवाइज बात करें तो फिलहाल ऑटो, फार्मा और पीएसयू बैंक के निफ्टी इंडेक्सेज में 1-1% से अधिक का उछाल है। इसके अलावा केमिकल्स, मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम के इंडेक्सेज में भी 1-1% से अधिक तेजी है। निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी रियल्टी में आधे-आधे फीसदी से अधिक उछाल है। वहीं निफ्टी एफएमसीजी में आधे फीसदी से अधिक गिरावट है।

वैश्विक मार्केट में बहार छाई हुई है। अमेरिकी मार्केट में बात करें तो नास्डाक 1% से अधिक की बढ़त के साथ और एसएंडपी 500 भी आधे फीसदी से अधिक के उछाल के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकतर बाजार में भी बढ़त रही। एशियाई मार्केट में बात करें तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6% से अधिक तो ताइवान का ताइवान वेटेड और चीन का शंघाई कंपोजिट 1-1% से अधिक मजबूत हुआ। इसके अलावा इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में आधे फीसदी से अधिक उछाल है।

जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि एक कारोबारी दिन पहले 23,940 के नीचे जाने के बाद निफ्टी ने फटाफट रिकवरी कर ली जिससे गिरावट का डर कम हुआ। आनंद को अब इसके 24334 के ऊपर जाने का इंतजार है जोकि पिछले कारोबारी हफ्ते का हाई है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में तेजी दिख सकती है लेकिन 24150 के ऊपर यह टिका भी रहा तो यह पॉजिटिव साइन है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top