LAMORC DIGITAL

वोडाफोन आइडिया शेयर में 11 रुपये के FPO प्राइस से ज्यादा की

वोडाफोन आइडिया शेयर में तेजी: क्या यह एक अच्छा संकेत है?

वोडाफोन आइडिया शेयर में हाल ही में तेजी देखी गई है, जो निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत हो सकता है।

  • वोडाफोन आइडिया का शेयर 11 रुपये के FPO प्राइस से ज्यादा पर है, जो 3.06 फीसदी की तेजी के साथ 11.15 रुपये के आसपास है।
  • कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर कुमार मंगलम बिड़ला की नियुक्ति को निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने और एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाए पर सरकार से मिली बड़ी राहत के बाद वोडाफोन के कायाकल्प को गति देने वाले कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
  • कंपनी को AGR बकाए में 23,649 करोड़ रुपए से ज्यादा की बड़ी राहत मिली है, जिससे सरकार ने AGR बकाया 27 फीसदी घटाकर करीब 64,046 करोड़ रुपए कर दिया है।

वोडाफोन आइडिया की तेजी को निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत माना जा सकता है, खासकर जब कंपनी को AGR बकाए में बड़ी राहत मिली है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि शेयर बाजार में कोई भी निर्णय निवेश करने से पहले विचार करने की आवश्यकता होती है।

Vodafone Idea share price: वोडाफोन आइडिया के लिए एक के बाद अच्छी खबरें आ रही है। इनके चलते करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ यह शेयर FPO प्राइस के ऊपर आ गया है। फिलहाल ये शेयर 0.33 रुपए यानी 3.06 फीसदी की तेजी के साथ 11.15 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 11.24 रुपए और दिन का लो 10.91 रुपए है। स्टॉक में भारी वॉल्यूम से साथ तेजी आई है। फिलहाल इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 362,245,608 शेयर के आसपास दिख रहा है। यह शेयर आज अप्रैल 2024 में 11 रुपए प्रति शेयर पर आए FPO प्राइस से भी ऊपर जाता दिखा है।

वोडाफोन आइडिया में तेजी का आलम ये है कि एक महीने में ये 28 फीसदी दौड़ा है। आज की यह बढ़त लगभग पांच साल के अंतराल के बाद,कुमार मंगलम बिड़ला को Vodafone Idea के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर फिर से नियुक्त किए जाने की वजह से हुई है। बिड़ला ने 2021 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

एक रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार,वह रविंदर टक्कर की जगह लेंगे। टक्कर ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है,लेकिन वह नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन के तौर पर बिड़ला की मदद करते रहेंगे।

वोडाफ़ोन आइडिया ने कहा कि उसके बोर्ड ने “गैर-कार्यकारी निदेशक कुमार मंगलम बिड़ला को वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।यह नियुक्ति 5 मई 2026 से प्रभावी होगी।”

कुमार मंगलम बिड़ला की नियुक्ति को निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने और एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाए पर सरकार से मिली बड़ी राहत के बाद वोडाफोन के कायाकल्प को गति देने वाले कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

VI को AGR बकाए में राहत

कंपनी को AGR बकाए में 23,649 करोड़ रुपए से ज्यादा की बड़ी राहत मिली है। सरकार ने AGR बकाया 27 फीसदी घटाकर करीब 64,046 करोड़ रुपए कर दिया है। AGR बकाया 87,695 करोड़ रुपए से घटाकर करीब 64,046 करोड़ रुपए किया गया है। कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2032 से वित्त वर्ष 2035 तक हर साल न्यूनतम 100 करोड़ रुपए का भुगतान जरूरी है। बाकी राशि वित्त वर्ष 2036 से 2041 के बीच 6 किस्तों में चुकाई जाएगी।

VI की 35,000 रुपए की फंड जुटाने की भी खबरें है। SBI कंसोर्शियम फंड जुटाने की प्रक्रिया को लीड कर सकता है। इसमें 25,000 करोड़ रुपए का टर्म लोन और 10,000 करोड़ रुपए का वर्किंग कैपिटल होगा। इसके लिए SBI के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्शियम से बातचीत जारी है।

कंपनी के सब्सक्राइबर बढ़े

इस बीच कंपनी के सब्सक्राइबर भी बढ़े हैं। फरवरी और मार्च में इसके नेट सब्सक्राइबर बढ़े हैं। फरवरी में 21,927 सब्सक्राइबर बढ़े हैं। वहीं,मार्च में एक लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े हैं।

Market cues: 24350 के ऊपर जाने पर निफ्टी में देखने को मिल सकती है 24600 तक की तेजी, 24000 पर अहम सपोर्ट

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top